LOADING...

21 Jul 2022


भारत के राष्ट्रपति पद तक पहुंचने वालीं पहली आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू; कैसा रहा सफर?

भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की 64 वर्षीय उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू देश की नई राष्ट्रपति चुनी गई हैं।

HR इंटरव्यू में इन सवालों के लिए रहें तैयार, बढ़ेगी सफल होने की संभावना

नौकरी के लिए इंटरव्यू देने से पहले आपके मन में कई तरह के ख्याल आते होंगे। आप यह जरूर सोचते होंगे कि मानव संसाधन (HR) से आप कितनी सैलरी की मांग करेंगे, नोटिस पीरियड के बारे में क्या बताएंगे और ऐसे ही अन्य कई सवाल भी आपके मन में आते होंगे।

स्टीयरिंग व्हील हटाकर ले सकेंगे ड्राइविंग का मजा, इस कंपनी ने पेश की रोबोटैक्सी

क्या आपने कभी ऐसी गाड़ी की कल्पना की है, जिसे स्टीयरिंग व्हील के साथ और बिना स्टीयरिंग व्हील के ऑटोमैटिक तरीके से भी चलाया जा सके? अगर नहीं, तो आपको बता दें कि चीन की एक सर्च इंजन कंपनी बाइडू (Baidu) ने एक ऐसी ही कार पेश की है।

ये पांच तरह के डाइट प्लान स्वास्थ्य के लिए हैं लाभदायक

तरह-तरह की डाइट सामने आने के बाद लोगों के लिए यह तय करना मुश्किल हो गया है कि कौन-सी डाइट स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छी है।

भारत के राष्ट्रपति को वेतन के साथ और क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं?

देश के नए राष्ट्रपति के नाम का ऐलान हो चुका है। द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर जीत हासिल की है। वो इस पद पर पहुंचने वाली पहली आदिवासी महिला हैं।

महिला वेटर को एक व्यक्ति ने दी लाखों रुपये की टिप, जानिए कारण

मेहनत का फल मीठा होता है और यह बात एक वेटर पर बिल्कुल सटीक बैठती है।

भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में दिलचस्प बातें जानिए

विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीतने वालीं मुर्मू 25 जुलाई को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी।

स्कॉटलैंड के पूर्व कप्तान काइल कोएट्जर ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

स्कॉटलैंड के दिग्गज क्रिकेटर काइल कोएट्जर ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय को अलविदा कह दिया है। हालांकि, वह वनडे प्रारूप में खेलना जारी रखेंगे। उन्हें 31 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले इकलौते वनडे के लिए टीम में चुना गया है।

ये हैं इस साल की OTT पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्में

कोरोना महामारी के दौरान OTT प्लेटफॉर्म दर्शकों के लिए नए विकल्प के रूप में उभरा। अब फिल्ममेकर्स और ट्रेड ऐनालिस्ट भी अब OTT की तरफ देख रहे हैं।

डिस्टेंस एजुकेशन से डिग्री पाने वालों को इंजीनियर नहीं माना जा सकता- हाई कोर्ट

हरियाणा-पंजाब हाई कोर्ट ने कहा है कि जो छात्र शारीरिक रूप से कक्षाओं में उपस्थित नहीं हुए हैं और जिन्होंने अपने कोर्स का व्यावहारिक प्रशिक्षण नहीं लिया है, उन्हें इंजीनियर नहीं कहा जा सकता।

भारतीय बाजार में दो फोर्जा मैक्सी स्कूटर लाने वाली है होंडा, अगले महीने होंगे लॉन्च

जापान की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी होंडा भारतीय बाजार में अपने दो मैक्सी स्कूटर फोर्जा 350 और फोर्जा 150 लॉन्च करने वाली है।

देश की अगली राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी मुर्मू, विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराया

भाजपा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू देश की अगली राष्ट्रपति होंगी। आज हुई मतगणना में उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को मात दी।

