अमेरिकी सेना: खबरें
#NewsBytesExplainer: ईरान ने 4,000 किलोमीटर दूर डिएगो गार्सिया पर किया हमला, क्यों है चिंता की बात?
ईरान ने हिंद महासागर में स्थित डिएगो गार्सिया द्वीप पर मिसाइलें दागी हैं। यहां ब्रिटेन और अमेरिका का एक रणनीतिक सैन्य अड्डा है। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब ब्रिटेन ने अमेरिका को ईरान पर हमले करने के लिए अपने ठिकानों का इस्तेमाल करने की अनुमति दी है।
अमेरिका ने होर्मुज के पास ईरानी मिसाइल ठिकानों पर बम बरसाए, ट्रंप बोले- लंबा चलेगा युद्ध
अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरानी मिसाइल ठिकानों को निशाने पर लिया है। उसने वहां भारी बमबारी की है।
हवा में ईंधन भरने वाले अमेरिकी KC-135 विमान हादसे में 4 मौत, इराक के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त
अमेरिका ने हवा में उड़ते हुए ईंधन भरने वाले अपने बड़े KC-135 विमान हादसे में 4 लोगों को खो दिया है। अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) ने इसकी पुष्टि की।
ईरान ने अमेरिकी विमानवाहक पोत USS अब्राहम लिंकन पर हमले का दावा किया, अमेरिका ने नकारा
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसके मिसाइल और ड्रोन हमले में अमेरिका के विमानवाहक पोत USS अब्राहम लिंकन को नुकसान पहुंचा है।
हवा में ईंधन भरने वाला अमेरिका का KC-135 विमान इराक के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त
अमेरिका ने ईरान के साथ जंग में हवा में उड़ते हुए ईंधन भरने वाला अपना बड़ा KC-135 विमान खो दिया है। वह शुक्रवार तड़के इराक के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
अमेरिकी हमले में ईरान के 168 स्कूली बच्चों की मौत, क्या ये युद्ध अपराध माना जाएगा?
28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर हमलों की शुरुआत की थी। इस दौरान एक अमेरिकी मिसाइल मीनाब के शजारेह तैयबा स्कूल पर जाकर गिरी थी। इस हमले में 168 बच्चे और 14 शिक्षक मारे गए थे। मरने वालों में ज्यादातर छात्राएं थीं।
अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरान के बारूदी सुरंग बिछाने वाले जहाजों को नष्ट किया
अमेरिका ने पश्चिमी एशिया में जारी तनाव के बीच मंगलवार को होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंग बिछाने वाले ईरानी जहाजों को नष्ट कर दिया है।
ईरान पर हमला कर अमेरिका ने कितने रुपये के गोला-बारूद जलाए?
अमेरिका ने इजरायल के साथ मिलकर 28 फरवरी से ईरान पर हमला शुरू किया है। इस दौरान पहले 48 घंटे में अमेरिका ने 51,000 करोड़ रुपये से अधिक (56 करोड़ डॉलर) के गोला-बारूद खर्च कर दिए हैं।
ईरान के 30 तेल डिपो पर इजरायली हमलों से अमेरिका नाराज, कहा- यह क्या बकवास है?
अमेरिका शनिवार को ईरान के 30 तेल डिपो पर किए गए इजरायली हमलों से बेहद नाराज है। यह हमले उसको दी गई इजरायल की पूर्व सूचना से काफी अधिक थे।
अमेरिकी सेना के हमले में गई ईरान की 165 छात्राओं की जान? अमेरिकी जांच जारी
ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल का युद्ध शुक्रवार को सातवें दिन में पहुंच गया है। इस बीच, ईरान के मीनाब में हुई 165 छात्राओं की मौत को लेकर दुनियाभर में आक्रोश दिख रहा है।
ईरान ने किया दुबई में अमेरिकी सैनिकों के ठिकानों पर हमला, हुआ धमाका
मध्य पूर्व में अमेरिका और इजरायली बलों के खिलाफ ईरान का जवाबी हमला तेज होता जा रहा है। मंगलवार तड़के सऊदी अरब में कई जगह ईरानी ड्रोन से हमले किए गए हैं।
अमेरिका ने ईरान पर कितनी ताकत से किया हमला और किस-किस को बनाया निशाना?
अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ हुए 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के पहले 24 घंटे की पूरी जानकारी दी है।
अमेरिकी सेना ने ईरान पर हमले के लिए एंथ्रोपिक क्लाउड का किया इस्तेमाल- रिपोर्ट
अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ एक बड़े हवाई हमले में स्टार्टअप एंथ्रोपिक के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सॉफ्टवेयर का उपयोग किया था।
ब्रिटेन ने ईरान पर हवाई हमलों के लिए अमेरिका को सैन्य अड्डों के इस्तेमाल से रोका
ब्रिटेन ने ईरान पर संभावित हमले के लिए अमेरिका को अपने सैन्य ठिकानों का उपयोग करने से रोक दिया है। इसमें हिंद महासागर में स्थित डिएगो गार्सिया द्वीप और ग्लूस्टरशायर में स्थित RAF फेयरफोर्ड शामिल हैं।
ग्रीनलैंड में तैनात डेनिश सेना कितनी ताकतवर? इस मामले में अमेरिकी सेना को दे सकेगी टक्कर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की धमकी के बाद आर्कटिक-अटलांटिक महासागरों के बीच स्थित सबसे बड़े, शांत और बर्फीले द्वीप पर हलचल तेज है।
अमेरिका का रक्षा बजट 50 प्रतिशत तक बढ़ाएंगे ट्रंप, बोले- 'सपनों की सेना' के लिए जरूरी
दुनियाभर में जारी उथल-पुथल के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 2027 के लिए अमेरिका का रक्षा बजट बढ़ाकर 1.5 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 1.34 लाख करोड़ रुपये) किया जाएगा। ये अमेरिका के मौजूदा रक्षा बजट से करीब 50 प्रतिशत ज्यादा है।
डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सैनिकों को दिया क्रिसमस का तोहफा, सभी को मिलेंगे 1.6-1.6 लाख रुपये
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने देश के सैनिकों को क्रिसमस का तोहफा दिया है। वे 14 लाख से अधिक अमेरिकी सैनिकों को 1.60-1.60 लाख रुपये देंगे, जो 'योद्धा लाभांश' कहलाएगा।
अमेरिकी सेना ने प्रशांत महासागर में 3 नावों पर हवाई हमला किया, 8 की मौत
अमेरिका की सेना ने एक बार फिर पूर्वी प्रशांत महासागर में 3 नावों पर हवाई हमला किया है, जिसमें 8 लोग मारे गए हैं। सेना के मुताबिक, तीनों नावों से मादक पदार्थों की तस्करी हो रही थी।
अमेरिका में अब रक्षा विभाग की जगह होगा युद्ध विभाग, ट्रंप जल्द करेंगे घोषणा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने देश के रक्षा विभाग का नाम बदलकर उसे 'युद्ध विभाग' कर सकते हैं।
अमेरिकी सेना ने कैरेबियाई सागर में वेनेजुएला के ड्रग जहाज को उड़ाया, 11 की मौत
अमेरिका की सेना ने कैरेबियाई सागर में वेनेजुएला के एक ड्रग जहाज पर हमला किया, जिसमें ट्रेन डी अरागुआ (TDA) कार्टेल के 11 संदिग्ध अपराधी मारे गए हैं।
अमेरिकी सेना की 250वीं वर्षगांठ पर वॉशिंगटन में भव्य परेड; ये क्यों ऐतिहासक, क्या-क्या होगा?
