NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'पुष्पा 2' में शामिल नहीं हुए हैं मनोज बाजपेयी, खबरों का किया खंडन
    अगली खबर
    'पुष्पा 2' में शामिल नहीं हुए हैं मनोज बाजपेयी, खबरों का किया खंडन
    'पुष्पा 2' में काम नहीं कर रहे मनोज बाजपेयी

    'पुष्पा 2' में शामिल नहीं हुए हैं मनोज बाजपेयी, खबरों का किया खंडन

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jul 21, 2022
    04:52 pm

    क्या है खबर?

    अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' को रिलीज हुए छह महीने से ज्यादा हो गए, लेकिन इसकी दीवानगी अब तक बरकरार है।

    अब निर्माता फिल्म के दूसरे भाग 'पुष्पा: द रूल' पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म की प्रशंसकों के बीच काफी चर्चा हो रही है।

    बीते दिनों चर्चा थी कि 'पुष्पा' के सीक्वल में मनोज बाजपेयी नजर आ सकते हैं। इसके लिए निर्माताओं ने उनसे संपर्क किया है।

    हालांकि, मनोज ने इन खबरों का खंडन किया है।

    खंडन

    मनोज के पुलिस का किरदार निभाने की थी चर्चा

    चर्चा थी कि मनोज बाजपेयी और अल्लू अर्जुन 'पुष्पा 2' में स्क्रीन शेयर कर सकते हैं। कहा जा रहा था कि 'पुष्पा' के मेकर्स ने एक पुलिस के किरदार के लिए मनोज से बातचीत की है। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया था।

    इन खबरों पर मनोज बाजपेयी ने अपना रिएक्शन दिया है। ट्विटर पर ऐसी ही एक खबर शेयर करते हुए उन्होंने पूछा, "कहां-कहां से समाचार लाते हैं आप लोग?"

    बजट

    'पुष्पा 2' के लिए तय हुआ 400 करोड़ का बजट

    पहले भाग की जबरदस्त सफलता के बाद निर्माताओं पर सीक्वल को लेकर दबाव है। वहीं 'KGF 2' की भारी सफलता के बाद 'पुष्पा 2' के लिए भी मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।

    रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स इस 'पुष्पा 2' का बजट पहले भाग से ज्यादा रखने वाले हैं। चर्चा है कि इस फिल्म का कुल बजट करीब 400 करोड़ रुपये तय किया गया है।

    बता दें 'पुष्पा: द राइज' का बजट करीब 200 करोड़ रुपये का था।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    'पुष्पा' की सफलता के बाद अल्लु अर्जुन की दीवानगी प्रशंसकों में छाई है। खबर है कि इस फिल्म के बाद उन्होंने अपनी फीस बढ़ा दी है और पुष्पा 2 के लिए वह 100 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं।

    उपलब्धि

    'पुष्पा' की झोली में एक और उपलब्धि

    हाल ही में फिल्म के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। 'पुष्पा' भारत की पहली पैन इंडिया फिल्म बन गई है, जिसकी एल्बम को 500 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

    फिल्म समीक्षक रमेश बाला ने ट्विटर पर लिखा था, 'भारतीय सिनेमा में अब तक का सबसे बड़ा कीर्तिमान। आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा: द राइज' पहली एल्बम है, जिसने 500 करोड़ व्यूज हासिल किए हैं।'

    सिनेमाघरों से सोशल मीडिया तक, इस फिल्म को बेशुमार लोकप्रियता मिली।

    पुष्पा: द राइज

    पहले भाग को मिली जबरदस्त दीवानगी

    'पुष्पा: द राइज' पिछले साल 17 दिसंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना नजर आई थीं।

    फिल्म के एक आइटम सॉन्ग में सामंथा रुथ प्रभु ने खूब वाहवाही बटोरी थी।

    इस फिल्म रिलीज के पहले दिन ही कीर्तिमान रच दिया था। फिल्म के ओपनिंग डे का कलेक्शन करीब 52.50 करोड़ रुपये का था।

    फिल्म को IMDb पर 7.6 रेटिंग मिली है। फिल्म अमेजन प्राइम पर मौजूद है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मनोज बाजपेयी
    आगामी फिल्में
    अल्लू अर्जुन

    ताज़ा खबरें

    आमिर खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म साल 2027 में होगी रिलीज, जानिए क्या है योजना आमिर खान
    EPFO ने इस साल किए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या मिला फायदा  EPFO
    IPL के इन 5 संस्करणों में एक टीम के 2 बल्लेबाजों ने बनाए हैं 600+ रन इंडियन प्रीमियर लीग
    अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉड' का आएगा तीसरा भाग, कहानी पर जल्द होगा काम शुरू  अक्षय कुमार

    मनोज बाजपेयी

    मनोज बाजपेयी भी करना चाहते थे आत्महत्या, बयां किया मुश्किल वक्त का दर्द बॉलीवुड समाचार
    क्या मनोज बाजपेयी बनेंगे विकास दुबे एनकाउंटर फिल्म का हिस्सा? अभिनेता ने बताई सच्चाई बॉलीवुड समाचार
    वेब सीरीज के रूप में दिखाई जाएगी गैंगस्टर विकास दुबे की कहानी, सामने आया टाइटल बॉलीवुड समाचार
    इस दिन रिलीज हो सकती है वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' बॉलीवुड समाचार

    आगामी फिल्में

    'रहना है तेरे दिल में' की रीमेक पर माधवन बोले- यह बेवकूफी है बॉलीवुड समाचार
    'नो एंट्री 2' में दिखेंगे अनिल कपूर, बोले- फिल्म को लेकर उत्साहित हूं अनिल कपूर
    कैटरीना कैफ की हॉरर-कॉमेडी 'फोन भूत' की रिलीज डेट जारी, अक्टूबर में आएगी फिल्म कैटरीना कैफ
    'शेरशाह' के बाद फिर रोमांटिक फिल्म में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ और कियारा बॉलीवुड समाचार

    अल्लू अर्जुन

    फिल्म 'पुष्पा' में कुछ इस अंदाज में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना, सामने आया फर्स्ट लुक बॉलीवुड समाचार
    '83' से क्लैश टालने के लिए 'पुष्पा: द राइज' 17 दिसंबर को होगी रिलीज रणवीर सिंह
    कार्तिक आर्यन और कृति सैनन की फिल्म 'शहजादा' में म्यूजिक देंगे प्रीतम मनोरंजन
    फिल्म 'पुष्पा' में हुई सामंथा रुथ प्रभु की एंट्री, करेंगी अपने करियर का पहला डांस नंबर बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025