Loading...
सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल को लिखा पत्र, 3 घोटालों का खुलासा करने की धमकी दी
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से केजरीवाल को पत्र लिख और घोटालों का खुलासा करने की धमकी दी है

सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल को लिखा पत्र, 3 घोटालों का खुलासा करने की धमकी दी

लेखन आबिद खान
Aug 20, 2026
01:01 pm

क्या है खबर?

जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं पर निशाना साधा है। उसने अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन को पत्र लिखकर धमकी दी है कि वो पार्टी से जुड़े 3 और घोटालों का खुलासा करने वाला है। सुकेश ने ये भी दावा किया कि दिल्ली शराब नीति और दिल्ली जल बोर्ड में हुए घोटालों के खुलासे के बाद उसके पहले के आरोप सही साबित हुए हैं।

पत्र

सुकेश ने कहा- AAP नेताओं को पूरी तरह बेनकाब कर दूंगा

सुकेश ने कहा कि 'शराब नीति' मामले के बाद 'जल बोर्ड' का मामला है। अगले 3 और मामले आने बाकी हैं। उसने चेतावनी देते हुए कहा कि 3 अन्य प्रमुख विभागों में जल्द ही भ्रष्टाचार का खुलासा होगा।

पत्र में सुकेश ने AAP के शीर्ष नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा, "मैं तुम्हारे पीछे आ रहा हूं। इस बार फाइनल में तुम्हें पूरी तरह से हरा दूंगा। मैं तुम्हें बेनकाब कर दूंगा।"

पंजाब

सुकेश ने कहा- पंजाब में AAP का बुरा हाल होगा

सुकेश ने पंजाब में AAP की राजनीतिक संभावनाओं पर निशाना साधते हुए केजरीवाल को चेतावनी दी कि वे पंजाब को फिर से बेवकूफ बनाने की कोशिश न करें।

सुकेश ने कहा कि पंजाब के मतदाता AAP को उसी तरह नकार देंगे, जैसे दिल्ली में उसे हार का सामना करना पड़ा था।

सुकेश ने कहा, "AAP का अब मतलब है एनीटाइम, ऑलवेज पार्टी ऑफ स्कैम। पंजाब में आपकी अकड़ और घोटाले वाली पार्टी के खिलाफ इससे भी ज्यादा गुस्सा दिखेगा।"

ADVERTISEMENT

जेन जी

सुकेश ने जेन जी को लेकर भी दी चेतावनी

सुकेश ने कहा, "केजरीवाल जी, आप जिन एजेंटों का इस्तेमाल करके 'हमारे देश के युवाओं', 'जेनरेशन जेड' को भड़का रहे हैं, वे काम नहीं करेंगे। आपके एजेंट बेनकाब होंगे, यही मेरा सबसे पहला काम होगा। मैं आपको एक संकेत देना चाहता हूं- आप और आपके एजेंट संस्थापक, उम्मीद है आपको 2015-2016 में मेरे साथ बिताए पल याद होंगे। आप लोग शायद भ्रम में हों, लेकिन मुझे सब पता है, मैं जल्द ही आपको चौंका दूंगा।"

ADVERTISEMENT

पिछले पत्र

पहले भी पत्र लिखता रहा है सुकेश

नवंबर, 2022 में सुकेश ने 3 पन्नों के पत्र में दावा किया था कि अगर वह ठग है तो केजरीवाल 'महाठग' हैं। उसने आरोप लगाया था कि केजरीवाल ने राज्यसभा सीट देने के बदले उससे 50 करोड़ रुपए मांगे थे।

अक्टूबर, 2022 में भी सुकेश ने तत्कालीन उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखकर तत्कालीन मंत्री सत्येंद्र जैन पर गंभीर आरोप लगाए थे। सुकेश ने दावा किया था कि जैन ने उससे 10 करोड़ रुपए वसूले थे।

ADVERTISEMENT