LOADING...
AAP सांसदों से मिलना चाहते थे केजरीवाल, सभी ने चर्चा से पहले ही पार्टी छोड़ी- रिपोर्ट
केजरीवाल AAP के बागी राज्यसभा सांसदों से मुलाकात करना चाहते थे लेकिन सभी ने पहले ही पार्टी छोड़ दी

AAP सांसदों से मिलना चाहते थे केजरीवाल, सभी ने चर्चा से पहले ही पार्टी छोड़ी- रिपोर्ट

लेखन आबिद खान
Apr 25, 2026
09:40 am

क्या है खबर?

राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी (AAP) के 3 राज्यसभा सांसदों ने बीते दिन पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। राघव का दावा है कि 4 और सांसद भाजपा में शामिल होंगे। अब खबर आई है कि बागी सांसदों को मनाने के लिए पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने उनसे चर्चा करना चाही थी। हालांकि, इससे पहले ही सभी सांसद भाजपा में शामिल हो गए। NDTV ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है।

रिपोर्ट 

केजरीवाल से बात करने से पहले ही सांसदों ने पार्टी छोड़ी

रिपोर्ट के मुताबिक, केजरीवाल ने अगले कार्यकाल में 6 में से कम से कम 5 नेताओं को टिकट देने का वादा किया था। हालांकि, उन्होंने शर्त रखी थी कि वे किसी कारण से खुश नहीं हैं, तो अभी पार्टी छोड़ सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल ने शुक्रवार शाम को चर्चा के लिए उन्हें अपने घर बुलाया था, लेकिन यह बैठक हो ही नहीं पाई, क्योंकि सांसदों ने शुक्रवार को ही पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी।

बयान

सांसदों ने कोई सामूहिक बैठक नहीं की

सूत्रों के अनुसार, केजरीवाल ने सांसदों से कहा, "अगर आपको कोई आशंका है, तो आपको अपने पदों से इस्तीफा दे देना चाहिए और आपको अगले कार्यकाल में फिर से टिकट दिए जाएंगे।" सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल के साथ बैठक का बुलावा आने से पहले सांसदों ने पार्टी छोड़ने की योजना बनाने के लिए एक सामूहिक तौर पर कोई बैठक नहीं की थी। हालांकि, व्यक्तिगत रूप से सभी ने पार्टी छोड़ने का फैसला कर लिया था।

Advertisement

शुरुआत

कैसे हुई बगावत की शुरुआत?

रिपोर्ट के मुताबिक, बगावत की शुरुआत राघव की ओर से हुई थी, जब AAP ने उन्हें राज्यसभा में उपनेता के पद से हटाया था। NDTV ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इस घटनाक्रम के बाद राघव ने अन्य सांसदों से संपर्क साधा। इनमें से राघव, अशोक मित्तल और संदीप पाठक कल भाजपा में शामिल हो गए। राघव का कहना है कि स्वाति मालिवाल, हरभजन सिंह, विक्रमजीत साहनी और राजिंदर गुप्ता भी जल्द भाजपा में शामिल होंगे।

Advertisement

आरोप

राघव ने AAP पर लक्ष्यों से भटकने के आरोप लगाए

राघव ने कहा कि AAP अपने मूल सिद्धांतों का पालन नहीं कर रही है। उन्होंने कहा, "जिस AAP को मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और जिसे मैंने जवानी के 15 साल दिए, वह अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिकता से पूरी तरह भटक गई है। पिछले कुछ सालों से मुझे महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही व्यक्ति हूं। इसलिए मैं AAP से दूरी बना रहा हूं और जनता के करीब जा रहा हूं।"

Advertisement