OpenAI ने अपना AI कोडिंग ऐप कोडेक्स विंडोज के लिए लॉन्च किया लॉन्च
क्या है खबर?
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी OpenAI ने अपने कोडेक्स कोडिंग टूल को अब विडोज यूजर्स के लिए भी लॉन्च कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने मैकOS के लिए इसका अलग ऐप जारी किया था। नया विंडोज ऐप डेवलपर्स को कोडिंग से जुड़े कई काम आसान तरीके से करने में मदद करेगा। इस ऐप के जरिए यूजर एक ही प्रोजेक्ट पर कई AI कोडिंग एजेंट्स को एक साथ मैनेज कर सकते हैं, जिससे काम तेज और ज्यादा आसान हो जाता है।
फीचर
कोडिंग कामों को आसान बनाने वाले फीचर
OpenAI के अनुसार, कोडेक्स ऐप में कई ऐसे फीचर दिए गए हैं जो कोडिंग प्रक्रिया को सरल बनाते हैं। इसमें ऑटोमेशन का विकल्प भी है, जिससे बार-बार होने वाले काम जैसे बग टेस्टिंग आसानी से हो सकते हैं। ऐप में "स्किल्स" नाम का एक खास सेक्शन भी दिया गया है। कोडेक्स में निर्देश, टूल और स्क्रिप्ट्स शामिल होते हैं, जिनकी मदद से AI एजेंट अलग-अलग टूल और वर्कफ्लो के साथ आसानी से काम कर सकते हैं।
उपलब्धता
ChatGPT यूजर्स के लिए उपलब्ध सेवा
OpenAI ने बताया कि कोडेक्स ऐप ChatGPT के फ्री, गो, प्लस और प्रो यूजर्स के लिए उपलब्ध है। अगर कोई यूजर इस ऐप का इस्तेमाल करता है तो उसकी सेशन हिस्ट्री OpenAI अकाउंट में सेव हो जाती है। इसका फायदा यह है कि यूजर मैक पर कोडिंग शुरू करके बाद में विंडोज पर भी वही काम जारी रख सकता है। इससे अलग-अलग डिवाइस पर काम करना और भी आसान हो जाता है।