अनंत सिंह ने खुद की राजनीतिक पार्टी बनाने के संकेत दिए, बोले- JDU खत्म हो गई
क्या है खबर?
बीते दिन जनता दल यूनाइटेड (JDU) से निकाले गए विधायक अनंत सिंह ने खुद की राजनीतिक पार्टी बनाने के संकेत दिए हैं। उन्होंने JDU के राजनीतिक भविष्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि JDU अब खत्म हो चुकी है और आने वाले चुनावों में पार्टी को 10 सीटें मिलना भी मुश्किल होगा। उन्होंने खुद के अगले कदम को लेकर कहा कि जरूरत पड़ी तो वे नई पार्टी बना लेंगे।
बयान
अनंत बोले- नीतीश के जाने के बाद JDU में कुछ नहीं बचा
अनंत ने कहा, "हमको कोई गम नहीं है, जनता मालिक-भगवान है, जो कार्रवाई की गई है, वो बढ़िया है। पार्टी नीतीश कुमार की थी, नीतीश कुमार खुद नहीं हैं पार्टी में, अब है कौन पार्टी में? कौन योगदान वाला आदमी है पार्टी में? जिसने मुझे निकाला, वो कैसे हैं? मैं तो बोल रहा हूं कि निकाल दें। नीतीश कुमार की पार्टी थी, वे चले गए, तो पार्टी खत्म हो गई।"
निष्कासन
JDU ने अनंत को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला
JDU ने अनंत को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है। साथ ही अनंत की विधानसभा सदस्यता भी तत्काल प्रभाव से रद्द करने की अनुशंसा की है।
इसकी एक तात्कालिक वजह हालिया बिहार विधान परिषद चुनाव में JDU उम्मीदवार नीरज कुमार का समर्थन न करना है। अनंत ने जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह का समर्थन किया था।
इसके अलावा JDU ने उन पर शीर्ष नेतृत्व के लिए अपमानजनक भाषा इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया।