आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शकारी छात्रों की कानूनी और चिकित्सा के लिए हेल्पलाइन शुरू की
क्या है खबर?
आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली में संसद मार्च के दौरान पुलिस की लाठीचार्ज में घायल और हिरासत में लिए गए छात्रों के लिए आगे आई है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को बताया कि प्रदर्शनकारी छात्रों को पार्टी की ओर से कानूनी और चिकित्सा सहायता प्रदान की जाएगी। इसके लिए एक हेल्पलाइन शुरू की गई है। प्रदर्शकारी छात्र इस पर संपर्क करके किसी भी तरह की मदद मांग सकते हैं।
हेल्पलाइन
केजरीवाल ने कहा- पूरी कानूनी टीम बनाई है
केजरीवाल ने वीडियो जारी कर कहा कि किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर हेल्पलाइन नंबर 85 888 33548 पर फोन और मैसेज कर मदद मांगी जा सकती है।
केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने कानूनी मदद देने के लिए वकीलों की पूरी एक टीम बनाई है, जो छात्रों की सहायता के लिए पहुंच रही है।
केजरीवाल खुद भी मंदिर मार्ग थाने में पहुंचे, जहां 11 छात्रों को गिरफ्तार करने की सूचना थी, लेकिन यहां 17 छात्र हिरासत में थे।
ट्विटर पोस्ट
केजरीवाल ने शुरू की हेल्पलाइन
मंदिर मार्ग थाने में 11 बच्चों को Arrest किया हुआ है। मैं अभी मंदिर मार्ग जा रहा हूँ इन सभी बच्चों को छुड़वाने के लिए।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 21, 2026
एक Missing बच्चे की भी हमें Complaint आई है, हम लगातार पुलिस से उसके बारे में पता करने की कोशिश कर रहे हैं।
हम आपके साथ खड़े हैं, कोई भी दिक्कत हो इस नंबर पर… pic.twitter.com/uVmcFHFGid
बयान
केजरीवाल ने कहा- मोदी सबसे बड़े राष्ट्र विरोधी
इससे पहले, केजरीवाल ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल में घायल छात्रों से मुलाकात की और हर तरह की चिकित्सा प्रदान करने की बात कही।
उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इस देश के सबसे बड़े राष्ट्र विरोधी और आतंकवादी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद हैं।
उन्होंने कहा कि छात्र केवल पेपर लीक रुकवाने की मांग कर रहे हैं और उनके ऊपर लाठियां बरसाई जा रही है।
उन्होंने पुलिस की FIR पर नाराजगी जताई और कहा कि धमकी बंद होनी चाहिए।