03 Nov 2021
टी-20 विश्व कप: भारत ने अफगानिस्तान को 66 रनों से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
टी-20 विश्व कप के सुपर-12 के मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 66 रनों से हराते हुए टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने रोहित शर्मा (74) और केएल राहुल (69) की पारियों की बदौलत 210/2 का बड़ा स्कोर खड़ा किया था।
MG मोटर ने धनतेरस के दिन डिलीवर 500 से अधिक एस्टर कारें
MG मोटर इंडिया ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी ने धनतेरस के शुभ अवसर पर अपनी नई और मिड-साइज SUV की 500 से अधिक यूनिट्स की डिलीवरी की है।
शहीद संदीप उन्नीकृष्णन पर बनी फिल्म 'मेजर' अगले साल 11 फरवरी को रिलीज होगी
देशभक्ति पर आधारित फिल्मों को बॉलीवुड में काफी पसंद किया जाता है। इस तरह की फिल्मों से दर्शकों का भावनात्मक जुड़ाव भी स्थापित होता है।
भारत में सोल्ड आउट हुई ऑल-इलेक्ट्रिक हैचबैक मिनी कूपर SE
इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में भारतीय बाजार में एक और नई कार जल्द ही आने वाली है।
टी-20 विश्व कप: रोहित-राहुल ने लगाए अर्धशतक, अफगानिस्तान को मिला 211 रनों का लक्ष्य
टी-20 विश्व कप के सुपर-12 के अपने तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 205/3 का बड़ा स्कोर खड़ा किया है। भारत के लिए रोहित शर्मा (74) और केएल राहुल (69) ने शानदार पारियां खेलीं।
नेटफ्लिक्स एंड्रॉयड ऐप में मिला गेमिंग का विकल्प, बिना एक्सट्रा फीस दिए खेलें गेम
लोकप्रिय कंटेंट स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की एंड्रॉयड ऐप में अब यूजर्स को गेमिंग का विकल्प भी दिया जा रहा है।
इस राज्य में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के 335 पदों पर निकली भर्ती, यहां से करें आवेदन
ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने स्कूल और जन शिक्षा विभाग के तहत सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 335 पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) पदों के लिए अधिसूचना जारी की है।
भारतीय क्रिकेट टीम के नए हेडकोच बने द्रविड़, टी-20 विश्व कप के बाद शुरु होगा कार्यकाल
पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ को भारतीय क्रिकेट टीम का नया हेडकोच नियुक्त कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस बात की जानकारी दी है।
टी-20 विश्व कप: इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, चोटिल टाइमल मिल्स बचे हुए टूर्नामेंट से बाहर
टी-20 विश्व कप 2021 से इंग्लैंड के लिए बुरी खबर सामने आई है। तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स चोट के कारण मौजूदा विश्व कप से बाहर हो गए हैं और उनके स्थान पर रीस टोपले को इंग्लैंड की मुख्य टीम में शामिल किया गया है।
खुशखबरी! केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 10 रुपये उत्पाद शुल्क घटाया
केंद्र सरकार ने दिवाली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है।
व्हाट्सऐप में आए कई नए फीचर्स, वेब वर्जन को मिला नया फोटो एडिटर
मेसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप में तीन नए फीचर्स शामिल किए गए हैं, जिनसे जुड़े बदलाव करोड़ों यूजर्स को दिखेंगे।
क्या आप जानते हैं? 'उमराव जान' के लिए ऐश्वर्या नहीं, प्रियंका थीं पहली पसंद
जेपी दत्ता की फिल्म 'उमराव जान' ने अपनी रिलीज के 15 साल पूरे कर लिए हैं। फिल्म 3 नवंबर, 2006 को रिलीज हुई थी।
'कोवैक्सिन' को WHO की मंजूरी में क्यों हुई देरी और अब भारतीयों को क्या होगा फायदा?
