अरविंद केजरीवाल ने E20 पेट्रोल पर केंद्र को घेरा, कहा- ऑटो कंपनियों से झूठ बुलवाया
क्या है खबर?
देश भर में इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल को लेकर मचे हाहाकार को देखते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह अपनी जिद छोड़ दें और लोगों को पेट्रोल चुनने का विकल्प दें। केजरीवाल ने पूछा कि केंद्र सरकार 6 ऑटो कंपनियों से E20 पर झूठ क्यों बुलवा रही है?
बयान
सरकार जबरन थोप रही है E20 पेट्रोल- केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार जबरन E20 पेट्रोल लोगों पर थोप रही है, लोगों का जबरदस्त विरोध होने के बावजूद सरकार अपनी जिद पर अड़ी है और रोज झूठ पर झूठ बोल रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार रोज नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं कि लोग E20 पेट्रोल इस्तेमाल करें। केजरीवाल ने कहा कि 3 जुलाई को सरकार ने 6 ऑटो मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनता को समझाने के लिए कहा था।
बयान
झूठ बोलने वाली कंपनियों से कहूंगा गारंटी दें- केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि केंद्र ने मारुति सुजुकी, टोयोटा किर्लोस्कर, हीरो मोटोकॉर्प, ह्यूंडई मोटर, बजाज ऑटो और टीवीएस मोटर कंपनी से E20 को सही बताने को कहा था, लेकिन 3 कंपनियों ने सरकार से मना कर दिया। केजरीवाल ने कहा कि 3 कंपनियां झूठ बोलने नहीं आए, जबकि मारुति सुजुकी, टोयोटा और हीरो मोटोकॉर्प ने E20 को सही बताया। केजरीवाल ने कहा कि इन कंपनियों ने झूठ बोला है। इनके 'ओनर मैनुअल' में इनके दावे के विपरीत बातें लिखी हैं।
बयान
झूठ बोलने वाली कंपनियां ग्राहकों को आश्वासन दें- केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि जिन 3 कंपनियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में झूठ बोला, उनके ओनर मैनुअल में साफ-साफ लिखा है कि उनकी गाड़ियां E10 से ऊपर के लिए नहीं बनी हैं। फिर भी वे E20 को सही बता रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि वह इन कंपनियों से कहेंगे कि क्या वे E20 इस्तेमाल से माइलेज गिरने पर भरपाई करेगी और पार्ट मुफ्त में बदलेगी। केजरीवाल ने मोदी को भी चिट्ठी लिखकर ग्राहकों को हर्जाना देने की बात कही है।
ट्विटर पोस्ट
केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस
India Against Forceful Implementation of Ethanol-Blended Fuel | Important Press Conference | LIVE https://t.co/qv3MHm4rDj
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 7, 2026