Loading...
अजिंक्य रहाणे ने चुनी अपनी ऑल-टाइम टेस्ट एकादश, कोहली और बुमराह को नहीं दी जगह
अजिंक्य रहाणे ने चुनी अपनी ऑल-टाइम टेस्ट इलेवन

अजिंक्य रहाणे ने चुनी अपनी ऑल-टाइम टेस्ट एकादश, कोहली और बुमराह को नहीं दी जगह

Oct 25, 2026
01:06 pm

क्या है खबर?

भारतीय टेस्ट क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक रहे अजिंक्य रहाणे ने अपनी पसंदीदा ऑल-टाइम भारतीय टेस्ट एकादश चुनकर सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है। रहाणे ने पिछले 2 दशकों के दौरान भारतीय क्रिकेट के बड़े बदलावों को करीब से देखा है, लेकिन उन्होंने अपनी सर्वकालिक एकादश में आधुनिक टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को जगह नहीं दी। रहाणे के इस फैसले से प्रशंसक काफी हैरान हैं।

भरोसा

रहाणे ने बल्लेबाजी में इन पर जताया भरोसा

रहाणे ने अपनी टीम में मुरली विजय और शिखर धवन को बतौर सलामी बल्लेबाज चुना है। नंबर-3 पर राहुल द्रविड़ और नंबर-4 पर सचिन तेंदुलकर को जगह दी है।

नंबर-4 पर सचिन की मौजूदगी के कारण कोहली टीम में फिट नहीं बैठे।

रहाणे ने खुद को नंबर-5 पर रखा है और सफेद गेंद के दिग्गजों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी की नेतृत्व क्षमता के प्रति सम्मान दिखाते हुए उन्हें नंबर-6 पर चुनने के साथ टीम की कप्तानी भी सौंपी है।

गेंदबाजी

रहाणे ने 3 तेज गेंदबाज और 2 स्पिनरों को दी टीम में जगह

रहाणे ने अपनी टीम में स्पिन ऑलराउंडर के रूप में रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन की स्थापित जोड़ी पर भरोसा जताया है।

ये दोनों दिग्गज बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी हाथ दिखाने में माहिर हैं।

इसी तरह रहाणे ने तेज गेंदबाजी विभाग की बागड़ोर भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा को सौंपी है।

इस तिकड़ी ने विदेशों में भारत को 20 विकेट दिलाने की नींव रखी थी। ऐसे में उन्होंने बुमराह को बाहर रखा है।

ADVERTISEMENT

चर्चा

कोहली और बुमराह को बाहर रखने पर क्यों हो रही चर्चा?

क्रिकेट जगत में बिना कोहली और बुमराह के आधुनिक टीम की कल्पना करना मुश्किल माना जाता है।

कोहली ने भारतीय टेस्ट टीम को विदेशों में जीतना सिखाया और आक्रामक रवैया दिया, जबकि बुमराह को भारत के इतिहास का सबसे घातक तेज गेंदबाज माना जाता है।

ऐसे में इन दोनों दिग्गजों को टीम में न होना बड़ी चर्चा का विषय है।

प्रशंसकों का कहना है कि रहाणे ने प्रदर्शन की जगह पुराने और मजबूत अनुभवों को ज्यादा प्राथमिकता दी है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें रहाणे की टीम

ADVERTISEMENT