Loading...
अरविंद केजरीवाल जंतर-मंतर पहुंचे, बोले- मोदी जी के बच्चे नहीं इसलिए बच्चों का दर्द नहीं समझते
अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पहुंचकर धरने को संबोधित किया (फाइल तस्वीर)

अरविंद केजरीवाल जंतर-मंतर पहुंचे, बोले- मोदी जी के बच्चे नहीं इसलिए बच्चों का दर्द नहीं समझते

लेखन गजेंद्र
Jul 21, 2026
06:45 pm

क्या है खबर?

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार शाम को जंतर-मंतर पर धरना दे रहे प्रदर्शकारी छात्रों से मिलने पहुंचे। उन्होंने सोमवार को हुए लाठीचार्ज के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लिया। केजरीवाल ने उनको नाकाम और अहंकारी प्रधानमंत्री बताया। केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के अपने खुद के बच्चे नहीं है, इसलिए वे बच्चों का दर्द नहीं समझते हैं। केजरीवाल प्रदर्शनकारी छात्रों को चिकित्सा-कानूनी मदद दे रहे हैं।

बयान

क्या बोले केजरीवाल?

केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर कहा, "छात्र शांतिपूर्ण तरीके संसद जाना चाहते थे। उनके ऊपर बुरी तरह डंडे बरसाए गए, कई के सिर फट गए और हड्डी टूट गई। मोदी जी ने बहुत बर्बरता से हमला कराया है। बच्चे केवल पेपर लीक न होने की मांग कर रहे हैं। मोदी नाकाम प्रधानमंत्री हैं। मोदी जी के अपने बच्चे नहीं, इसलिए उन्हें पता नहीं है कि बच्चे होना क्या होता है। मोदी जी को बहुत अहंकार हो गया है, जो ठीक नहीं।"

बयान

कई बच्चे लापता हैं- केजरीवाल

केजरीवाल ने आगे कहा कि कई बच्चों पर फर्जी केस किए गए हैं और उनको गिरफ्तार कर लिया गया है। कई बच्चे लापता हैं और उनके अभिभावकों को नहीं पता कि उनके बच्चे कहां हैं।

केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी ने अभी एक हेल्पलाइन जारी की है, जिसकी वजह से अभी तक वे 60 से 70 बच्चों को जेल से छुड़वाया है।

केजरीवाल ने कहा कि बड़ा से बड़ा तानाशाह जनता के आगे झुकता है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

केजरीवाल का बयान

ADVERTISEMENT