दिवाली की पूर्व संध्या पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से भारत के लिए बड़ी राहत की खबर आई है।
छह महीने बिना रुके फिल्म 'शहजादा' की शूटिंग करेंगे कार्तिक आर्यन
अभिनेता कार्तिक आर्यन आने वाले दिनों में कई बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे। पिछले साल की तरह वह इस साल भी बेहद व्यस्त रहने वाले हैं। कार्तिक ने कई फिल्में साइन की हैं, जिनकी शूटिंग भी उन्हें तय समय पर पूरी करनी है।
नवंबर में होंडा की कारें खरीदकर बचा सकते हैं 38,600 रुपये तक, जानें ऑफर
होंडा मोटर्स ग्राहकों के लिए खास डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है, जिसमें कुल 38,600 रुपये तक के बेनेफिट्स दिए जा रहे हैं ।
टी-20 विश्व कप, भारत बनाम अफगानिस्तान: टॉस हारकर भारत की पहले बल्लेबाजी, जानें प्लेइंग इलेवन
टी-20 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के सामने है। भारत के लिए अब सभी मैच करो या मरो वाले हो गए हैं। अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ अबु धाबी में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
टी-20 विश्व कप: न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड को हराकर हासिल की दूसरी जीत, बने ये रिकार्ड्स
टी-20 विश्व कप के 32वें मुकाबले में न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड को 16 रनों से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की है।
#NewsBytesExclusive: तैयारियों और 'प्रो कबड्डी' के आगामी सीजन को लेकर नवीन कुमार से खास बातचीत
प्रो कबड्डी लीग (PKL) लगभग दो साल के अंतराल के बाद वापसी करने वाला है। अगले महीने से लीग का आठवां सीजन खेला जाएगा और इससे पहले पिछले सीजन की उपविजेता दबंग दिल्ली ने अपनी तैयारियां शुरु कर दी हैं।
NFT में कदम रखने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं सनी लियोनी, बोलीं- इतिहास रच दिया
बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोनी अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी अपनी ग्लैमरस तस्वीरों को लेकर।
महाराष्ट्र: अनिल देशमुख के खिलाफ लगाए आरोपों पर कोई सबूत नहीं- परमबीर सिंह
मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने हलफनामा देकर कहा है कि उनके पास महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ लगाए गए आरोपों के मामले में कोई सबूत नहीं है।
भारत बायोटेक की 'कोवैक्सिन' को WHO से मिली आपात इस्तेमाल की मंजूरी
कोरोना वायरस के खिलाफ तैयार की गई वैक्सीन 'कोवैक्सिन' को वैश्विक स्तर पर आपात इस्तेमाल की सूची में शामिल कराने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की मंजूरी हासिल करने में लगी हैदराबाद की भारत बायोटक कंपनी को बुधवार को आखिरकार सफलता मिल गई।
क्रू के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद नुसरत की 'जनहित में जारी' की शूटिंग रुकी
बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा काफी समय से अपनी फिल्म 'जनहित में जारी' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उन्हें मुख्य भूमिका में देखा जाएगा।
टी-20 विश्व कप: असगर की जगह अफगानिस्तान टीम में शराफुद्दीन अशरफ हुए शामिल
इस समय खेले जा रहे टी-20 विश्व कप 2021 में अफगानिस्तान की टीम में शराफुद्दीन अशरफ को शामिल किया गया है। उन्हें असगर अफगान के स्थान पर मुख्य टीम में जोड़ लिया गया है। बता दें 33 वर्षीय असगर ने मौजूदा टी-20 विश्व कप में नामीबिया के खिलाफ हुए मैच के बाद ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
पाकिस्तान ने रोका श्रीनगर-शारजाह उड़ान का रास्ता, हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की नहीं दी अनुमति
आतंक के पनाहगार और पड़ोसी देश पाकिस्तान ने एक बाद फिर से अपना असली चेहरा दिखाया है। पाकिस्तान ने भारत के श्रीनगर से शारजाह के लिए शुरू हुई सीधी उड़ान सेवा को अपने हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है।
कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए क्या कर रहे भारत समेत अन्य देश?
