एलन मस्क ने की OpenAI के ChatGPT की कड़ी आलोचना, जानिए क्या कहा
क्या है खबर?
एलन मस्क ने OpenAI के खिलाफ दायर मुकदमे को लेकर उसके सुरक्षा रिकॉर्ड पर हमला बोला है और दावा किया कि उनकी कंपनी xAI सुरक्षा को बेहतर प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि ग्रोक की वजह से किसी ने आत्महत्या नहीं की है, लेकिन ChatGPT की वजह से ऐसा लगता है कि लोगों ने आत्महत्या की है। यह टिप्पणी मार्च, 2023 में मस्क द्वारा हस्ताक्षरित एक सार्वजनिक पत्र के संबंध में पूछे गए सवालों के जवाब में सामने आई।
सार्वजनिक पत्र
सार्वजनिक पत्र में लगाया यह आरोप
सार्वजनिक पत्र में एलन मस्क ने AI लैब्स से कम से कम 6 महीने के लिए GPT-4 से अधिक शक्तिशाली AI सिस्टम्स के विकास को रोकने का आह्वान किया था। कई AI विशेषज्ञ समेत 1,100 से अधिक लोगों ने इस पत्र में हस्ताक्षर किए हैं। इसमें कहा गया कि लैब्स में पर्याप्त योजना और प्रबंधन नहीं हो रहा है, क्योंकि वे अधिक से अधिक शक्तिशाली डिजिटल दिमाग विकसित करने और तैनात करने की एक अनियंत्रित दौड़ में लगे हुए हैं।
आरोप
मुकदमे में लगे आरोपों को मिली मजबूती
इन आशंकाओं को अब और भी बल मिला है। OpenAI को अब कई मुकदमों का सामना करना पड़ रहा है। इनमें आरोप लगाया गया है कि ChatGPT की चालाकी भरी बातचीत की रणनीति के कारण कई लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है और कुछ ने आत्महत्या भी कर ली है। मस्क की टिप्पणी से संकेत मिलता है कि इन घटनाओं का इस्तेमाल OpenAI के खिलाफ उनके मुकदमे में आधार के रूप में किया जा सकता है।