LOADING...
ऐपल सिरी को AI फीचर्स के साथ बेहतर बनाने के लिए गूगल से लेगी मदद
ऐपल सिरी के लिए गूगल से लेगी मदद

ऐपल सिरी को AI फीचर्स के साथ बेहतर बनाने के लिए गूगल से लेगी मदद

Mar 03, 2026
04:34 pm

क्या है खबर?

ऐपल अपने वॉइस असिस्टेंट सिरी को बेहतर बनाने के लिए गूगल से मदद ले रही है। द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों कंपनियों के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स को लेकर बातचीत चल रही है। ऐपल सिरी को ज्यादा स्मार्ट और एडवांस बनाना चाहती है। इसके लिए वह गूगल के जेमिनी AI मॉडल का सहारा ले सकती है। यह कदम ऐपल और गूगल के बीच पहले से गहरे सहयोग का संकेत माना जा रहा है।

इस्तेमाल

जेमिनी मॉडल का हो सकता है इस्तेमाल

रिपोर्ट के मुताबिक, ऐपल ने गूगल से सिरी के जेमिनी-पावर्ड वर्जन के लिए खास सर्वर तैयार करने की संभावना तलाशने को कहा है। ऐपल चाहती है कि नया सिरी उसके सख्त प्राइवेसी नियमों को भी पूरा करे। कंपनी पहले ही जनवरी में संकेत दे चुकी है कि वह अपने 'ऐपल इंटेलिजेंस' प्लान के तहत गूगल के AI मॉडल का उपयोग करेगी। इससे सिरी में ज्यादा पर्सनलाइज्ड फीचर जोड़े जा सकते हैं।

सवाल

डाटा प्रोसेसिंग को लेकर सवाल

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि सिरी का डाटा प्रोसेसिंग कहां होगा। ऐपल हमेशा कहता रहा है कि वह यूजर की प्राइवेसी को सबसे ऊपर रखता है। उसके अनुसार AI फीचर या तो डिवाइस पर या उसके अपने प्राइवेट क्लाउड सिस्टम पर चलते हैं। हालांकि, रिपोर्ट बताती हैं कि ऐपल का इन-हाउस क्लाउड सिस्टम अभी पूरी क्षमता से काम नहीं कर पा रही है और केवल 10 प्रतिशत तक उपयोग हो रही है।

Advertisement

फायदा

यूजर्स को क्या होगा फायदा?

अगर ऐपल गूगल के क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर का सहारा लेती है, तो सिरी को तेजी से अपग्रेड किया जा सकता है। इससे यूजर्स को ज्यादा स्मार्ट, तेज और समझदार वॉइस असिस्टेंट मिल सकता है। नया सिरी बेहतर तरीके से सवाल समझ पाएगा और अधिक सटीक जवाब दे सकेगा। इससे वह OpenAI और गूगल जैसे प्रतिस्पर्धियों के AI असिस्टेंट के साथ बेहतर मुकाबला कर सकेगा। हालांकि, इसके बाद कुछ यूजर्स गोपनीयता को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

Advertisement