थार के 5-डोर और स्पेशल एडिशन मॉडल पर काम कर रही महिंद्रा, अगले साल होंगे लॉन्च

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पिछले साल अक्टूबर महीने में अपनी मशहूर ऑफरोडिंग SUV महिंद्रा थार के नेक्स्ट जनरेशन मॉडल को लॉन्च किया था।

विपक्षी खेमे को बड़ा झटका, उपराष्ट्रपति चुनाव में अनुपस्थित रहेगी ममता बनर्जी की TMC

विपक्षी खेमे को बड़ा झटका देते हुए ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने उपराष्ट्रपति चुनाव में अनुपस्थित रहने का ऐलान किया है।

इंसानों को अंतरिक्ष में भेजने की क्षमता तैयार कर रहा इसरो, स्पेस टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) अंतरिक्ष पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नए विकल्पों और क्षमताओं पर काम कर रहा है।

जल्द आ रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा स्मार्टफोन

सैमसंग जल्द ही लेटेस्ट स्मार्टफोन गैलेक्सी S23 अल्ट्रा को लॉन्च करने की योजना बना रही है। यह दावा टिप्स्टर आइस यूनिवर्स ने किया है कि कंपनी 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ फोन को लॉन्च करने वाली है।

टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में होने चाहिए कार्तिक और पंत- रिकी पोंटिंग

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि भारत को इस साल के आखिर में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए अपनी टीम में ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक को जरूर शामिल करना चाहिए।

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी नयनतारा विग्नेश की लव स्टोरी पर डॉक्युमेंटरी

नयनतारा और विग्नेश शिवन की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। शादी में दोनों सितारों के लुक से लेकर, यहां आने वाले मेहमानों तक, सब पर मीडिया की नजर रही।

केजरीवाल ने गुजरात में भी खेला बिजली कार्ड, 300 यूनिट मुफ्त देने का वादा

दिल्ली और पंजाब के बाद अब आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुजरात में भी मुफ्त बिजली का पासा फेंका है।

सरकार दे रही इलेक्ट्रिक वाहनों पर पूरा जोर, खरीदी जाएंगी 50,000 इलेक्ट्रिक बसें

बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए राज्यों और केंद्र सरकार निजी के साथ-साथ सार्वजनिक वाहन क्षेत्र में भी इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) के चलन पर जोर दे रही हैं।

क्या है IMEI नंबर? जिसके जरिए ढूंढा जाता है खोया फोन

आजकल मोबाइल फोन इंसानी जीवन का अभिन्न हिस्सा बनता जा रहा है, क्योंकि ये हमारा जरुरी डाटा, कांटेक्ट नंबर और पर्सनल जानकारी को सेव रखता है।

'पुष्पा 2' में शामिल नहीं हुए हैं मनोज बाजपेयी, खबरों का किया खंडन

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' को रिलीज हुए छह महीने से ज्यादा हो गए, लेकिन इसकी दीवानगी अब तक बरकरार है।

ICAI CA इंटर के नतीजे जारी, औरंगाबाद के रंजन काबरा ने किया टॉप

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) इंटर के मई सत्र के नतीजे जारी कर दिए हैं।

रॉबर्ट वाड्रा ने दिए राजनीति में आने के संकेत, कहा- देश में बदलाव की जरूरत

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने राजनीतिक में उतरने के संकेत दिए हैं।

पंजाब: छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं होने पर 2 लाख दलित छात्रों ने बीच में छोड़ी पढ़ाई

पंजाब सरकार के छात्रवृत्ति योजना के करीब 2,000 करोड़ रुपये के बकाये का भुगतान नहीं करने के कारण अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के करीब दो लाख छात्रों ने कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी है।

उत्तर प्रदेश: गरीबों की मदद के लिए डॉक्टर ने दान की 600 करोड़ रुपये की संपत्ति

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले डॉक्टर अरविंद गोयल को गरीबों की मदद करने का इतना जुनून है कि उन्होंने अपनी सारी संपत्ति ही दान कर दी है।

