Loading...
न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे सीरीज में केएल राहुल बना सकते हैं ये रिकॉर्ड्स
राहुल के प्रदर्शन पर होंगी नजरें (तस्वीर: एक्स/@ICC)

न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे सीरीज में केएल राहुल बना सकते हैं ये रिकॉर्ड्स

Oct 25, 2026
01:03 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे सीरीज में भी हिस्सा लेना है। 4 नवंबर से ऑकलैंड में शुरू होने वाले मुकाबले से 5 मैचों की सीरीज की शुरुआत होगी। न्यूजीलैंड की पिचें स्विंग गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती हैं, जो बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण होती है। ऐसे में केएल राहुल के प्रदर्शन पर भी सबकी नजरें रहेंगी। इस बीच उन रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं, जिन्हे राहुल न्यूजीलैंड दौरे पर बना सकते हैं।

विदेश 

विदेशों में 1000 रन पूरे करने के करीब हैं राहुल 

राहुल विदेशी मैदानों (विपक्षी टीम के घरेलू मैदानों) पर खेले गए वनडे मैचों में 1,000 रन पूरे करने के करीब हैं।

इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें 59 और रनों की जरूरत है।

क्रिकइंफो के अनुसार, अब तक खेले गए 37 विदेशी मैचों में इस स्टार बल्लेबाज ने 86.4 की स्ट्राइक रेट के साथ 941 रन बनाए हैं, जिसमें 6 अर्धशतक और 2 शतक शामिल हैं।

विदेशों में उनका औसत 35 से कम (33.6) है।

#2 

बतौर विकेटकीपर दूसरे सर्वाधिक शतक वाले भारतीय 

विकेटकीपर के तौर पर खेले गए 58 मैचों में राहुल ने 59.55 की औसत से 2,025 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक शामिल हैं।

राहुल द्रविड़ के साथ बराबरी तोड़ने के लिए उन्हें एक और शतक की जरूरत है।

महेंद्र सिंह धोनी (9 शतक) इस सूची में सबसे ऊपर हैं।

भारत के लिए बतौर विकेटकीपर दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में द्रविड़ को पीछे छोड़ने के लिए 276 और रनों की जरूरत है।

ADVERTISEMENT

#3 

एडम गिलक्रिस्ट की बराबरी कर सकते हैं राहुल 

राहुल के नाम न्यूजीलैंड की धरती पर पहले से ही एक वनडे शतक दर्ज है। उन्होंने 2020 में माउंट मौनगानुई में खेले गए मैच में 113 रन बनाए थे।

इस आक्रामक बल्लेबाज के पास न्यूजीलैंड में मेजबान टीम के खिलाफ एक से अधिक वनडे शतक लगाने वाले दूसरे विदेशी विकेटकीपर बनने का मौका है।

ऐसा करके राहुल ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट की बराबरी कर लेंगे, जिन्होंने न्यूजीलैंड में 18 पारियों के दौरान 2 शतक लगाए थे।

ADVERTISEMENT

आंकड़े 

न्यूजीलैंड में कमाल के हैं राहुल के आंकड़े 

क्रिकइंफो के मुताबिक, राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 78.33 की औसत और 109.81 की स्ट्राइक रेट के साथ 470 रन बनाए हैं।

इस बीच उन्होंने 2 शतक और एक अर्धशतक लगाए हैं।

न्यूजीलैंड की धरती पर उन्होंने 3 वनडे पारियों में 102.00 की औसत और 110.27 की स्ट्राइक रेट से 204 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक लगाए हैं।

ADVERTISEMENT