'बिग बॉस 20' में बड़ा धमाका, बेघर होने से पहले ही चमकी काजी तौकीर की किस्मत
क्या है खबर?
'बिग बॉस 20' के प्रतियोगी काजी तौकीर की किस्मत के सितारे चमकने वाले हैं। अभी वह शो से बाहर भी नहीं आए हैं और उन्हें उनका पहला बड़ा प्रोजेक्ट मिल गया है। शनिवार को 'वीकेंड का वार' होस्ट करते हुए निर्देशक रोहित शेट्टी ने काजी से वादा किया कि वह अपनी आने वाली किसी फिल्म में उन्हें एक रोमांटिक गाना गाने का मौका देंगे। उन्होंने एपिसोड के दौरान काजी से कहा, " अब आपका समय आ गया है।"
रोहित
20 साल के इंतजार के बाद मिलेगा काम
एपिसोड के दौरान रोहित ने काजी की प्रतिभा को सराहा और उन्हें विश्वास दिलाया कि सालों के इंतजार के बाद अब उन्हें खूब काम मिलेगा।
निर्देशक ने कहा, "मैं नेशनल टेलीविजन पर कह रहा हूं, गोलमाल एक कॉमेडी फिल्म है, पर कोई ऐसी फिल्म होगी, जिसका कोई रोमांटिक ट्रैक होगा तो मैं आपको दे दूंगा। आप प्लेबैक करेंगे।"
रोहित की इस बात ने काजी की आखें नम कर दीं और उन्होंने उनका आभार व्यक्त किया।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें वीडियो
Tumhara time aa gaya hai, bahar jaake bahut kaam milega!”
— ShaneX (@SyedKTweet) October 24, 2026
Jab industry ka itna bada director khud validation de, toh samajh lo banda standout kar chuka hai
Respect for Rohit Shetty #QaziTouqeer #BB20
THE QAZI TOUQEER SHOW
QAZI YOUR TIME HAS COME
QAZI ERA BEGINS pic.twitter.com/bXS5uAQ5fG
जानकारी
रोहित ने फेसबुक पर किया पोस्ट
रोहित ने अपने फेसबुक अकाउंट पर भी काजी को काम देने की बात की पुष्टि की। उन्होंने लिखा, 'जो मैं बोलता हूं, वो मैं करता हूं। काजी का रोमांटिक ट्रैक में प्लेबैक पक्का।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें पोस्ट
Rohit Shetty’s Facebook Post
— Mนgђaℓ ➳Ä多 (@MrSuffuHun) October 24, 2026
Jo Mein Bolta Hun Woh Mein Karta Hun
Qazi Ka Romantic Track Main Playback Pakka🔥
Thank You @iamrohitshetty Sir❤️#QaziTouqeer #BiggBoss20 #BB20
"THE QAZI TOUQEER SHOW" pic.twitter.com/FgIJRdRyTJ