दुनिया के चौथे सबसे अमीर इंसान बने गौतम अडाणी, बिल गेट्स को पीछे छोड़ा

अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी दुनिया के चौथे सबसे अमीर इंसान बन गए हैं।

3 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा वनप्लस 10T 5G, जानें कैसा होगा फोन

वनप्लस कंपनी अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन वनप्लस 10T 5G को अगले महीने की शुरूआत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।

एंड्रॉयड से आईफोन में व्हाट्सऐप डाटा ट्रांसफर आसान, सभी यूजर्स को मिला माइग्रेशन फीचर

व्हाट्सऐप यूजर्स के पास आईफोन से एंड्रॉयड या फिर एंड्रॉयड से आईफोन पर स्विच करते हुए दिक्कत चैट हिस्ट्री ट्रांसफर करते वक्त सामने आती है।

भारतीय बाजार में फिर वापस आएगी अपने समय की सबसे लोकप्रिय बाइक यामाहा RX100

जापान की दिग्गज कंपनी यामाहा मोटर भारत में नब्बे के दशक की सबसे लोकप्रिय मोटरसाइकिल RX100 को वापस ला रही है।

'स्क्रू ढीला' होगा टाइगर श्रॉफ और रश्मिका मंदाना की नई फिल्म का नाम

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के बाद अभिनेता टाइगर श्रॉफ एक बार फिर से धर्मा प्रोडक्शन के साथ काम करने जा रहे हैं।

SSC: केंद्र सरकार में ट्रांसलेटर के पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

केंद्र सरकार के मंत्रालयों और उनसे संबंधित विभागों में सरकारी नौकरी प्राप्त करने का अच्छा अवसर है।

वेस्टइंडीज बनाम भारत: पहले वनडे की ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े

भारतीय क्रिकेट टीम 22 जुलाई को क्वीन्स पार्क ओवल मैदान में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे खेलेगी।

अमेजन प्राइम वीडियो के डिजाइन में बड़ा बदलाव, मिलेगा नेटफ्लिक्स जैसा इंटरफेस

वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो के लिए एक बड़ा अपडेट रोलआउट हो रहा है, जिसके बाद इसके डिजाइन में बदलाव देखने को मिलेगा।

विपक्षी पार्टियों ने जारी किया मोदी सरकार के खिलाफ बयान, एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया

कांग्रेस ने आज केंद्र सरकार की बदले की राजनीति और एजेंसियों के दुरुपयोग पर अन्य विपक्षी पार्टियों के साथ बैठक की। इस बैठक में 12 अन्य पार्टियां शामिल हुईं। उन्होंने मिलकर एक संयुक्त बयान जारी किया है।

ओडिशा: द्रौपदी मुर्मू के गांव में बन रहे लड्डू, जश्न की तैयारियां शुरू

कुछ ही घंटों में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों का ऐलान होने वाला है और द्रौपदी मुर्मू की जीत तय मानी जा रही है।

नेशनल हेराल्ड केस: पूछताछ के लिए ED कार्यालय पहुंचीं सोनिया गांधी, कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दिल्ली स्थित कार्यालय पहुंच गई हैं। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी उनके साथ रहे।

कीटो डाइट फॉलो कर रहे हैं तो इन लो-कार्ब सब्जियों को अपनी डाइट में करें शामिल

कीटो एक लो-कार्ब डाइट है, जिसे फॉलो करते समय व्यक्ति को अमूमन 20-50 ग्राम तक कार्ब का सेवन करना होता है।

इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बैटरी रिसर्च सेंटर बनाएगी ओला, लगभग 4,000 करोड़ रुपये का होगा निवेश

कैब सेवा प्रदान करने वाली और इलेक्ट्रिक वाहन (EV) बनाने वाली कंपनी ओला देश में अब इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ-साथ इलेक्ट्रिक कार भी बेचने को तैयार है।

10 अगस्त को होगा सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2022 इवेंट, कंपनी ने दी जानकारी

सैमसंग कंपनी ने घोषणा की है कि सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2022 इवेंट 10 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है। कंपनी ने यह जानकारी ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के जरिए अपकमिंग इवेंट की तारीख जारी की है।

