एंथ्रोपिक का क्लाउड फिर हुआ डाउन, 24 घंटे में दूसरी बार हुआ
क्या है खबर?
एंथ्रोपिक का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का क्लाउड एक बार फिर ठप हो गया है। पिछले 24 घंटे में यह दूसरी बार हुआ है। इससे दुनियाभर के यूजर्स प्रभावित हुए हैं और हजारों शिकायतें मिली हैं। आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म डाउनडिटेक्टर के अनुसार, अमेरिका में 4,000 से अधिक यूजर्स ने समस्याओं की सूचना दी थी। दूसरी तरफ भारत में लगभग 300 यूजर्स ने क्लाउड में आउटेज के कारण चैट, ऐप और वेबसाइट में परेशानी आने की शिकायत दर्ज कराई है।
समस्या
यूजर्स ने इन समस्याओं की शिकायत
रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में से लगभग 40 फीसदी ने क्लाउड चैट में, 34 फीसदी ने ऐप और लगभग 15 फीसदी ने वेबसाइट में परेशानी आने की शिकायत की है। भारत में 71 फीसदी ने विशेष रूप से क्लाउड चैट से संबंधित समस्याओं का उल्लेख किया, जबकि 15 फीसदी ने ऐप और 14 फीसदी ने वेबसाइट से संबंधित समस्याओं की ओर इशारा किया। इस आउटेज को लेकर एंथ्रोपिक ने कहा है कि वह इस मामले की जांच कर रही है।
आउटेज
व्यवधान से बढ़ रही चिंता
यह व्यवधान 2 मार्च को हुई पिछले आउटेज के बाद आया है, जब चैटबॉट शाम लगभग 5 से 8 बजे के बीच कई क्षेत्रों में अनुपलब्ध था। इस दौरान भारत में 1,000 से अधिक यूजर्स ने समस्याओं की सूचना दी थी। लगातार हो रही इन व्यवधानों से सेवा स्थिरता के बारे में नए सवाल उठ सकते हैं। यह ऐसे समय हुआ है, जब चैटबॉट को वर्क टूल्स, अनुसंधान कार्यों और ग्राहकों से जुड़े प्लेटफाॅर्म्स में उपयोग किया जा रहा है।