LOADING...
दिल्ली के शराब घोटाले में बरी होने के बाद रो पड़े केजरीवाल, बोले- सत्य की जीत

दिल्ली के शराब घोटाले में बरी होने के बाद रो पड़े केजरीवाल, बोले- सत्य की जीत

लेखन गजेंद्र
Feb 27, 2026
11:40 am

क्या है खबर?

दिल्ली के शराब नीति घोटाले में आरोपी बनाए गए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को अदालत से बरी होने के बाद रो पड़े। उन्होंने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बाहर आने के बाद मीडिया से कहा कि इस फैसले ने उनके लंबे समय से चले आ रहे निर्दोष होने के दावे की पुष्टि की है और सत्य-न्याय की जीत हुई है। उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने फैसले पर कहा कि कोई भी शिव शक्ति से ऊपर नहीं हो सकता।

बयान

क्या बोले केजरीवाल?

आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने मीडिया से कहा, "भाजपा हम पर आरोप लगा रही थी, लेकिन अदालत ने सभी को बरी कर दिया, सच्चाई की जीत हुई है। ये केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है। मैंने केवल अपनी जिंदगी में केवल ईमानदारी कमाई है। आज कोर्ट ने साबित किया है कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार हैं।" बता दें कि कोर्ट ने उनके साथ पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी बरी किया है।

बयान

केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने क्या कहा?

सुनीता केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, 'इस संसार में कोई कितना भी शक्तिशाली हो जाये,शिव शक्ति से ऊपर नहीं हो सकता। सच की हमेशा जीत होती है।' उनका यह कटाक्ष भाजपा के ऊपर माना जा रहा है। मनीष सिसोदिया ने मीडिया से कहा, "हमें अपने संविधान पर गर्व है। मोदी जी और अमित शाह जी ने स्वतंत्र भारत में सबसे बड़ा राजनीतिक तमाशा रचा और मौजूदा मुख्यमंत्री को जेल भेज दिया था।"

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

रोने लगे केजरीवाल

Advertisement