भारत, अमेरिका, चीन, रूस और यूरोपीय संघ दुनिया के सबसे बड़े कार्बन उत्सर्जक देश हैं। ये पांचों पर्यावरण में सबसे ज्यादा कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं, जो ग्लोबल वॉर्मिंग का सबसे बड़ा कारण है।
टी-20 विश्व कप: वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका मुकाबले की ड्रीम 11, मैच प्रीव्यू और दिलचस्प आंकड़े
टी-20 विश्व कप में गुरुवार को वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच होने वाला मुकाबला काफी अहम होने वाला है। श्रीलंका सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है, लेकिन वेस्टइंडीज की उम्मीदें अभी जिंदा हैं।
सैलरी और ईनामी राशि के इंतजार में हैं भारतीय महिला हॉकी टीम के पूर्व कोच मारिन
लगभग तीन महीने पहले ही भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था। टीम भले ही पदक जीतने से चूक गई थी, लेकिन अपने प्रदर्शन से उन्होंने सबका दिल जीत लिया था।
'ट्वाइलाइट' एक्ट्रेस क्रिस्टन स्टीवर्ट ने की अपनी गर्लफ्रेंड से सगाई, जल्द करने वाली हैं शादी
हॉलीवुड फिल्म 'ट्वाइलाइट' से दुनियाभर में मशहूर हुईं क्रिस्टन स्टीवर्ट काफी समय से अपनी गर्लफ्रेंड डायलन मेयर के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में थीं।
इंस्टाग्राम पर फॉलो करें 'ऐड योर्स' ट्रेंड, यह है स्टिकर इस्तेमाल करने का तरीका
फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम ने हाल ही में 'ऐड योर्स' फीचर स्टोरीज के लिए शामिल किया है।
जमानत आदेशों में देरी से सभी कैदी और बंदियों की स्वतंत्रता होती है प्रभावित- जस्टिस चंद्रचूड़
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने बुधवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट की ओर से आयोजित ऑनलाइन कोर्ट और ई-सेवा केंद्रों के ऑनालइन उद्घाटन समारोह में शिरकत की।
ICC टी-20 रैंकिंग: नंबर एक बल्लेबाज बने बाबर, गेंदबाजों में शीर्ष पर पहुंचे हसरंगा
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा जारी ताजा टी-20 रैंकिंग में शीर्ष रैंक वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी का अधिकारियों को मंत्र- घर-घर जाकर वैक्सीनेशन करें, दूसरी खुराक पर भी ध्यान दें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कम कोविड वैक्सीनेशन वाले जिलों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उन्हें घर-घर जाकर वैक्सीनेशन करना चाहिए और दूसरी खुराक पर भी बराबर ध्यान देना चाहिए।
क्या आर्यन खान को बचाने के लिए शाहरुख के मैनेजर ने दिए थे पैसे?
क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद थे। हाल ही में जमानत मिलने के बाद उन्हें जेल से रिहा किया गया है।
टी-20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश मुकाबले का ड्रीम इलेवन और आंकड़े
टी-20 विश्व कप 2021 में गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने होंगी।
फॉक्सवैगन टाइगुन ने मचाया धमाल, महज एक महीने में बुक हुईं 18,000 से ज्यादा यूनिट्स
फॉक्सवैगन ने अपनी कॉम्पैक्ट SUV टाइगुन की लॉन्चिंग के एक महीने के भीतर ही 18,000 से अधिक बुकिंग्स दर्ज कर ली है।
आधार कानून के उल्लंघन पर UIDAI करेगा कार्रवाई, जुर्माना लगाने का भी अधिकार मिला
केंद्र सरकार ने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) को आधार कानून का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने और जुर्माना लगाने का अधिकार दे दिया है।
आपकी ये गलतियां बाथरूम के पाइप को पहुंचा सकती हैं नुकसान
अगर बाथरूम का पाइप ब्लॉक हो जाए तो इसकी वजह से काफी परेशानी होने लगती है। हालांकि क्या आप जानते हैं कि इसके ब्लॉक होने के पीछे आपकी ही कुछ गलतियां हो सकती हैं।
गुरूग्राम: बवाल के बीच प्रशासन ने आठ जगहों पर नमाज अदा करने की अनुमति वापस ली
गुरूग्राम प्रशासन ने मंगलवार को 37 निर्धारित जगहों में से आठ पर नमाज अदा करने की अनुमति वापस ले ली है। जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार, स्थानीय लोगों की आपत्ति के बाद इस अनुमति को वापस लिया गया है और किसी भी सार्वजनिक या खुली जगह पर नमाज अदा करने से पहले अनुमति लेनी होगी।
बिहार: गोपालगंज में जहरीली शराब से 3 की मौत, इस साल अब तक हुई 70 मौतें
बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने भले ही राज्य में शराबबंदी लागू कर रखी है, लेकिन इसका वास्तविक प्रभाव देखने को नहीं मिल रहा है।
एशेज के शुरुआती मैच मिस कर सकते हैं 10वीं बार कन्कशन का शिकार बने पुकोव्स्की
ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज विल पुकोव्स्की का करियर कन्कशन के कारण काफी अधिक प्रभावित हुआ है। कनक्शन के कारण ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू में देरी झेलने के बाद अब एक बार फिर वह टेस्ट मैच मिस करने वाले हैं।
अगले महीने रिलीज होगी दिवंगत अभिनेता राज कपूर की बायोग्राफी
बॉलीवुड में दिवंगत अभिनेता राज कपूर का नाम बहुत अदब से लिया जाता है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अपने अभिनय से सजाने और संवारने का काम किया है।
फेसबुक को सताई आपकी प्राइवेसी की चिंता? डिलीट किया यूजर्स का फेशियल डाटा
सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने अपना फेस रेकग्निशन सिस्टम बंद करने का फैसला किया है।
अफगानिस्तान: तालिबान ने विदेशी मुद्रा के इस्तेमाल पर रोक लगाई, देशहित में बताया फैसला
तालिबान ने अफगानिस्तान में विदेशी मुद्रा के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। पहले से ही संकट से जूझ रही अर्थव्यवस्था के लिए यह कदम परेशानी बढ़ाने वाला साबित हो सकता है।
किन देशों की यात्रा कर सकते हैं कोवैक्सिन लगवा चुके भारतीय?
