LOADING...
डीपसीक ने अपने आगामी AI मॉडल को एनवीडिया जैसी अमेरिकी चिप कंपनियों से छिपाया
डीपसीक ने अपने आगामी AI मॉडल को छिपाया

डीपसीक ने अपने आगामी AI मॉडल को एनवीडिया जैसी अमेरिकी चिप कंपनियों से छिपाया

Feb 26, 2026
12:27 pm

क्या है खबर?

चीन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी डीपसीक ने अपने आने वाले फ्लैगशिप मॉडल V4 को अमेरिकी चिप कंपनियों के साथ साझा नहीं किया है। लाइव मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, यह कदम सामान्य इंडस्ट्री प्रैक्टिस से अलग है। आमतौर पर AI कंपनियां बड़े मॉडल के प्री-रिलीज वर्जन एनवीडिया और AMD जैसी कंपनियों को देती हैं, लेकिन इस बार डीपसीक ने ऐसा नहीं किया। यह फैसला बड़े मॉडल अपडेट से ठीक पहले लिया गया है।

एक्सेस

हुआवेई समेत घरेलू कंपनियों को मिला एक्सेस

डीपसीक ने अपने नए AI मॉडल तक जल्दी पहुंच कुछ घरेलू सप्लायर्स को दी है, जिनमें हुआवेई जैसी चीनी चिप कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों को अपने प्रोसेसर के लिए सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइज करने का समय दिया गया। आमतौर पर एनवीडिया और AMD के साथ तकनीकी सहयोग होता है, लेकिन इस बार उन्हें कोई भी एक्सेस नहीं दिया गया है। संबंधित कंपनियों ने इस मामले पर सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है।

जांच

अमेरिकी चिप्स पर विवाद और जांच

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया कि डीपसीक ने अपने मॉडल को ट्रेन करने के लिए एनवीडिया के एडवांस्ड चिप का इस्तेमाल किया हो सकता है। बताया गया कि यह चिप अमेरिकी निर्यात नियमों के तहत सीमित है। रिपोर्ट के मुताबिक, डीपसीक अमेरिकी हार्डवेयर के इस्तेमाल से जुड़े संकेत हटाने की कोशिश कर सकता है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Advertisement

प्रतिस्पर्धा

ओपन-सोर्स मॉडल्स से बढ़ी प्रतिस्पर्धा

जनवरी, 2025 से डीपसीक के मॉडल्स को हगिंग फेस जैसे प्लेटफॉर्म पर 7.5 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। इससे चीनी ओपन-सोर्स AI मॉडल्स की लोकप्रियता काफी तेजी से बढ़ी है। यही वजह है की अमेरिकी और चीनी कंपनियों के बीच अब तकनीकी प्रतिस्पर्धा तेज हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम चीन की बड़ी रणनीति का हिस्सा हो सकता है, जिसका मकसद घरेलू तकनीक को बढ़ावा देना है।

Advertisement