LOADING...
केजरीवाल और सिसोदियो को दिल्ली हाई कोर्ट का नोटिस, न्यायाधीश के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट का मामला
दिल्ली हाई कोर्ट ने न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट मामले में केजरीवाल को नोटिस दिया

केजरीवाल और सिसोदियो को दिल्ली हाई कोर्ट का नोटिस, न्यायाधीश के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट का मामला

लेखन गजेंद्र
May 19, 2026
02:05 pm

क्या है खबर?

दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत अन्य को न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट करने के लिए नोटिस जारी किया है। न्यायमूर्ति नवीन चावला और रविंदर दुदेजा की पीठ ने यह नोटिस अदालत की अवमानना ​​की स्वतः संज्ञान याचिका पर जारी किया है। न्यायाधीश शर्मा के खिलाफ कथित 'मानहानिकारक-अपमानजनक' टिप्पणियों के लिए सांसद संजय सिंह और आम आदमी पार्टी (AAP) के अन्य नेताओं को भी भेजा गया है।

सुनवाई

कोई वकील नहीं हुआ पेश, 4 अगस्त को होगी सुनवाई

पीठ ने कहा, "14 मई के आदेश के आधार पर कार्यवाही शुरू की गई है। एकल न्यायाधीश ने सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रकाशन अभिलेखों से प्राप्त सामग्री पर भरोसा किया है। रजिस्ट्री को निर्देश है कि वह इनकी प्रतियां कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करे। कथित अवमाननाकर्ताओं 4 सप्ताह में जवाब दाखिल करें।" कोर्ट के समक्ष कोई वकील पेश नहीं हुआ, फिर भी कोर्ट एमिकस (सहायक वकील) नियुक्त करेगी। मामले की सुनवाई 4 अगस्त को होगी।

विवाद

क्या है मामला?

दिल्ली की शराब नीति मामले में केजरीवाल-सिसोदिया ने न्यायमूर्ति शर्मा को मामले से अलग करने की अपील की थी। हालांकि, न्यायमूर्ति शर्मा ने 20 अप्रैल को उनकी अपील खारिज कर कहा कि किसी राजनेता को अविश्वास के बीज बोने की अनुमति नहीं दी जा सकती और उनकी अपील न्यायपालिका को कटघरे में खड़ा करने के समान है। इस दौरान न्यायमूर्ति शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर कई पोस्ट आए थे, जिसके चलते अदालत की अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू हुई है।

Advertisement