काउंटी चैंपियनशिप 2022: चेतेश्वर पुजारा ने लगाया अपना तीसरा दोहरा शतक, बनाए दिलचस्प रिकॉर्ड्स

भारतीय टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने काउंटी चैंपियनशिप 2022 में अपना जबरदस्त फॉर्म जारी रखा है।

भारत में लॉन्च हुआ गूगल पिक्सल 6a स्मार्टफोन, जानें कीमत और ऑफर

विदेशों के बाद गूगल पिक्सल 6a स्मार्टफोन भारत में भी लॉन्च हो गया है। यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर प्री-बुकिंग के लिए भी उपलब्ध हो गया है।

विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की 'लाइगर' का ट्रेलर रिलीज

विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म 'लाइगर' लंबे समय से चर्चा में है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही यह फिल्म सुर्खियों में रहती है।

इसी साल लॉन्च होगा गगनयान से जुड़ा मिशन, ISRO ने तय की नई समयसीमा

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अपने बड़े मिशनों के लिए नई समयसीमा तय की है।

इतिहास से लगाव है तो जरूर करें दिल्ली की इन जगहों की यात्रा

अपने समृद्ध इतिहास, संस्कृति और विरासत के लिए जानी वाली दिल्ली एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

फोर्ड ने भारत को कहा अलविदा, रोलआउट हुई अंतिम इकोस्पोर्ट कार

फोर्ड मोटर्स ने भारतीय बाजार से अपना कारोबार समेट लिया है। अब कंपनी की अंतिम फोर्ड इकोस्पोर्ट कार भी रोलआउट हो गई है।

इंस्टाग्राम ऐप में आया नया मैप फीचर, सर्च कर पाएंगे खास जगहें और उनसे जुड़े पोस्ट

मेटा CEO मार्क जुकरबर्ग ने इंस्टाग्राम में सर्चेबल मैप्स फीचर शामिल करने की घोषणा की है।

ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की जीत के बाद टीमों की स्थिति

बीते बुधवार (20 जुलाई) को पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने पहले टेस्ट में श्रीलंका को हरा दिया।

भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई BSA गोल्डस्टार 650, जल्द देगी दस्तक

महिंद्रा एंड महिंद्रा के स्वामित्व वाली कंपनी क्लासिक लीजेंड्स भारतीय बाजार में फिर से दस्तक देने के लिए तैयार है।

कोरोना: देश में बीते दिन मिले 21,566 मरीज, अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 9 करोड़ पार

भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 21,566 नए मामले सामने आए और 45 लोगों की मौत हुई। एक दिन की गिरावट के बाद मामलों में फिर उछाल देखा जा रहा है।

दूसरे टी-20 में न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को हराकर बनाई अजेय बढ़त, ब्रेसवेल ने लगाई हैट्रिक

बेलफास्ट में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को 88 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतगणना आज, द्रौपदी मुर्मू का जीतना लगभग तय

देश के अगले राष्ट्रपति के नाम का आज ऐलान हो जाएगा। राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना आज सुबह 11 बजे शुरू होगी और शाम चार बजे तक विजयी उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।

इस तारीख को अमेजन प्राइम पर आ रही है माधवन की 'रॉकेट्री...'

आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' 1 जुलाई को सिनेमाघरों में आई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की धीमी शुरुआत हुई थी लेकिन धीमे-धीमे इसके दर्शक बढ़ते रहे।

आग लगने की घटनाओं के बाद अप्रैल में वापस बुलाए गए थे 6,600 इलेक्ट्रिक स्कूटर

इसी साल अप्रैल में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों में एक के बाद एक आग लगने की कई घटना सामने आई थी, जिसके बाद निर्माता कंपनियां सतर्क हो गईं और अपने स्कूटरों की जांच के लिए उन्हें वापस बुलाने लगीं।