अमेरिका में 14 जून (भारत में 15 जून) को सेना के 250वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में भव्य सैन्य परेड का आयोजन किया जा रहा है। इसी दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का 79वां जन्मदिन भी है।
अमेरिका: न्यू ऑरलियंस हमलावर के घर मिली बम बनाने की सामग्री और कुरान समेत ये चीजें
अमेरिका में लुइसियाना राज्य के न्यू ऑर्लिन्स में लोगों पर ट्रक चढ़ाने वाले हमलावर शम्सुद्दीन जब्बार के बारे में नए खुलासे हुए हैं।
अमेरिका: न्यू ऑरलियन्स के हमलावर की ISIS में शामिल होने की थी योजना, क्या-क्या पता चला?
अमेरिका में लुइसियाना राज्य के न्यू ऑरलियन्स में नए साल का जश्न मना रहे लोगों पर ट्रक चढ़ाकर गोलीबारी करने वाले आरोपी की पहचान टेक्सास के शम्सुद्दीन जब्बार (42) के रूप में हुई है।
अमेरिका ने सीरिया पर किया बड़ा हवाई हमला, ISIS-अल कायदा के 37 आतंकी मारे गए
अमेरिका ने सीरिया में 37 आतंकियों को बड़े हवाई हमले में मार गिराया है, जिसमें ISIS और अल कायदा से जुड़े सशस्त्र लड़ाके शामिल हैं। यह हमला इस महीने 2 अलग-अलग तारीखों में किया गया है।
अमेरिका का हूती विद्रोहियों पर एक और हमला, कहा- ये व्यापारिक जहाजों के लिए खतरा
अमेरिका ने यमन स्थित हूती विद्रोहियों के कई ठिकानों पर हवाई हमले कर निशाना बनाया है। अमेरिकी हमले के कारण हुतियों को काफी नुकसान पहुंचा है।
जॉर्डन में हमलों का अमेरिका ने दिया जवाब, सीरिया-इराक में 85 ठिकानों को बनाया निशाना
अमेरिका ने जॉर्डन में सैन्य अड्डे पर हुए हमले के जवाब में बड़ी कार्रवाई की है।
जॉर्डन में अमेरिकी सैनिकों की मौत से भड़के राष्ट्रपति बाइडन, कहा- हमलों का जवाब दिया जाएगा
सीरियाई सीमा के पास पूर्वोत्तर जॉर्डन में अमेरिका की सैन्य चौकी पर रातभर हुए ड्रोन हमलों पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि इन हमलों का करारा जवाब दिया जाएगा।
अमेरिका का हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर फिर हमला, यमन की राजधानी सना पर दागी मिसाइल
अमेरिकी सेना ने एक बार फिर यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों को निशाना बनाया है। राजधानी सना पर हुए इस हमले का लक्ष्य हूतियों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे राडार थे। हमले में हुए नुकसान की अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
#NewsBytesExplainer: इजरायल युद्ध के दौरान गाजा में किन-किन विवादास्पद हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है?
