Loading...
चुनाव आयोग ने केजरीवाल, जयशंकर और आडवाणी को नोटिस मिलने पर स्पष्टीकरण दिया
चुनाव आयोग ने केजरीवाल, जयशंकर और आडवाणी को नोटिस मिलने पर स्पष्टीकरण दिया

चुनाव आयोग ने केजरीवाल, जयशंकर और आडवाणी को नोटिस मिलने पर स्पष्टीकरण दिया

लेखन गजेंद्र
Sep 21, 2026
10:53 am

क्या है खबर?

चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान कुछ मतदाताओं को जारी नोटिस को लेकर अपनी सफाई दी है। उसने कहा कि नोटिस जारी करने का मतलब यह नहीं है कि मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए जाएंगे। उसने कहा कि यह SIR के कामकाज का हिस्सा है। आयोग का ये स्पष्टीकरण तब जारी किया, जब दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत 32 लाख दिल्ली मतदाताओं को नोटिस भेजा गया है।

नोटिस

इन लोगों को जारी किए गए हैं नोटिस

आयोग की ओर से विवरण में विसंगतियों के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और भाजपा विधायक कैलाश गहलोत को नोटिस भेजा है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और चुनाव आयुक्त एसएस संधू भी इस सूची में शामिल हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने बाद में बताया कि किसी भी मतदाता का नाम उसे सुनवाई का मौका दिए बिना और उचित सुनवाई के बिना नहीं हटाया जा सकता।

जवाब

चुनाव आयोग ने क्या कहा?

दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने कहा कि "सभी हितधारकों को सूचित किया जाता है कि नोटिस जारी करने का यह मतलब नहीं है कि उनके नाम दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की मतदाता सूची से हटा दिए जाएंगे। किसी को भी सुनवाई का अवसर दिए बिना और उचित निर्णय बिना नाम नहीं हटाया जा सकता।"

कार्यालय ने आगे कहा कि ECINET में डेटा को सही करने के लिए सिस्टम द्वारा जनरेट किए गए नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENT

नोटिस

दिल्ली में क्यों जारी हो रहे नोटिस?

दिल्ली में मतदाता सूची के SIR के बाद मसौदा जारी कर दिया गया है, जो मतदाताओं द्वारा भरे गए फार्मों और बूथ स्तरीय अधिकारियों (BLO) को प्रस्तुत विवरणों के आधार पर तैयार किया गया था।

इसी के तहत, लोगों को नोटिस जारी किया गया है।

यह मसौदा सूची मुख्य चुनाव अधिकारी दिल्ली की वेबसाइट, निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ERO) और सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (AERO) के कार्यालयों और निर्धारित मतदान केंद्रों पर उपलब्ध है।

ADVERTISEMENT

सूची

4 नवंबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची

दिल्ली में 14 मई को SIR की घोषणा हुई और 31 अगस्त को मतदाताओं की मसौदा सूची जारी की गई।

इसी के तहत जिन लोगों को नोटिस जारी हुए हैं, उनके विवाद के निपटान की प्रक्रिया 29 अक्टूबर तक पूरी होने की उम्मीद है। अंतिम मतदाता सूची 4 नवंबर को प्रकाशित की जाएगी।

नए आवेदक फॉर्म-6 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म-6 का उपयोग मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए किया जाता है।

ADVERTISEMENT