NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रवीना टंडन से सनी लियोनी तक, इन सितारों ने गोद लिए हैं बच्चे
    अगली खबर
    रवीना टंडन से सनी लियोनी तक, इन सितारों ने गोद लिए हैं बच्चे
    इन सितारों ने बच्चों को गोद लेने का लिया फैसला

    रवीना टंडन से सनी लियोनी तक, इन सितारों ने गोद लिए हैं बच्चे

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jul 20, 2022
    10:49 am

    क्या है खबर?

    माता-पिता बनना किसी की भी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पलों में से एक होता है। खासकर, बात सेलिब्रेटीज की हो तो उनके परिवार पर मीडिया, प्रशंसकों और सारे समाज की नजर रहती है।

    कई बॉलीवुड हस्तियों ने गोद लेकर अपना परिवार बढ़ाने का फैसला लिया। इसके लिए उन्हें लोगों से तारीफ भी मिली और आलोचना भी।

    आइए, आपको बताते हैं ऐसी हस्तियों के बारे में जिन्होंने अडॉप्शन चुना और लोगों के लिए एक उदाहरण बने।

    #1

    सुष्मिता सेन

    सुष्मिता सेन अपनी फिल्मों के साथ अपनी निजी जिंदगी के कारण भी चर्चा में रहती हैं। अपनी जिंदगी में उन्होंने कई बोल्ड फैसले लिए हैं जो लेने से पहले शायद कोई कई बार सोचेगा।

    24 साल की उम्र में उन्होंने बिना शादी किए एक बेटी को गोद लिया था। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद उन्होंने बेटी अलीसा को गोद लिया था।

    इसके बाद साल 2010 में उन्होंने एक और बेटी, रेनी को गोद लिया। वह सिंगल मदर हैं।

    #2

    रवीना टंडन

    रवीना टंडन ने 1995 में दो बेटियों, पूजा और छाया को गोद लिया था। उस वक्त रवीना खुद केवल 21 साल की थीं।

    पूजा और छाया को जब रवीने अपने घर लाईं, तब वे आठ और 11 साल की थीं।

    एक इंटरव्यू में रवीना ने बताया था कि उनके साथ रहना दो छोटी बहनों के साथ रहने के जैसा था।

    2004 में रवीना ने अनिल थाडाणी से शादी की थी। इसके बाद रवीना ने दो बच्चों को जन्म दिया।

    #3

    सनी लियोनी

    पूर्व में अडल्ट फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहने की वजह से सनी लियोनी जो भी करती हैं, उन पर लोग आसानी से उंगलियां उठाते हैं। इनसे बेपरवाह सनी और उनके पति डैनियल वीबर ने 2017 में महाराष्ट्र के लातुर की एक बच्ची को गोद लिया था। उन्होंने अपनी बेटी का नाम निशा रखा।

    इसके बाद 2018 सनी सरोगेसी से दो जुड़वा बेटों की मां बनीं। अब अकसर सनी की इस बड़ी 'हैपी फैमिली' को साथ में देखा जाता है।

    #4

    गुरमीत चौधरी

    टेलिविजन सितारे गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी ने 2017 में दो बहनों लता और पूजा को गोद लिया था।

    लता और पूजा के पिता की मौत हो चुकी थी जिसके बाद दोनों को काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा था।

    यह जानने के बाद दोनों ने उन्हें गोद लेने का फैसला लिया। दोनों ने कानूनी प्रक्रिया पूरी का और लता और पूजा को घर ले आए।

    इसी साल अप्रैल में देबीना ने एक बेटी को जन्म भी दिया।

    #5

    सलीम खान

    सलमान खान की बहन अर्पिता खान अपने परिवार की वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। वह खान परिवार की लाडली बेटी हैं।

    अर्पिता को सलीम खान ने गोद लिया था।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अर्पिता की सगी मां मुंबई की एक बेघर महिला थी। अर्पिता सलीम खान और सलमा को फुटपाथ पर अपनी मां के पार्थिव शरीर के पास रोती हुई मिली थीं।

    2014 में परिवार ने धूमधाम से आयुष शर्मा के साथ अर्पिता की शादी कराई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सलमान खान
    सनी लियोनी
    रवीना टंडन

    ताज़ा खबरें

    टाटा हैरियर EV 3 जून को होगी लॉन्च, जानिए क्या मिलने की है उम्मीद  टाटा मोटर्स
    IPL 2025: LSG बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    KTM के दिवालिया होने से पहले बजाज ने लिया करोड़ों का लोन, करेगी निवेश  बजाज
    क्या भारत और पाकिस्तान के बीच आज खत्म होगा संघर्ष विराम? सेना ने दिया जवाब  भारतीय सेना

    बॉलीवुड समाचार

    दिल्ली में शायद ही कोई महिला हो जिसके साथ छेड़खानी नहीं हुई- सान्या मल्होत्रा दिल्ली
    आर्यन खान को मिली पासपोर्ट वापस लेने की अनुमति, जमानत के साथ हुआ था जब्त शाहरुख खान
    कंगना की 'इमरजेंसी' का टीजर रिलीज, इंदिरा गांधी के लुक में दिखीं अभिनेत्री कंगना रनौत
    'गुड लक जेरी' का ट्रेलर रिलीज, जाह्नवी कपूर का दिखा बिहारी अंदाज फिल्म का ट्रेलर

    सलमान खान

    ठंडे बस्ते में गई राजकुमार गुप्ता की सलमान अभिनीत फिल्म 'ब्लैक टाइगर' बॉलीवुड समाचार
    क्या 'अंदाज अपना अपना 2' में फिर दिखेंगे आमिर और सलमान? बॉलीवुड समाचार
    कंगना रनौत की ठुकराई ये पांच बॉलीवुड फिल्में बनीं ब्लॉकबस्टर अक्षय कुमार
    पत्रकार से दुर्व्यवहार मामले में कोर्ट ने किया सलमान खान को तलब बॉलीवुड समाचार

    सनी लियोनी

    बिहार की परीक्षा में टॉप करने पर अभिनेत्री सनी लियोनी ने दी प्रतिक्रिया, कहा ये बॉलीवुड समाचार
    इंडस्ट्री में स्ट्रगल पर बोलीं सनी लियोनी, बॉलीवुड में 'हां मैम' में बहुत कुछ बॉलीवुड समाचार
    #BirthdaySpecial: सनी लिओनी के बारे में ये बातें बिलकुल नहीं जानते होंगे आप बॉलीवुड समाचार
    ब्यूटी प्रोडक्ट्स और परफ्यूम के बाद सनी लियोनी ने लॉन्च किया अपना इनरवियर ब्रांड बॉलीवुड समाचार

    रवीना टंडन

    करिश्मा कपूर के बाद अब यह अभिनेत्री करने जा रहीं डिजिटल डेब्यू! अक्षय कुमार
    दूसरी बार नानी बनने जा रहीं रवीना टंडन, देखिए बेटी छाया के बेबी शॉवर की तस्वीरें बॉलीवुड समाचार
    रवीना का खुलासा, 'अंदाज अपना अपना' के सेट पर आमिर-सलमान नहीं करते थे बात बॉलीवुड समाचार
    रवीना टंडन ने किया बॉलीवुड के 'काले सच' का खुलासा, कही ये बातें नेपोटिज्म
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025