NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / तीन लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव: जानिए किसने कहां हासिल की जीत
    राजनीति

    तीन लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव: जानिए किसने कहां हासिल की जीत

    तीन लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव: जानिए किसने कहां हासिल की जीत
    लेखन भारत शर्मा
    Nov 02, 2021, 08:40 pm 1 मिनट में पढ़ें
    तीन लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव: जानिए किसने कहां हासिल की जीत
    विधानसभा सीटों पर उपचुनावों के नतीजे

    13 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की तीन लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को हुए उपचुनाव की मतगणना मंगलवार को हुई। इसमें भाजपा को झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश में भाजपा को एक लोकसभा और एक विधानसभा सीट खोनी पड़ी है, वहीं पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने सफाया करते हुए सभी चारों सीटों पर कब्जा जमा लिया है। बंगाल की तीन और हिमाचल की एक सीट पर भाजपा उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई।

    तीन लोकसभा सीटों में से भाजपा को मिली एक पर जीत

    तीन लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में से सत्ताधारी भापजा को महज एक सीट पर जीत मिली है। हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने भाजपा उम्मीदवार खुशाल ठाकुर को मात दी है। इसी तरह मध्य प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार ज्ञानेश्वर पाटिल ने जीत हासिल की है। इसके अलावा दादरा और नगर हवेली सीट पर शिवसेना ने जीत हासिल की है।

    हिमाचल में भाजपा को सभी तीन सीटों पर मिली हार

    NDTV के अनुसार, हिमाचल प्रदेश की फतेहपुर, जुब्बल कोटखाई और अर्की विधानसभा सीट पर भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसमें कोटखाई सीट पर उसने पहले जीत हासिल की थी। यहां कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर (29,447 वोट) को जीत मिली है। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी नीलम सरैइक महज 2,584 वोट ही हासिल कर पाई। इसके चलते उनकी जमानत तक जब्त हो गई। यह भाजपा के लिए बड़ी शर्मनाक बात है।

    जीती हुई सीट गंवाना भाजपा के लिए बड़ी किरकिरी

    मंडी सीट पहले भाजपा के ही कब्जे में थी और सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन के बाद खाली हुई थी। ऐसे में उपचुनाव में अपनी जीती हुई सीटों पर हार मिलने से भाजपा की बड़ी किरकिरी हुई है। यह हार भाजपा के लिए झटका है।

    बंगाल में TMC ने किया भाजपा का सफाया

    पश्चिम बंगाल में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है और अपनी जीती हुई दो सीटें भी खोनी पड़ी हैं। यही नहीं तीन सीटों पर तृणमूल कांग्रेस की जीत का अंतर एक लाख के करीब रहा है। इससे पता चलता है कि भाजपा को कितनी बड़ी हार का सामना करना पड़ा। दिनहाटा सीट पर TMC के उदयन गुहा, खरदाह सीट पर सोवन्देब चट्टोपाध्याय, गोसाबा सीट पर सुब्रत मोंडल ओर शांतिपुर से बृजकिशोर गोस्वामी ने जीत हासिल की है।

    असम की पांचों सीटों पर NDA को मिली जीत

    असम से भाजपा के लिए अच्छी खबर आई है। यहां सभी पांच सीटों पर NDA उम्मीदवारों को जीत मिली है। भबानीपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी फणीधर तालुकदार, मरियानी सीट से भाजपा के रूपज्योति कुर्मी और थौरा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुशांत बोरगोहेन को जीत नसीब हुई है। इसी तरह गोसाईगांव सीट से भाजपा की सहयोगी यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (UPPL) के जिरोन बासुमतारी और तमालपुर सीट से जोलेन डेमरी को जीत मिली है।

