LOADING...
केजरीवाल ने जज से कहा- आप RSS संबद्ध संगठन के कार्यक्रम में 4 बार शामिल हुईं
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट की न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा पर उठाया सवाल

केजरीवाल ने जज से कहा- आप RSS संबद्ध संगठन के कार्यक्रम में 4 बार शामिल हुईं

लेखन गजेंद्र
Apr 13, 2026
07:54 pm

क्या है खबर?

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट में उपस्थित होकर खुद शराब घोटाले में मामले में बहस की। उन्होंने मामले की सुनवाई कर रहीं न्यायाधीश न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा पर आरोप लगाया कि वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से संबद्ध भारतीय अधिवक्ता परिषद के कार्यक्रम में 4 बार शामिल हो चुकी हैं। ऐसे में केजरीवाल ने संदेह जताया कि क्या उन्हें ऐसी स्थिति में न्याय मिलेगा?

सुनवाई

केजरीवाल बोले- क्या मुझे न्याय मिलेगा

सुनवाई के दौरान केजरीवाल ने कहा, "एक संगठन है अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद। आप इसके कार्यक्रमों में 4 बार शामिल हुए। उनकी विचारधारा का हम खुला विरोध करते हैं। यह मामला राजनीतिक है।" पीठ ने कहा, "क्या मैं उस विचारधारा को फॉलो करती हूं?" केजरीवाल बोले, "यदि महोदय किसी विशेष विचारधारा के कार्यक्रम में जा रहे हैं, तो मेरे मन में आशंका पैदा होती है। आपके 4 बार जाने से आशंका पैदा हो गई है कि क्या मुझे न्याय मिलेगा।"

बहस

केजरीवाल ने हिंदी में की बहस

केजरीवाल के दलील के बाद पीठ ने कहा, "एक सवाल था। आपने अपने आवेदन में कार्यक्रम का लिंक नहीं दिया है। जब मैं उस कार्यक्रम में गई तो क्या मैंने कोई वैचारिक, कोई राजनीतिक बयान दिया या यह एक कानूनी कार्यक्रम था?" केजरीवाल बोले, "कार्यक्रम में आपकी उपस्थिति मात्र से ही आशंका उत्पन्न होती है।" सुनवाई के दौरान केजरीवाल ने हिंदी और अंग्रेजी में बहस की। इस दौरान पीठ ने केजरीवाल की सहायता कर रहे एक वकील को फटकार लगाई।

Advertisement

मामला

क्या है मामला?

दिल्ली हाई कोर्ट केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की उस याचिका पर सुनवाई कर रहा है जिसमें केजरीवाल और अन्य आरोपियों को शराब नीति मामले से बरी किए जाने को चुनौती दी गई है। इस मामले में केजरीवाल ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को सुनवाई से अलग करने के लिए एक आवेदन दायर किया है। केजरीवाल ने अनुरोध किया है कि वे इस मामले की सुनवाई न करें। वह खुद इस मामले में पैरवी कर रहे हैं।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

केजरीवाल ने जज पर उठाया सवाल

Advertisement