NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / पंजाबी गायक-गीतकार जानी जोहान सड़क दुर्घटना में घायल, अस्पताल से मिली छुट्टी
    अगली खबर
    पंजाबी गायक-गीतकार जानी जोहान सड़क दुर्घटना में घायल, अस्पताल से मिली छुट्टी
    गायक जानी जोहान सड़क दुर्घटना में घायल

    पंजाबी गायक-गीतकार जानी जोहान सड़क दुर्घटना में घायल, अस्पताल से मिली छुट्टी

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jul 20, 2022
    11:53 am

    क्या है खबर?

    पंजाबी संगीत इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जाने-माने पंजाबी गायक-गीतकार जानी जोहान एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं।

    घायल होने के बाद जानी को अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।

    पंजाब के मोहाली के सेक्टर 88 में जानी और अन्य दो लोग इस हादसे के शिकार हुए। मंगलवार को यह घटना तब घटित हुई, जब उनकी SUV को एक अन्य वाहन ने टक्कर मार दी।

    रिपोर्ट

    टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार तीन बार पलटी

    समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में रेड लाइट का उल्लंघन SUV और फोर्ड फिगो के बीच टक्कर का कारण हो सकता है।

    कहा जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार तीन बार पलटी। खबरों की मानें तो एयरबैग होने की वजह से जान बच गई।

    जानी के दुर्घटनाग्रस्त कार का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। फैंस सिंगर के जल्द ठीक होने की कामनाएं कर रहे हैं।

    चोट

    जानी की गर्दन और पीठ में लगी चोट

    33 वर्षीय जानी और दो अन्य लोगों को मोहाली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था, जबकि दूसरे वाहन के यात्रियों को मामूली चोटें आईं।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, जानी की गर्दन और पीठ पर चोट लगी है। उनकी हालत ज्यादा गंभीर नहीं है। जानी और उनके दोस्त पिछली सीट पर बैठे थे, जबकि ड्राइवर गाड़ी चला रहा था।

    वहीं, फोर्ड फिगो कार का ड्राइवर पूरी तरह से सुरक्षित है।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    जानी ने इंस्टाग्राम पर दी अपने स्वास्थ्य की जानकारी

    जानी ने सोशल मीडिया पर अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फैंस को बताया कि उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।

    उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'आज आंखों ने मौत देखी, फिर बाबा नानक को देखा और और मौत और रब दोनों एक साथ दिखे...मैं और मेरे दोस्त ठीक हैं। बस मामूली चोटें आई हैं...दुआओं में याद रखना।'

    पुलिस इस हादसे की जांच में जुट गई है।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए जानी का इंस्टाग्राम पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by jaani777 on July 20, 2022 at 11:29 am IST

    करियर

    इन गानों से जानी को मिली शोहरत

    जानी के करियर की बात करें तो वह पंजाबी इंडस्ट्री और बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक, संगीतकार और गीतकार हैं। उन्होंने एक के बाद एक कई हिट गाने गाए हैं।

    उन्होंने बी प्राक, हार्डी संधू, जस्सी गिल और दिलजीत दोसांझ जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है।

    उनके लिखे हुए हिट गानों में 'तितलियां', 'पछताओगे', 'नाह', 'फिलहाल' और 'फिलहाल 2 मोहब्बत' शामिल हैं। खासकर युवाओं के बीच जानी का क्रेज देखते ही बनता है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    पंजाब से आने वाले कई गायकों ने बॉलीवुड में अपनी धाक जमाई है। चाहे मीका सिंह हो या फिर दलेर मेंहदी, इनकी आवाज ने हिंदी बेल्ट के दर्शकों को प्रभावित किया है। दिलजीत दोसांझ, मिलिंद गाबा और गुरु रंधावा भी पंजाब से ताल्लुक रखते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पंजाब
    संगीत इंडस्ट्री
    दिलजीत दोसांझ

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    पंजाब

    उत्तराखंड से दबोचे सिद्धू मूसेवाला की हत्या से जुड़े 6 संदिग्ध, पुलिस ला रही पंजाब उत्तराखंड
    सिद्धू मूसेवाला के घायल दोस्त का पुलिस को बयान, कहा- हमलावरों पर चलाई थी दो गोलियां आम आदमी पार्टी समाचार
    पंजाब: सिद्धू मूसेवाला का उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार, बड़ी संख्या में जमा हुए लोग आम आदमी पार्टी समाचार
    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: गैंगस्टर बिश्नोई को सता रहा फर्जी एनकाउंटर का डर, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा दिल्ली हाई कोर्ट

    संगीत इंडस्ट्री

    तय हुई सिंगर कनिका कपूर की शादी की तारीख, जानिए किस दिन लेंगी सात फेरे सेलिब्रिटी गॉसिप
    गायक मिलिंद गाबा ने गर्लफ्रेंड प्रिया बेनीवाल संग रचाई शादी, देखिए तस्वीरें सेलिब्रिटी गॉसिप
    26 साल बाद वापसी कर रहीं मंदाकिनी, बेटे के साथ म्यूजिक वीडियो में आएंगी नजर बॉलीवुड समाचार
    भोजपुरी गायिका शिल्पी राज का MMS लीक, खेसारी लाल के साथ गा चुकी हैं हिट गाने सेलिब्रिटी गॉसिप

    दिलजीत दोसांझ

    दिलजीत के स्टैच्यू का गुरुवार को अनावरण, एंट्री के लिए तुसाद म्यूजियम करवा रहा कांटेस्ट बॉलीवुड समाचार
    मैडम तुसाद में दिलजीत का लगा स्टैच्यू, अपने बगल में इस अभिनेत्री का चाहते हैं पुतला हॉलीवुड समाचार
    तैमूर करने जा रहा बॉलीवुड में डेब्यू, इस फिल्म में अक्षय कुमार संग आएगा नजर अक्षय कुमार
    करीना और काइली जेनर के लिए दिलजीत ने दिखाए अपने 'जज्बात', डेडिकेट किया नया गाना हॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025