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) आज भारत बायोटेक की कोरोना वायरस वैक्सीन 'कोवैक्सिन' को आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी देने पर अंतिम फैसला लेगा। अगर कोवैक्सिन को ये मंजूरी मिल जाती है तो इसे लगवाने वाले भारतीय दुनिया के किसी भी देश की यात्रा कर सकेंगे।
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'बुलबुल तरंग' ठंडे बस्ते में, वेब सीरीज की तैयारी में लगे निर्देशक
पिछले काफी समय से अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा फिल्म 'बुलबुल तरंग' को लेकर सुर्खियों में थीं। यह फिल्म खुद सोनाक्षी के लिए भी बेहद खास थी, क्योंकि इसका निर्देशक श्री नारायण सिंह करने वाले थे, जो 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' जैसी शानदार फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं।
झारखंड: हजारों युवाओं को झटका, JSSC ने की 4,893 पदों पर भर्ती परीक्षा रद्द
दिवाली से पहले झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने उन लाखों युवाओं को निराश कर दिया है जिन्होंने राज्य सरकार द्वारा 2018 और 2019 में निकाली गई छह प्रतियोगी परीक्षाओं के 4,893 पदों के लिए आवेदन किया था।
थम नहीं रहा डेंगू का प्रकोप, केंद्र ने नौ राज्यों में भेजीं टीमें
देश के कई राज्यों में इन दिनों डेंगू का प्रकोप फैला हुआ है और अस्पतालों में इससे पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विशेषज्ञों की टीमें भेजी हैं।
सात साल बाद कॉमेडी फिल्म से निर्देशन में वापसी करेंगे साजिद खान
साजिद खान बॉलीवुड के महान फिल्म निर्देशक हैं। उन्होंने कई सफल फिल्मों का निर्देशन किया है। ये अलग बात है कि पिछले कुछ समय से उन्होंने निर्देशन में काम नहीं किया है।
किआ इंडिया ने कैरेंस नाम ट्रेडमार्क करवाया, अपकमिंग MPV के लिए हो सकता है इस्तेमाल
किआ इंडिया जल्द ही भारत में अपनी नई मल्टी पर्पस व्हीकल (MPV) लॉन्च कर सकती है।
सड़क के रास्ते अफगानिस्तान को अनाज भेजना चाहता है भारत, पाकिस्तान से मंजूरी का इंतजार
भारत सड़क के रास्ते अफगानिस्तान के लोगों को मदद भेजना चाहता है, लेकिन अभी तक उसे बीच में पड़ने वाले पाकिस्तान से इसके लिए जरूरी मंजूरी नहीं मिली है।
अमरिंदर की नई पार्टी के बाद पंजाब कांग्रेस का एकता का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री ने की बैठक
अमरिंदर सिंह के पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ने के बाद मंगलवार शाम पंजाब कांग्रेस ने एकता का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में एक बैठक की गई जिसमें सरकार के सभी मंत्री और पार्टी नेता शामिल हुए।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की 'मिशन मजनू' अगले साल इस दिन होगी रिलीज
सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना काफी समय से अपनी फिल्म 'मिशन मजनू' को लेकर चर्चा में हैं। रश्मिका दक्षिण भारतीय फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं।
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह समेत 12 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह का नाम भी अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार की सूचि में जोड़ दिया गया है।
