राज्यसभा के सभापति ने AAP के 7 सांसदों के भाजपा में शामिल होने को दी मंजूरी
क्या है खबर?
आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। राज्यसभा के सभापति ने उनकी पार्टी से बगावत करने वाले 7 सांसदों को भाजपा में शामिल होने की मंजूरी दे दी है। राज्यसभा की ओर से इस संबंध में एक अधिसूचना भी जारी की गई है, जिसमें भाजपा के राज्यसभा सांसदों की सूची में इन 7 AAP सांसदों का नाम भी शामिल है। इसके साथ ही राज्यसभा में भाजपा सांसदों की संख्या 113 हो गई है।
सांसद
AAP के पास बचे 3 राज्यसभा सांसद
एक तरफ AAP के 7 सांसदों के भाजपा में जाने से सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद 113 हो गए हैं, जिसमें 5 राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत सांसद हैं। वहीं, AAP के पास राज्यसभा में अब केवल 3 सांसद ही बचे हैं। इनमें संजय सिंह, नारायन दास गुप्ता और संत बलबीर सिंह शामिल हैं। बता दें कि AAP से राघव चड्ढा, अशोक कुमार मित्तल, हरभजन सिंह, संदीप कुमार पाठक, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और राजेंद्र गुप्ता भाजपा में शामिल हुए हैं।
ट्विटर पोस्ट
राज्यसभा की सूची जारी
Rajya Sabha Chairman accepts merger of Raghav Chadha and six other MPs who quit Aam Aadmi Party, with the BJP. pic.twitter.com/eOOq1Xznjy
— Press Trust of India (@PTI_News) April 27, 2026