LOADING...
आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ED ने छापेमारी के बाद की कार्रवाई
आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार

आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ED ने छापेमारी के बाद की कार्रवाई

लेखन गजेंद्र
May 18, 2026
03:14 pm

क्या है खबर?

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता दीपक सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले, केंद्रीय एजेंसी ने सुबह, दिल्ली और गोवा में उनके आवास पर तलाशी ली थी। वर्ष 2024 में भी एजेंसी ने उनके घर पर छापा मारा था। AAP ने छापेमारी और सिंगला की गिरफ्तारी के बाद भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से पार्टी का 'संगठनात्मक डेटा हासिल करने' की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

छापा

क्या है आरोप?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंगला पर 155 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। ये मामला महेश टिम्बर प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है। इसी मामले में, महीने की शुरूआत में AAP के पंजाब कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा पर भी कार्रवाई की थी। आरोप है कि आरोपियों ने बैंक से धोखाधड़ी करके राशि वसूली है। एजेंसी सिंगला के अलावा महेश सिंगला, अमरिक गिल से जुड़े 7 अलग-अलग ठिकानों पर पहुंची थी।

आरोप

केजरीवाल ने घेरा

AAP के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ED की कार्रवाई को लेकर विरोध जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'दीपक सिंगला को इसलिए गिरफ्तार नहीं किया कि उसने कोई गलत काम किया है। बल्कि इसलिए गिरफ़्तार किया है क्योंकि वो भाजपा के खिलाफ काम कर रहा था और उसने भाजपा में शामिल होने से मना कर दिया। दीपक बहादुर है और देश के लिए लड़ रहा है।'

Advertisement