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 11,903 नए मामले, 311 की मौत
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 11,903 नए मामले सामने आए और 311 मरीजों की मौत हुई।
लॉन्च से पहले सामने आई ऑडी A8 फेसलिफ्ट, जानिए क्या है खास
उम्मीद की जा रही है कि जर्मन ऑटोमेकर ऑडी इस साल के अंत में अपनी A8 सेडान के फेसलिफ्टेड वर्जन को पेश कर सकती है।
रेलवे में बिना परीक्षा मिल रही नौकरी, 1,600 से अधिक पदों पर करें आवेदन
रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
सर्दियों में इन योगासनों का करें अभ्यास, ठंड से होगा बचाव
सर्दियों में बहुत से लोगों में आलस आ जाता है और इस कारण वे कभी-कभी ही एक्सरसाइज करते हैं।
02 Nov 2021
आपके कई कामों को आसान बना देंगे बॉडी लोशन से जुड़े ये हैक्स
बॉडी लोशन को स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाना काफी अच्छा माना जाता है क्योंकि यह त्वचा की प्राकृतिक नमी के बरकरार रखने और इसे हाइड्रेट रखने में काफी मदद करता है।
टी-20 विश्व कप: पाकिस्तान ने नामीबिया को 45 रनों से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
टी-20 विश्व कप के सुपर-12 के मुकाबले में पाकिस्तान ने नामीबिया को 45 रनों से हरा दिया है। लगातार चौथी जीत के साथ ही पाकिस्तान सेमीफाइनल में जाने वाली दूसरी टीम बन गई है।
जल्द ही भारत में लॉन्च होगी डुकाटी हाइपरमोटर्ड 950, जानिए बाइक के फीचर्स
डुकाटी इंडिया ने अपनी नई हाइपरमोटर्ड 950 मोटर बाइक को पेश कर दिया है। भारत में इसे जल्द ही BS6 इंजन के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है चाय का अधिक सेवन, हो सकती हैं ये समस्याएं
सुबह-सुबह चाय की चुस्की लेना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है क्योंकि यह आलस को दूर भगाने में काफी मदद करती है।
डुकाटी स्क्रैम्बलर डेजर्ट स्लेड फास्टहाउस लॉन्च, कीमत 11 लाख रुपये
डुकाटी ने अपनी स्क्रैम्बलर डेजर्ट स्लेड स्पोर्ट्स बाइक के फास्टहाउस वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है।
तीन लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव: जानिए किसने कहां हासिल की जीत
13 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की तीन लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को हुए उपचुनाव की मतगणना मंगलवार को हुई। इसमें भाजपा को झटका लगा है।
सूजी को इन तरीकों से करें स्टोर, लंबे समय तक रहेगी ठीक
मिठाइयों से लेकर तरह-तरह के पकवानों को बनाते समय सूजी का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए कई लोग इसे अपनी रसोई में जरूर रखते हैं।
भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच पद के लिए विक्रम राठौर ने दोबारा किया आवेदन
भारतीय क्रिकेट टीम की कोचिंग स्टॉफ में बदलाव होने वाला है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पिछले महीने ही नए कोच पदों के लिए आवेदन मांगे थे। वर्तमान समय में भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने दोबारा बल्लेबाजी कोच पद के लिए आवेदन कर दिया है।
दिल्ली में खुले स्कूल; बाकी राज्यों में क्या है तैयारी?
