LOADING...
गुजरात: पुलित थाने में कार्यकर्ता से मिलने गए आम आदमी पार्टी के प्रमुख इसुदान गढ़वी गिरफ्तार
गुजरात में आम आदमी पार्टी के प्रमुख इसुदान गढ़वी गिरफ्तार

गुजरात: पुलित थाने में कार्यकर्ता से मिलने गए आम आदमी पार्टी के प्रमुख इसुदान गढ़वी गिरफ्तार

लेखन गजेंद्र
Apr 01, 2026
07:03 pm

क्या है खबर?

गुजरात के द्वारका जिले में बुधवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि गढ़वी खंभालिया थाने में अपने कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे, तभी उन्हें हिरासत में लिया गया है। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत अन्य नेताओं ने घटना का निंदा की है। हालांकि, पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। लिस अधीक्षक जयराजसिंह वाला ने बताया कि कानूनी प्रक्रियाएं चल रही हैं।

घटना

विधायक गोपाल इटालिया ने साझा किया वीडियो

गढ़वी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए विसावदर विधायक गोपाल इटालिया ने एक वीडियो साझा कर कहा, "आज दोपहर 2:30 बजे इसुदान गढ़वी को खंभालिया थाने में पुलिस ने हिरासत में लिया और पुलिस ने स्पष्ट रूप से कहा कि भाजपा कार्यालय से आदेश मिले हैं कि AAP के सभी लोगों को हिरासत में लिया जाए। यह गुंडागर्दी और बदमाशी का मामला है।" इटालिया ने लोगों से गढ़वी के समर्थन में लोगों से खंभालिया पहुंचने का आग्रह किया है।

ट्विटर पोस्ट

थाने पहुंचे इसुदान गढ़वी

Advertisement

चिंता

अरविंद केजरीवाल का आरोप, 3 महीने में 145 FIR

अरविंद केजरीवाल ने गढ़वी की गिरफ्तारी को लेकर एक्स पर लिखा, 'पिछले 3 महीनों में गुजरात में AAP कार्यकर्ताओं के खिलाफ 145 FIR हो चुकी हैं। 160 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार गिरफ़्तार कर चुकी है। भाजपा गुजरात में हार के डर से AAP से बुरी तरह बौखलायी है और अब तानाशाही पर उतर आई है। आज हमारे राज्य अध्यक्ष इसुदान गढ़वी को गिरफ्तार कर लिया। अब गुजरात का एक-एक शख़्स इनसे बदला लेगा। भाजपा का घमंड जनता तोड़ेगी।'

Advertisement