भाजपा में शामिल हुईं AAP की पूर्व राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल
क्या है खबर?
आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गईं। उनको दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। मालीवाल AAP की उन 7 सांसदों में शामिल हैं, जिन्होंने पिछले दिनों राघव चड्ढा के नेतृत्व में भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। मालीवाल ने कहा कि वह भाजपा से किसी मजबूरी में नहीं जुड़ी हैं, बल्कि नीतियों से प्रभावित होकर जुड़ी हैं।
बयान
प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से प्रभावित हूं- मालीवाल
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद मालीवाल ने मीडिया से कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने देश में जो ऐतिहासिक कार्य किया है, उससे मैं बहुत प्रभावित हूं। उनसे प्रेरणा लेकर आज मैं भाजपा में शामिल हुई हूं। मैं किसी मजबूरी के कारण भाजपा में नहीं आई हूं। पिछले कई वर्षों से भाजपा के कार्यों में दिलचस्पी ले रही थी। दिल्ली महिला आयोग में भी मुझे भाजपा का सहयोग मिल रहा था। मैं भावुक हूं।"
ट्विटर पोस्ट
स्वाति मालीवाल भाजपा में शामिल
#WATCH | Delhi: Rajya Sabha MP Swati Maliwal says, "I am impressed by the historic work that Prime Minister Narendra Modi and Home Minister Amit Shah have done in the country. Drawing inspiration from them, I have joined the BJP today. I have not joined the BJP out of any… pic.twitter.com/cCLQt6JTTQ
— ANI (@ANI) April 28, 2026
बगावत
AAP से बगावत करने वाले अब 3 सांसद सदस्यता के लिए बाकी
AAP से बगावत करके भाजपा में शामिल होने वाले 7 सांसदों में राघव चड्ढा, अशोक कुमार मित्तल, हरभजन सिंह, संदीप कुमार पाठक, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और राजेंद्र गुप्ता शामिल हैं। अभी तक चड्ढा, मित्तल, पाठक और मालीवाल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है, जबकि 3 अन्य लोग बाकी हैं। बताया जा रहा है कि वे देश से बाहर हैं। मालीवाल पिछले साल अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक से टकराव के कारण AAP से नाराज हुई थीं।