फ्लाइट से जुड़े इन हैक्स से आपको मिल सकते हैं कई तरह के लाभ, जानिए कैसे

कोरोना महामारी के बाद नए नियमों के साथ लोगों के लिए हवाई यात्रा भी बहुत जटिल हो सकती है, खासकर अगर आप एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट लेने वाले हैं।

20 Jul 2022


राष्ट्रमंडल खेलों से पहले भारत को झटका, हिमा-दुती को हराने वाली धनलक्ष्मी डोप टेस्ट में फेल

आगामी 28 जुलाई से राष्ट्रमंडल खेल की शुरुआत बर्मिंघम में होनी है, जिससे ठीक पहले भारत को दोहरे झटके लगे हैं।

ब्रांड मैनेजमेंट में करियर बनाना है तो इन बातों का रखें ध्यान, जल्द मिलेगी सफलता

ब्रांड मैनेजमेंट का करियर मार्केटिंग से जुड़ा हुआ है और यह बहुत महत्वपूर्ण और जिम्मेदारी से भरा प्रोफेशन है।

इलेक्ट्रिक ऑटोमैटिक कारों के लिए नए सेंसर बनाएगी सोनी, 70 प्रतिशत ऊर्जा की होगी बचत

तकनीक उद्योग की दिग्गज कंपनी सोनी अपने उत्पादों की गुणवत्ता के लिए दुनियाभर में जानी जाती है। यह कंपनी अब ऑटोमोबाइल क्षेत्र की तकनीक में नया प्रयोग कर रही है।

डेट पर नहीं आने पर महिला ने पुरुष पर किया करीब 8 लाख रुपये का मुकदमा

डेटिंग रोमांटिक लिंक-अप के लिए सबसे अच्छे तरीकों में से एक हैं।

भारत में लॉन्च हुआ रेडमी K50i 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत

रेडमी कंपनी ने भारत में अपना नया अपर मिड रेंज स्मार्टफोन रेडमी K50i को लॉन्च कर दिया है, जो एक 5G स्मार्टफोन है।

प्रताड़ित किए जाने पर बोलीं तनुश्री दत्ता- कान खोलकर सुन लो, मैं आत्महत्या नहीं करूंगी

भारतीय #MeToo आंदोलन की नायिका रहीं तनुश्री दत्ता इन दिनों कई तरह की मुश्किलों का सामना कर रही हैं।

SEZ: वर्क फ्रॉम होम के लिए नई गाइडलाइंस, एक साल तक मिलेगी सुविधा

कोरोना वायरस महामारी के कारण वर्क फ्रॉम होम यानि घर से ऑफिस का काम करने का चलन काफी बढ़ा है। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने अब वर्क फ्रॉम से संबंधित नए नियम जारी किए हैं।

शाहरुख ने 'पठान' के लिए ली दो साल की कड़ी ट्रेनिंग, ट्रेनर ने किया खुलासा

दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान काफी समय से बड़े पर्दे पर मुख्य भूमिका में नजर नहीं आए हैं। वह 'पठान' के जरिए लंबे समय बाद वापसी करेंगे।

योगी आदित्यनाथ के खिलाफ असंतुष्टि? एक मंत्री का इस्तीफा, दूसरा दिल्ली पहुंचा

उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ असंतुष्टि एक बार फिर सतह पर आ गई है।

भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने को तैयार जीप, पाइपलाइन में है नई SUV

दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी जीप भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी जल्द ही एक नई कॉम्पैक्ट SUV लॉन्च करने वाली है।

मानसून के दौरान इन पांच तरह के होममेड पेय का करें सेवन, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

मानसून में संक्रमण और बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए इस मौसम में ऐसे पेय का सेवन करना चाहिए, जिनका रोग प्रतिरोधक क्षमता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता हो।

'झलक दिखला जा 10' के लिए रैना, हरभजन और मलिंगा को मिला ऑफर

डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा' के दसवें सीजन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। यह शो करीब पांच साल बाद फिर से आने वाला है। इसे कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।

भारत में लॉन्च हुआ वीवो T1x स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर

चाइनिज कंपनी वीवो ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन वीवो T1x को भारतीय बाजार में उतार दिया है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन चीनी मॉडल से एकदम अलग है।

ICC वनडे रैंकिंग: नंबर एक गेंदबाज बने ट्रेंट बोल्ट, बल्लेबाजी में पंत को हुआ फायदा

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ICC द्वारा जारी ताजा वनडे रैंकिंग में नंबर एक गेंदबाज बन गए हैं।

टेस्टिंग के दौरान दिखी होंडा की नई 300cc बाइक, अगस्त में देगी दस्तक

भारतीय बाजार में दोपहिया वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए जापान की वाहन निर्माता कंपनी होंडा मोटर जल्द ही 300cc सेगमेंट में कदम रखने वाली है। इसके लिए कंपनी ने स्क्रैम्ब्लर (Scrambler) नाम को भी रजिस्टर करवा लिया है।

'या अली' फेम गायक जुबीन गर्ग अस्पताल में भर्ती, सिर में लगी थी चोट

गायक और संगीतकार जुबीन गर्ग की मखमली आवाज दिल की गहराई में उतर जाती है। उन्हें 'या अली' गाने के बाद देशभर में पहचान मिली।

तमन्ना भाटिया की 'बबली बाउंसर' 23 सितंबर को हॉटस्टार पर आएगी

इसी साल फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने अपनी फिल्म 'बबली बाउंसर' का ऐलान किया था। इसमें अभिनेत्री तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका निभाएंगी। इसका निर्देशन मधुर ने ही किया है।

टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई मारुति सुजुकी YTB, इन फीचर्स से होगी लैस

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी लाइनअप में कई गाड़ियां शामिल करने वाली है।

REET 2022: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित होने वाली राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

कर्नाटक के पुत्तूर में स्थित हैं ये खूबसूरत पर्यटन स्थल, जरूर घूमने जाएं

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में स्थित पुत्तूर एक पर्यटन स्थल है, लेकिन बहुत से लोग इसकी खूबसूरती से अनजान हैं।

प्रोड्यूसर ने मुझे बोला कि तू 25 दिन में पैसे डबल कर देता है- कार्तिक आर्यन

'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद कार्तिक आर्यन का स्टारडम परवान चढ़ गया है। इस सफलता के बाद उनकी फैनफॉलोइंग तो बढ़ी है ही, फिल्ममेकर्स के बीच उनकी डिमांड भी बढ़ गई है।

व्यस्त कार्यक्रम पर भड़के स्टोक्स, कहा- हम कार नहीं हैं जो पेट्रोल भरने पर दौड़ने लगेंगे

इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने वनडे अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया है। 31 वर्षीय स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट को अलविदा कहकर सबको चौंका दिया।

पंजाब: सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल रहे दो गैंगस्टर पुलिस मुठभेड़ में ढेर

पंजाब पुलिस ने लोकप्रिय गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल रहे दो गैंगस्टर को आज मुठभेड़ में मार गिराया। अमृतसर में अटारी बॉर्डर के पास हुई मुठभेड़ में चार गैंगस्टर को ढेर किया गया, जिनमें से दो मूसेवाला की हत्या में शामिल थे।

महाराष्ट्र: मंत्री पद दिलाने के लिए भाजपा विधायक से मांगे 100 करोड़ रुपये, गैंग का भंडाफोड़

महाराष्ट्र में वसूली रोधी इकाई ने नई राज्य सरकार में मंत्री पद दिलाने के लिए एक विधायक से 100 करोड़ रुपये मांग रहे एक गैंग का भंडाफोड़ किया है।

उत्तर प्रदेश में दर्ज सभी मामलों में मोहम्मद जुबैर को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दरअसल, कोर्ट ने उन्हें उत्तर प्रदेश में दर्ज सभी मामलों में जमानत दे दी है।

'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन के साथ दिखेंगे मनोज बाजपेयी

