NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन के साथ दिखेंगे मनोज बाजपेयी
    अगली खबर
    'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन के साथ दिखेंगे मनोज बाजपेयी
    'पुष्पा 2' में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी

    'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन के साथ दिखेंगे मनोज बाजपेयी

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jul 20, 2022
    02:52 pm

    क्या है खबर?

    'पुष्पा' में साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन ने ऐसा जादू बिखेरा कि फैंस उनके दीवाने हो गए। लोग उनके डायलॉग से लेकर अंदाज को कॉपी करने लगे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी।

    फिल्म पिछले साल 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

    मेकर्स ने इस फिल्म के दूसरे भाग पर काम शुरू कर दिया है। अब सुनने में आ रहा है कि 'पुष्पा 2' में मनोज बाजपेयी की एंट्री हो गई है।

    रिपोर्ट

    पुलिस अधिकारी के किरदार में दिखेंगे मनोज

    न्यूज 18 के मुताबिक, 'पुष्पा 2' में अल्लू के साथ बॉलीवुड अभिनेता मनोज स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। मेकर्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए मनोज को अप्रोच किया है।

    कहा जा रहा है कि इसमें वह पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

    इतना जरूर है कि इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म के प्रति प्रशंसकों का उत्साह बढ़ जाएगा।

    अन्य फिल्में

    इन फिल्मों में अल्लू के साथ काम कर चुके हैं मनोज

    पहले भी मनोज और अल्लू एक साथ काम कर चुके हैं। यह तीसरा प्रोजेक्ट होगा, जिसके लिए दोनों कलाकार साथ आ रहे हैं।

    यह दूसरी बार है, जब मनोज अल्लू की फिल्म में एक पुलिस वाले का किरदार निभाएंगे।

    दोनों ए करुणाकरण के निर्देशन में बनी फिल्म 'हैप्पी' में नजर आए थे। मनोज ने इस प्रोजेक्ट में DCP अरविंद का किरदार निभाया था।

    इसके अलावा दोनों ने 4 जून, 2010 को रिलीज हुई फिल्म 'वेदम' में साथ काम किया था।

    दूसरा भाग

    पहले भाग से ज्यादा होगा 'पुष्पा 2' का बजट

    'पुष्पा' ने भारत में 350 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया था। इसमें अल्लू के साथ रश्मिका मंदाना नजर आई थीं।

    पहले भाग से 'पुष्पा 2' का बजट बड़ा होने वाला है। फिल्म 400 करोड़ रुपये के बजट में बनेगी।

    रिपोर्ट्स की मानें तो 'KGF चैप्टर 2' की सफलता देखने के बाद निर्देशक सुकुमार फिल्म में और बदलाव करने पर विचार कर रहे हैं। वह इस फिल्म को 'KGF 2' से भव्य बनाने की तैयारी में हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    हाल में 'KGF 2', 'RRR' और 'विक्रम' जैसी साउथ फिल्मों ने पूरे देश में अपना परचम फहराया। 'KGF 2' में यश लीड रोल में थे, जबकि 'RRR' में राम चरण और जूनियर NTR नजर आए थे। 'विक्रम' में कमल हासन ने अपना दमखम दिखाया था।

    वर्कफ्रंट

    मनोज के खाते से जुड़ी हैं ये फिल्में

    मनोज के खाते से कई फिल्में जुड़ी हैं। वह निर्देशक कन्नू बहल की फिल्म 'डिस्पैच' में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकार की कहानी पर आधारित इस फिल्म में मनोज एक क्राइम रिपोर्टर बने हैं।

    इसकी शूटिंग खत्म हो चुकी है।

    मनोज जल्द ही नेटफ्लिक्स की एक ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर वेब सीरीज में नजर आएंगे।

    इसके अलावा वह अपनी फिल्म 'गुलमोहर' में भी नजर आएंगे। राहुल चित्तेला ने इस फिल्म के निर्देशन का काम संभाला है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    मनोज बाजपेयी
    पुष्पा फिल्म
    अल्लू अर्जुन

    ताज़ा खबरें

    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    भारत के 'टाइगर मैन' वाल्मीक थापर का 73 वर्ष की आयु में निधन रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान
    अरुणाचल प्रदेश: भूस्खलन के बाद वाहन के खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत अरुणाचल प्रदेश

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    धनुष को बेटा बताकर कपल ने की मुआवजे की मांग, अभिनेता को जारी हुआ समन धनुष
    विजय और पूजा हेगड़े की 'बीस्ट' 11 मई को नेटफ्लिक्स पर आएगी नेटफ्लिक्स
    'RRR', 'KGF: 2' के बाद ये साउथ फिल्में हिंदी दर्शकों के बीच आएंगी आगामी फिल्में
    320 करोड़ रुपये में बिके फिल्म 'KGF: 2' के OTT राइट्स संजय दत्त

    मनोज बाजपेयी

    लॉकडाउन में ही रिलीज होगी जैकलीन और मनोज बाजपेयी की 'मिसेज सीरियल किलर' नेटफ्लिक्स
    मनोज बाजपेयी भी करना चाहते थे आत्महत्या, बयां किया मुश्किल वक्त का दर्द बॉलीवुड समाचार
    क्या मनोज बाजपेयी बनेंगे विकास दुबे एनकाउंटर फिल्म का हिस्सा? अभिनेता ने बताई सच्चाई बॉलीवुड समाचार
    वेब सीरीज के रूप में दिखाई जाएगी गैंगस्टर विकास दुबे की कहानी, सामने आया टाइटल बॉलीवुड समाचार

    पुष्पा फिल्म

    '83' से क्लैश टालने के लिए 'पुष्पा: द राइज' 17 दिसंबर को होगी रिलीज रणवीर सिंह
    फिल्म 'पुष्पा' में हुई सामंथा रुथ प्रभु की एंट्री, करेंगी अपने करियर का पहला डांस नंबर बॉलीवुड समाचार
    क्या सामंथा ने 'पुष्पा' में स्पेशल गाने के लिए चार्ज किए 1.5 करोड़ रुपये? बॉलीवुड समाचार
    अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' का ट्रेलर रिलीज, दमदार एक्शन में दिखे अभिनेता फिल्म का ट्रेलर

    अल्लू अर्जुन

    फिल्म 'पुष्पा' में कुछ इस अंदाज में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना, सामने आया फर्स्ट लुक बॉलीवुड समाचार
    कार्तिक आर्यन और कृति सैनन की फिल्म 'शहजादा' में म्यूजिक देंगे प्रीतम मनोरंजन
    कोर्ट ने रैपिडो को अल्लू अर्जुन के विवादित विज्ञापन को हटाने का दिया आदेश तेलंगाना
    अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' में सामंथा रुथ प्रभु के आइटम नंबर पर केस दर्ज दक्षिण भारतीय सिनेमा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025