कोविड-19 महामारी के कारण मार्च 2020 से सभी स्कूल बंद थे, लेकिन अब जैसे-जैसे वायरस का प्रकोप कम हो रहा है वैसे-वैसे स्कूल खुलने लगे हैं।
टी-20 विश्व कप: सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा भारत तो जाएगी कोहली की वनडे कप्तानी- रिपोर्ट
टी-20 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन अब तक काफी खराब रहा है और टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने की कगार पर है। भारत को सेमीफाइनल में जाने के लिए अब अपने मैच जीतने के अलावा दूसरी टीमों के परिणामों पर भी निर्भर रहना होगा।
टी-20 विश्व कप: दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को छह विकेट से हराया, बने ये रिकार्ड्स
टी-20 विश्व कप 2021 के 30वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को छह विकेट से हराकर सुपर-12 चरण में अपनी तीसरी जीत दर्ज की है।
अमरिंदर सिंह का कांग्रेस से अधिकारिक इस्तीफा, नई पार्टी के नाम का ऐलान भी किया
पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नई पार्टी बनाने का ऐलान करने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस से अधिकारिक रूप से इस्तीफा दे दिया है।
अगर घर पर लगा रहे हैं ऑर्किड का पौधा तो इन गलतियों को करने से बचें
कई लोग अपने घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए ऑर्किड का पौधा लगा तो लेते हैं, लेकिन इसे लगाते समय और इसकी देखभाल करते समय अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिनके कारण यह ढंग से पनप नहीं पाता है और खराब होने लगता है।
जलवायु परिवर्तन: क्या है नेट जीरो उत्सर्जन और ये क्यों अहम है?
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन (COP26) में भारत के 2070 तक नेट जीरो उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल करने का ऐलान किया।
भारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 7,965 करोड़ के हथियारों और सैन्य उपकरणों की खरीद को मंजूरी
लद्दाख में चीन से जारी तनाव के बीच सरकार ने भारतीय सेना को और अधिक मजबूती देने की तैयारी कर ली है।
प्रियंका गांधी और सपा सहयोगी जयंत चौधरी की हुई मुलाकात, सियासी अटकलें तेज
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की राष्ट्रीय लोकदल (RLD) जयंत चौधरी के साथ मुलाकात ने उत्तर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ा दी हैं। दोनों नेता आज लखनऊ एयरपोर्ट पर मिले और इसके बाद छत्तीसगढ़ सरकार के एक चार्टर्ड प्लेन में बैठकर दिल्ली के लिए रवाना हुए।
टी-20 विश्व कप: श्रीलंका के खिलाफ चोटिल हुए टाइमल मिल्स, टूर्नामेंट से हो सकते हैं बाहर
टी-20 विश्व कप 2021 में बीते सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ हुए मुकाबले में इंग्लैंड ने 26 रनों से जीत दर्ज की। जीत के बावजूद इंग्लिश टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है।
टी-20 विश्व कप: भारत बनाम अफगानिस्तान मुकाबले का ड्रीम इलेवन और टीवी इंफो
बुधवार को टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम अपना तीसरा मैच खेलने उतरेगी। पहले दो मैच हार चुकी भारत के लिए अब स्थिति करो या मरो वाली हो गई है। सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाला यह मैच हर हाल में जीतना है।
जवाहर नवोदय विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा की अंतिम तिथि बढ़ी, यहां से करें आवेदन
नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 9 में प्रवेश के लिए आयोजित किए जाने वाले जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट (JNVST) 2022 में रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है।
विराट कोहली की बेटी को रेप की धमकी, महिला आयोग का पुलिस को नोटिस
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की बेटी को ऑनलाइन धमकी के मामले में दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा है।
देश के पूर्वोत्तर राज्यों में क्यों धीमी है वैक्सीनेशन अभियान की रफ्तार?
कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में सरकार ने नवंबर के अंत तक पूरी आबादी को वैक्सीन की कम से कम एक खुराक लगाने का लक्ष्य रखा है, लेकिन पूर्वोत्तर राज्यों के प्रदर्शन को देखकर इसके हासिल करना मुश्किल नजर आ रहा है।
IPL: प्रसारण अधिकार खरीदने के लिए साथ मिलकर बोली लगा सकती है सोनी और अमेजन प्राइम
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जल्द ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के प्रसारण अधिकार बेचने वाली है। 2022 से 2026 तक के लिए प्रसारण अधिकार खरीदने के लिए इस साल दिसंबर में बोली लग सकती है।
दिवाली पर अपने घर को इस तरह के झूमरों से सजाएं
आमतौर पर लोग दिवाली पर अपने घर को दीयों और लाइट्स से सजाना काफी पसंद करते हैं, लेकिन अगर आप इस दिवाली अपने घर को कुछ यूनिक तरीके से सजाना चाहते हैं तो झूमर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
नई मारुती सुजुकी सेलेरियो की बुकिंग शुरू, जानिए इसकी कीमत और फीचर्स
मारुति सुजुकी कंपनी ने इस साल की शुरुआत में नई स्विफ्ट को लॉन्च किया था और अब कंपनी कुछ नई गाड़ियों को लॉन्च कर सकती है।
नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में कप्तानी कर सकते हैं केएल राहुल- रिपोर्ट
इस समय खेले जा रहे टी-20 विश्व कप के ठीक बाद भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 और टेस्ट सीरीज की मेजबानी करनी है।
महाराष्ट्र: आयकर विभाग की कार्रवाई, उपमुख्यमंत्री अजित पवार की 1,000 करोड़ रुपये की संपत्ति सीज
महाराष्ट्र में आयकर विभाग की कार्रवाई तेज होती जा रही है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की गिरफ्तारी के बाद अब आयकर विभाग ने राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार से जुड़ी पांच संपत्तियों को सीज कर दिया है।
टी-20 विश्व कप: एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है भारत और अफगानिस्तान का प्रदर्शन?
