LOADING...
स्पैम कॉल्स कर रहे परेशान? इन 5 AI टूल्स की मदद से करें ब्लॉक 
AI टूल की मदद से आप स्पैम कॉल को ब्लॉक कर सकते हैं

स्पैम कॉल्स कर रहे परेशान? इन 5 AI टूल्स की मदद से करें ब्लॉक 

Mar 02, 2026
03:54 pm

क्या है खबर?

डिजिटल युग में फर्जी आंकड़े या भ्रामक विज्ञापन के माध्यम से व्यवसाय पहले से कहीं अधिक झूठे बिक्री दावों के शिकार होते जा रहे हैं। दिनभर लोगों को स्पैम कॉल करके लोगों को परेशान किया जाता है। कई इनके झांसे में आ जाते हैं, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इन स्पैम कॉल्स को रोकने में आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग कर सकते हैं। आइये जानते हैं इस काम में उपयोगी 5 AI टूल कौनसे हैं।

#1

ट्रूकॉलर

ट्रूकॉलर एक बहुत ही लोकप्रिय ऐप है, जो एडवांस AI तकनीकों और अपने व्यापक फोन नंबर डाटाबेस के संयोजन से स्पैम कॉल्स से बचाने में मदद करता है। यह ऐप हर कॉल को पहचानता है और अगर वह स्पैम होता है तो आपको पहले से ही बता देता है। इसके अलावा ट्रूकॉलर आपको अनजान नंबरों की पहचान करने में भी मदद करता है। आप इसे अपने फोन में इंस्टॉल करके इन अनचाहे कॉल्स से छुटकारा पा सकते हैं।

#2

रोबोकिलर

रोबोकिलर स्पैम कॉल की पहचान करने और उन्हें वैध कॉल से अलग करने के लिए AI और मशीन लर्निंग का उपयोग करता है। यह ऐप हर कॉल को सुनता है और अगर, वह स्पैम होता है तो उसे अपने सिस्टम से पहचानता है। इसके बाद यह कॉल को रोक देता है और आपको जानकारी देता है। इसका उपयोग करके आप अपने फोन को अनचाहे कॉल्स से सुरक्षित रख सकते हैं और अपनी निजी जानकारी को भी सुरक्षित रख सकते हैं।

Advertisement

#3

हिया

हिया पैटर्न पहचान के जरिए कॉल डाटा का विश्लेषण करके, कॉल की आवृत्ति और सोर्स की समीक्षा करके वैधता का आकलन कर और अपने डाटाबेस से नंबरों की तुरंत पुष्टि कर रीयल-टाइम सत्यापन करके स्पैम कॉल्स की पहचान करता है। इसके बाद यह कॉल को रोक देता है और आपको जानकारी देता है। हिया का उपयोग करके आप अपने फोन को अनचाहे कॉल्स से सुरक्षित रख सकते हैं और अपनी निजी जानकारी को भी सुरक्षित रख सकते हैं।

Advertisement

#4

कॉल प्रोटेक्ट

कॉल प्रोटेक्ट ऐसा ऐप है, जिसमें कॉलर ID टूल भी शामिल है। यह जाने-माने टेलीमार्केटर्स, रोबो कॉलर्स, स्कैमर्स, स्पैमर्स और अन्य अवांछित कॉलर्स से सुरक्षित रखता है। यह ऐप हर कॉल को स्कैन करता है और अगर वह स्पैम होता है तो उसे अपने सिस्टम से पहचानता है। इसके बाद यह कॉल को रोक देता है और आपको जानकारी देता है। इसमें ऑटोमैटिक स्पैम कॉल फिल्टर, जोखिम भरे नंबरों की कॉलर ID जानकारी और रिवर्स फोन लुकअप सुविधा मिलती है।

#5

गूगल असिस्टेंट

गूगल असिस्टेंट ऑटोमैटिक स्क्रीनिंग के जरिए संदिग्ध कॉल की पहचान कर खुद उसे काट देगा। रीयल-टाइम ट्रांसक्रिप्ट के माध्यम से भी यह स्पैम कॉल को रोकता है। यह गूगल की व्यापक कॉलर ID और स्पैम सुरक्षा का उपयोग करके असिस्टेंट द्वारा कॉल की पूरी तरह से जांच करने से पहले ही संदिग्ध कॉल करने वालों के बारे में चेतावनी प्रदान करता है। संदिग्ध स्पैम कॉल पर लाल रंग का चेतावनी बैनर दिखाई देता है।

Advertisement