इजरायल-हमास युद्ध 86वें दिन में प्रवेश कर चुका है। हाल में एक इजरायली सैन्य अधिकारी ने स्वीकार किया है कि गाजा पट्टी में मघाजी शरणार्थी शिविर पर हमले के लिए अनुचित हथियारों का इस्तेमाल हुआ, जिसमें कम से कम 90 लोग मारे गए थे।
भारतीय झंडा लगे जहाज पर लाल सागर में हूती विद्रोहियों ने किया ड्रोन हमला
अमेरिकी सेना ने रविवार को लाल सागर में भारत का झंडा लगे एक मालवाहक जहाज पर ड्रोन हमले का एक बड़ा दावा किया है।
तुर्की: फिलिस्तीन समर्थकों ने की अमेरिकी सैन्य अड्डे में घुसने की कोशिश, देखें वीडियो
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिकंन के गाजा पर बातचीत के लिए तुर्की की राजधानी अंकारा पहुंचने से पहले फिलिस्तीन समर्थकों ने यहां एक अमेरिकी सैन्य अड्डे में घुसने की कोशिश की।
अमेरिका ने सीरिया में ईरान के ठिकानों पर किया हमला, और हमलों की धमकी दी
इजरायल-हमास युद्ध के बीच अब अमेरिका और ईरान भिड़ गए हैं।
अमेरिकी सेना में महिला सैनिकों से होता है लैंगिक भेदभाव और उत्पीड़न, सैन्य रिपोर्ट में खुलासा
अमेरिका की एक सैन्य रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अमेरिकी सेना में महिला सैनिकों को लैंगिक भेदभाव और उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है।
अमेरिका: प्रशिक्षण के दौरान अलास्का में सेना के 2 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 3 पायलट की मौत
अमेरिका के अलास्का में प्रशिक्षण के दौरान सेना के 2 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में 3 पायलट की मौत हुई है।
अमेरिकी सेना ने रूसी लड़ाकू विमान का ड्रोन पर ईंधन गिराने वाला वीडियो किया जारी
अमेरिकी सेना ने काला सागर में अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में उड़ान के दौरान रूसी लड़ाकू विमानों और अमेरिकी ड्रोन के बीच हुई मुठभेड़ का एक वीडियो जारी किया है।
भारत समेत कई अन्य देशों की निगरानी कर रहे हैं चीन के जासूसी गुब्बारे- रिपोर्ट
चीन के जासूसी गुब्बारों का एक पूरा बेड़ा भारत समेत कई अन्य देशों की निगरानी कर रहा है और उसने इनके जरिए लिए एक बड़ा निगरानी अभियान चला रखा है।
अमेरिका और चीन में 2025 में हो सकता है युद्ध- अमेरिकी जनरल
अमेरिका के एक शीर्ष वायुसेना जनरल ने कहा है कि अमेरिका और चीन के बीच 2025 में युद्ध हो सकता है।
अमेरिकी सैनिकों ने IS के अधिकारी समेत 10 आतंकियों को उत्तरी सोमालिया में मार गिराया
अमेरिकी सैनिकों के विशेष अभियान दल ने सुदूर उत्तरी सोमालिया में इस्लामिक स्टेट (IS) के एक वरिष्ठ अधिकारी समेत 10 आतंकियों को मार गिराया।
अमेरिका: प्रतिबंधित एयरस्पेस में घुसा निजी विमान, सुरक्षित जगह ले जाए गए राष्ट्रपति बाइडन
शनिवार को एक छोटे निजी विमान ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के डेलावेयर वेकेशन होम के पास एयरस्पेस का उल्लंघन कर दिया।
रोबोट डॉग्स कर रहे अमेरिकी सीमाओं की निगरानी, ले रहे हैं सैनिकों की जगह
अमेरिका और मैक्सिको सीमा से सैनिक गायब हो गए हैं और उनकी जगह रोबोट डॉग्स ले रहे हैं।
अमेरिकी सेना के ऑपरेशन में मारा गया ISIS प्रमुख, परिवार सहित खुद को बम से उड़ाया
खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) का प्रमुख अबू इब्राहिम अल-हाशिमी अल-क़ुरैशी बुधवार रात को सीरिया में अमेरिकी सेना के एक ऑपरेशन में मारा गया।
यूक्रेन संकट: पूर्वी यूरोप में 3,000 सैनिक तैनात करेगा अमेरिका, रूस ने बताया विनाशकारी कदम
यूक्रेन को लेकर रूस के साथ तनाव के बीच अमेरिका ने पूर्वी यूरोप में अपने 3,000 सैनिक तैनात करने का फैसला लिया है। रूस के अपने सैनिकों को पीछे हटाने से इनकार करने के बाद अमेरिका की तरफ से ये कदम उठाया गया है।