टी-20 विश्व कप में अपने पहले दो मुकाबले हारने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम गहरी मुसीबत में दिख रही है। भारत को सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद जिंदा रखने के लिए अपने तीनों मैच जीतने होंगे।
भारत में लॉन्च हुई BYD e6 इलेक्ट्रिक कार, मिलेगी 522 किलोमीटर की रेंज
अरबपति वॉरेन बफे द्वारा सपोर्ट की गई चीनी ऑटोमेकर BYD ने भारत में अपनी e6 MPV कार को लॉन्च कर दिया है।
टी-20 विश्व कप: अंपायर माइकल गफ ने तोड़ा बायो-बबल, छह दिनों तक आइसोलेशन में रहेंगे
इस समय खेले जा रहे टी-20 विश्व कप 2021 से बायो-बबल के उल्लंघन का मामला सामने आ रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड के अंपायर माइकल गफ पर बायो-बबल को तोड़ने के आरोप लगे हैं और वह लगभग एक हफ्ते तक टूर्नामेंट में अंपायरिंग नहीं कर पाएंगे।
मारुति सुजुकी के लिए ऐसा रहा अक्टूबर का महीना, बिकी इतनी गाड़ियां
दिग्गज ऑटोमेकर मारुति सुजुकी में अक्टूबर महीने की अपनी सेल्स रिपोर्ट को जारी कर दिया है।
टी-20 विश्व कप: न्यूजीलैंड बनाम स्कॉटलैंड मुकाबले की ड्रीम 11, मैच प्रीव्यू और दिलचस्प आंकड़े
टी-20 विश्व कप में बुधवार को स्कॉटलैंड के सामने न्यूजीलैंड की कठिन चुनौती रहने वाली है।
ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम शुरू करने के लिए UGC ने 7 और संस्थानों को दी इजाजत
उच्च शिक्षा नियामक संस्था, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने सात और विश्वविद्यालयों को ऑनलाइन डिग्री कार्यक्रम ऑफर करने की अनुमति दी है।
COP26: प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा ऐलान- 2070 तक नेट जीरो का लक्ष्य हासिल कर लेगा भारत
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हो रहे संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन (COP26) में नई जान फूंक दी। उन्होंने ऐलान किया कि भारत 2070 तक नेट जीरो उत्सर्जन के लक्ष्य को हासिल कर लेगा।
बतौर ओपनर शानदार रहा है जोस बटलर का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर, जानें आंकड़े
टी-20 विश्व कप 2021 में बीते सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने शानदार शतक (101*) लगाया।
उपचुनाव: तीन लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती शुरू
13 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की तीन लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। इन सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव की वोटिंग हुई थी।
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 10,423 नए मामले, पूरी दुनिया में मौतें 50 लाख पार
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 10,423 नए मामले सामने आए और 443 मरीजों की मौत हुई।
जानिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दिलचस्प रिकार्ड्स और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
भारत के घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2021-22 की शुरुआत 04 नवंबर से होनी है, जिसका फाइनल 22 नवंबर को खेला जाएगा।
बजाज पल्सर 250 F बनाम सुजुकी जिक्सर 250, जानिए इनके फीचर्स और कीमत
बजाज पल्सर 250 बाइक आखिरकार भारत में लॉन्च हो गई है। इसका लंबे समय से इंतजार हो रहा था।
इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम का खतरा कम कर सकते हैं ये योगासन, ऐसे करें अभ्यास
इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) एक बीमारी है जो बड़ी आंत को प्रभावित करती है।