'पुष्पा' में साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन ने ऐसा जादू बिखेरा कि फैंस उनके दीवाने हो गए। लोग उनके डायलॉग से लेकर अंदाज को कॉपी करने लगे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी।

पहले टेस्ट में श्रीलंका को हराकर पाकिस्तान ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, बनाए ये रिकॉर्ड्स

गॉल इंटरनेशल स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट में पाकिस्तान ने श्रीलंका को चार विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

जब नसीरुद्दीन शाह पर चाकू से हुआ था हमला, ओम पुरी ने बचाई थी जान

नसीरुद्दीन शाह हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं। फिल्मी पर्दों के साथ ही वह थिएटर के मंचों पर भी सक्रिय हैं।

हार्ले डेविडसन ने जारी किया नाइटस्टर का टीजर, जल्द होगी भारत में लॉन्च

अमेरिकी मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी हार्ले डेविडसन भारत में अपनी नई मोटरसाइकिल नाइटस्टर लेकर आने को पूरी तरह तैयार है।

बिहार: BEd संयुक्त प्रवेश परीक्षा के नतीजे जारी, ऐसे करें डाउनलोड

परिणाम जारी करने की तय तारीख से दो दिन पहले ही ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी (LNMU), दरभंगा ने बिहार BEd संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CET) के नतीजे जारी कर दिए हैं।

पैनोरमिक सनरुफ और ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ सामने आई मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा

देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी लेटेस्ट कार ग्रैंड विटारा को भारत में पेश कर दिया है। देश में इस कार को लाने के लिए मारुति S-क्रॉस की बिक्री बंद करने वाली है।

NEET: छात्राओं के इनरवियर उतरवाने के मामले की जांच करेगी NTA, पांच महिलाएं गिरफ्तार

रविवार को आयोजित हुई नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर ग्रेजुएशन (NEET UG) परीक्षा के दौरान केरल के कोल्लम में एक संस्थान में सुरक्षाकर्मियों ने छात्राओं के इनरवियर सिर्फ इसलिए उतरवा दिए क्योंकि उनके हुक मेटल डिटेक्टर में पकड़ में आ रहे थे।

रानिल विक्रमसिंघे होंगे श्रीलंका के नए राष्ट्रपति

रानिल विक्रमसिंघे आर्थिक और राजनीतिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका के नए राष्ट्रपति चुने गए हैं। राष्ट्रपति पद की रेस में उन्होंने पूर्व शिक्षा मंत्री दलस अलापेरुमा और वामपंथी पार्टी पीपल्स लिब्रेशन फ्रंट के नेता अनुरा दिसानायके को मात दी।

झारखंड में हरियाणा जैसी वारदात, पशु तस्करों ने महिला दरोगा को गाड़ी से कुचलकर मारा

हरियाणा के बाद अब झारखंड में एक पुलिस अधिकारी को कुचल कर मारने का मामला सामने आया है। राजधानी रांची में मंगलवार रात गाड़ियों की चेकिंग कर रहीं महिला सब-इंस्पेक्टर (दरोगा) संध्या टोपनो को एक गाड़ी वाले ने कुचल कर मार डाला।

दिनेश विजान की रोमांटिक फिल्म में नजर आएंगे शाहिद कपूर

अभिनेता शाहिद कपूर की स्पोर्ट्स ड्रामा 'जर्सी' हाल में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म के जरिए शाहिद अपनी छाप छोड़ने में नाकामयाब रहे हैं।

पंजाबी गायक-गीतकार जानी जोहान सड़क दुर्घटना में घायल, अस्पताल से मिली छुट्टी

पंजाबी संगीत इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जाने-माने पंजाबी गायक-गीतकार जानी जोहान एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं।

बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट में बनाए हैं ये शानदार रिकॉर्ड्स

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला गया पहला वनडे इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का आखिरी वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच रहा।

कौन बनेगा श्रीलंका का अगला राष्ट्रपति? ये हैं रेस में शामिल उम्मीदवार

श्रीलंका में आज नए राष्ट्रपति के लिए चुनाव होने जा रहा है। यह चुनाव ऐसे वक्त पर हो रहा है, जब वह भयंकर आर्थिक संकट की चपेट में है।