काबुल हवाई अड्डे के बाहर उमड़ी भीड़, अमेरिकी सेना ने दागे आंसू गैस के गोले
तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जा किए जाने के बाद से वहां के हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं।
सैन्य शक्ति के मामले में भारत दुनिया में चौथे स्थान पर, चीनी सेना सबसे अधिक शक्तिशाली
भारत सैन्य शक्ति के मामले में पूरी दुनिया में चौथे स्थान पर है। रक्षा मामलों की वेबसाइट 'मिलिट्री डायरेक्ट' के एक अध्ययन में यह बात सामने आई है।
उत्तर कोरिया के पास हो सकते हैं 60 परमाणु और 5,000 टन रासायनिक हथियार- अमेरिकी सेना
अमेरिकी सेना का अनुमान है कि उत्तर कोरिया के पास 60 परमाणु बम हो सकते हैं।
चीन के खतरे से निपटने के लिए सैनिकों की तैनाती में बदलाव कर रहा अमेरिका- पोम्पियो
चीन के खतरे से निपटने के लिए अमेरिका अपने सैनिकों की तैनाती में बदलाव कर रहा है और यूरोप में सैनिकों की संख्या कम करके चीन के आसपास के इलाकों में तैनात किए जा रहे हैं।
डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस को पर्ल हार्बर और 9/11 की घटना से भी बदतर बताया
कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में आतंक मचा रखा है। प्रतिदिन इसके संक्रमितों और मृतकों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
चीनी अधिकारी ने कहा- हो सकता है अमेरिकी सेना वुहान में कोरोना वायरस लाई हो
दुनियाभर में तबाही मचा रहे कोरोना वायरस को लेकर चीन और अमेरिका में आरोप-प्रत्यारोप का खेल शुरू हो गया है।
अमेरिकी सेना का था अफगानिस्तान में क्रैश हुआ विमान, तालिबान ने कहा- कई लोग मारे गए
सोमवार को अफनागिस्तान के गजनी प्रांत में जो विमान क्रैश हुआ था, वो अमेरिकी सेना का था। तालिबान और अफगनिस्तान में अमेरिकी सेना के प्रवक्ता दोनों ने इस बात की पुष्टि की है।
क्या अमेरिका ने ISIS सरगना बगदादी को मार गिराया? आज बड़ी घोषणा करेंगे ट्रम्प
सीरिया में अमेरिकी सेना के एक धावे में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) के सरगना अबु बक्र अल-बगदादी के मारे जाने की खबरें आ रही हैं। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
दो साल पहले सामने आये वीडियो में दिखा था UFO, अमेरिकी नौसेना ने की पुष्टि
दिसंबर, 2017 में एक वीडियो सामने आया था। इसमें अनआईडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (UFO) यानी उड़ने वाले ऐसे ऑब्जेक्ट्स दिखाई दिए थे, जिनकी पहचान नहीं हो सकती।
जानें कौन हैं दुनिया हिलाने वाले विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे, जिन्हें किया गया गिरफ्तार
अपने खुलासों से पूरी दुनिया में सनसनी बचाने वाली वेबसाइट 'विकिलीक्स' के संस्थापक जूलियन असांजे को ब्रिटेन में गिरफ्तार कर लिया गया है।
पाकिस्तान की नापाक साजिश, कश्मीरी युवाओं को बहकाने के लिए कर रहा सोशल मीडिया का इस्तेमाल
भारत से बार-बार मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान कश्मीर में अपनी चालों से बाज नहीं आता है और हर रोज नई हरकत करता है।
चीन ने थल सैनिकों की संख्या की आधी, नौसेना और वायुसेना में ताकत बढ़ाई
चीन ने अपनी थल सेना की संख्या में 50 प्रतिशत की कटौती की है और इसके स्थान पर उसने अपनी नौसेना और वायुसेना को मजबूत किया है।
अमेरिका की पहली हिन्दू सांसद तुलसी गबार्ड, 2020 में लड़ेंगी अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव
अमेरिका की पहली हिंदू सांसद तुलसी गबार्ड अब राष्ट्रपति चुनाव के लिए मैदान में उतरने वाली हैं।