होली के त्योहार को बनाना चाहते हैं मजेदार, इन 5 फीचर्स की लें मदद
क्या है खबर?
किसी भी त्योहार के आते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शुभकामना संदेशों की बाढ़ आ जाती है। व्हाट्सऐप भी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ पर्वों की खुशियां मनाने का लोकप्रिय प्लेटफॉर्म है। अब होली का त्योहार आ गया है और यह मैसेजिंग प्लेटफॉर्म परचितों तक शुभकामनाएं पहुंचाने के लिए कई सुविधाएं देता है। आइये जानते हैं व्हाट्सऐप के 5 ऐसे फीचर्स, जो इस साल होली को और भी बेहतर तरीके से मनाने में आपकी मदद कर सकते हैं।
#1
ग्रुप प्लानिंग के लिए वॉयस चैट
अपने ग्रुप को बार-बार मैसेज से भरने के बजाय आप तत्काल सभी सदस्यों के बीच तालमेल बैठाने के लिए वॉयस चैट शुरू कर सकते हैं। इससे सदस्य बिना पारंपरिक ग्रुप कॉल किए बातचीत में शामिल हो सकते हैं और बाहर निकल सकते हैं। इसका उपयोग करने के लिए ग्रुप चैट खोलें और ऊपर दिए गए वॉयस चैट विकल्प पर टैप करें और सेशन शुरू करें, ताकि सदस्य उपलब्ध होने पर जुड़ सकें।
#2
म्यूजिक के साथ स्टेटस
होली का त्योहार म्यूजिक के साथ-साथ इमेज का भी उतना ही महत्व रखता है। अब व्हाट्सऐप यूजर्स को अपने स्टेटस अपडेट में म्यूजिक जोड़ने की सुविधा देता है, जिससे रंग-बिरंगे वीडियो और भी अधिक आकर्षक बन जाते हैं। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए स्टेटस टैब पर जाएं, फिर एक फोटो या वीडियो अपलोड करें। इसके बाद म्यूजिक आइकन पर टैप करें और पोस्ट करने से पहले एक ट्रैक चुनें। इस तरह इमेज के साथ म्यूजिक सुनाई देगा।
#3
शेड्यूल कॉल की सुविधा
अगर, आप अलग-अलग शहरों में रहने वाले दोस्तों या परिवार के साथ वर्चुअल होली मनाने की योजना बना रहे हैं तो शेड्यूल कॉल की सुविधा सभी को समय पर जुड़ने में मदद कर सकती है। इस फीचर का उपयोग करने के लिए कॉल टैब खोलें इसके बाद '+' आइकन पर टैप करें। फिर आपको 'कॉल शेड्यूल' विकल्प का चुनाव करना है। इसमें तारीख और समय निर्धारित करें और प्रतिभागियों को आमंत्रित करें।
#4
मैंबर टैग, टेक्स्ट स्टिकर और इवेंट रिमाइंडर
त्योहार के लिए ग्रुप चैट कमांड सेंटर बन जाते हैं। इसमें यूजर्स को होस्ट जैसी भूमिकाओं के लिए मैंबर टैग असाइन करने की सुविधा देता है। आप मैसेज को टेक्स्ट स्टिकर में बदल सकते हैं और इवेंट के लिए रिमाइंडर सेट कर सकते हैं। ग्रुप चैट में मैंबर टैग असाइन करने के लिए ग्रुप सेटिंग्स खोलें और टेक्स्ट स्टिकर बनाने के लिए किसी मैसेज पर देर तक दबाएं और रिमाइंडर सेट करने के लिए चैट में इवेंट का उपयोग करें।
#5
स्टेटस लेआउट, फोटो स्टिकर और एड युअर्स
होली के कई पलों को शेयर करने वालों के लिए व्हाट्सएप स्टेटस 6 इमेज को एक पोस्ट में जोड़ने के लिए लेआउट टूल प्रदान करता है। फोटो स्टिकर और 'एड युअर' सुविधा इंटरैक्टिव उत्सव थ्रेड बनाने में मदद करते हैं। इसका उपयोग करने के लिए स्टेटस में कोलाज बनाने के लिए लेआउट विकल्प चुनें और एक फोटो चुनें और उसे स्टिकर में बदल दें। दोस्तों को प्रतिक्रिया पोस्ट करने के लिए आमंत्रित करने के लिए 'एड युअर' पर टैप करें।