सीमा विवाद: पेट्रोलिंग प्वाइंट 15 से जल्द सैनिक वापस हटा सकते हैं भारत और चीन- रिपोर्ट

सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन के बीच चल रही बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ती नजर आ रही है।

पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को हराया, वैन डेर डूसन ने लगाया शतक

चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले गए पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को 62 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

रवीना टंडन से सनी लियोनी तक, इन सितारों ने गोद लिए हैं बच्चे

माता-पिता बनना किसी की भी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पलों में से एक होता है। खासकर, बात सेलिब्रेटीज की हो तो उनके परिवार पर मीडिया, प्रशंसकों और सारे समाज की नजर रहती है।

सिट्रॉन C3 हुई लॉन्च, कॉम्पैक्ट-साइज SUVs को टक्कर देगी यह नई हैचबैक कार

फ्रांस की कार निर्माता कंपनी सिट्रॉन ने अपनी पहली हैचबैक कार सिट्रॉन C3 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। सिट्रॉन C5 एयरक्रॉस SUV के बाद देश में इस कंपनी की यह दूसरी कार है।

कोरोना: देश में बीते दिन मिले 20,000 से अधिक मरीज, सक्रिय मामलों में गिरावट

भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 20,557 नए मामले सामने आए और 40 लोगों की मौत हुई। एक दिन की गिरावट के बाद मामलों में फिर उछाल देखा गया है।

लोगों को पसंद आ रही हैं किआ की गाड़ियां, बिक्री का आंकड़ा 5 लाख के पार

भारतीय बाजार में किआ मोटर्स की गाड़ियों की जबरदस्त मांग चल रही है। यही वजह है कि कंपनी मात्र तीन सालों में यहां पांच लाख गाड़ियों की बिक्री कर चुकी है।

अधिक फलों का सेवन मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने में कर सकता है मदद- स्टडी

अगर आप फिट और स्वस्थ रहना चाहते हैं तो रोजाना कम से कम एक फल का सेवन जरूर क्योंकि क्योंकि ये आवश्यक विटामिन, खनिज और फाइबर के साथ-साथ एंटी-ऑक्सिडेंट से समृद्ध होते हैं।

भारतीय बाजार में मौजूद इन 6 SUVs को जल्द मिलेगा अपडेट

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार वाहन निर्माताओं का पसंदीदा बाजार है। यहां हर महीने लाखों गाड़ियों की बिक्री होती है। इसलिए यहां कोई न कोई नई कार लॉन्च होती रहती है।

पिछले 3 सालों में करीब 4 लाख भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता, सबसे ज्यादा अमेरिका में बसे

पिछले तीन सालों में करीब चार लाख भारतीयों ने अपनी नागरिकता छोड़ विदेशी नागरिकता ली है। इन लोगों ने दुनिया के 103 देशों में नागरिकता ली है और अमेरिका सबसे अधिक लोगों की पहली पसंद बनकर उभरा है।

लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट खेल रहे इन भारतीय खिलाड़ियों को मिल सकता है टेस्ट में मौका

भारत ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की है। इस जीत में हार्दिक पांड्या की भूमिका काफी अहम रही और वह प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे।

ये हैं बॉलीवुड की 5 बेहतरीन सुपरहीरो फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर खूब हुई कमाई

बीते दिनों 90 के दशक के चर्चित सुपरहीरो किरदार 'कैप्टन व्योम' पर फिल्म बनाने की घोषणा हुई। इससे पहले 'शक्तिमान' पर भी फीचर फिल्म की घोषणा हो चुकी है।

हिमाचल प्रदेश के पांच प्रमुख नेशनल पार्क, एक बार जरूर करें इनका रुख

हिमाचल प्रदेश को भारत के आकर्षक का केंद्र कहना गलत नहीं होगा क्योंकि इस राज्य में सभी तरह के पर्यटकों के लिए कुछ न कुछ है।