    मध्य प्रदेश में दो सीटों पर भाजपा और एक पर कांग्रेस को मिली जीत

    मध्य प्रदेश की जोबट सीट से भाजपा की सुलोचना रावत और पृथ्वीपुर सीट से शिशुपाल यादव को जीत मिली है। इसी तरह रायगांव सीट से कांग्रेस की कल्पना यादव को जीत मिली है। ऐसे में यहां भाजपा के लिए राहत भरी खबर आई है।

    राजस्थान में कांग्रेस को दो और कर्नाटक में एक सीट पर मिली जीत

    राजस्थान में कांग्रेस ने वल्लभनगर और धारियावाड़ दोनों सीटों पर जीत हासिल की है। धारियावाड़ से कांग्रेस के नागराज मीणा और वल्लभनगर से प्रिती शेखावत को जीत मिली है। इसी तरह कर्नाटक में हंगल सीट से कांग्रेस के माने श्रीनिवास और सिंदगी सीट से भाजपा के भूषणुर रमेश बलप्पा को जीत मिली है। इसी तरह बिहार में कुशेश्वर और तारपुर सीट से नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रत्याशियों को जीत मिली है।

    मेघालय की तीनों सीटों पर NDA की जीत

    मेघायल की तीन सीटों पर हुए उपचुनावों में भी NDA को जीत मिली है। मावफलांग सीट से यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) के यूजीनसन लिंगदोह को जीत मिली है। इसी तरह मावरिन्गनेंग सीट से नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के पिनियड सिंग और राजाबाला सीट से NPP एमडी अब्दुस सालेह को जीत मिली है। इसी तरह आंध्र प्रदेश की बदवेल विधानसभा सीट से YSR कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. दसारी सुधा को बड़ी जीत मिली है।

    अन्य विधानसभा सीटों पर यह रही है स्थिति

    महाराष्‍ट्र के नांदेड़ जिले के देगलूर विधानसभा सीट से कांग्रेस के जितेश अंतापुरकर को 38,000 से अधिक वोटों से जीत मिली है। इसी तरह हरियाणा की ऐलनाबाद सीट से इंडियन नेशनल लोक दल (INLD) उम्‍मीदवार अभय चौटाला को 6,708 वोटों से जीत मिली है। मिजारेम की तुइरियाल सीट से मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) उम्मीदवार के लालडावंगलियाना और तेलंगाना की हुजुराबाद सीट से भाजपा के एटला राजेंद्र को जीत मिली है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    पश्चिम बंगाल
    हिमाचल प्रदेश
    लोकसभा
    उपचुनाव

    ताज़ा खबरें

    दूसरा वनडे: दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे टी-20 मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारतीय क्रिकेट टीम
    दूसरा टी-20: भारत ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    हॉकी विश्व कप: जर्मनी ने बेल्जियम को पेनल्टी शूटआउट में हराकर तीसरी बार जीता खिताब  हॉकी विश्व कप

    पश्चिम बंगाल

    गणतंत्र दिवस परेड में किस थीम पर आधारित होगी किस राज्य की झांकी? दिल्ली
    ममता बनर्जी का विवादित कार्टून साझा करने वाले प्रोफेसर को 11 साल बाद किया गया बरी पश्चिम बंगाल सरकार
    पश्चिम बंगाल: मिड डे मील में मिला सांप, खाना खाकर बीमार हुए कई बच्चे मिड डे मील
    पश्चिम बंगाल में नहीं हुई वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, रेलवे ने जांच के बाद कहा वंदे भारत एक्सप्रेस

    हिमाचल प्रदेश

    कश्मीर और शिमला में बर्फबारी, हिमाचल प्रदेश में 200 से अधिक सड़कें बंद भारतीय मौसम विभाग
    दिल्ली में कल से ठंड से मिल सकती है राहत, हिमाचल प्रदेश में होगी बर्फबारी दिल्ली
    दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे के कारण यातायात सेवाएं प्रभावित दिल्ली
    दिल्ली समेत उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी उत्तर भारत

    लोकसभा

    लक्षद्वीप के सांसद फैजल की लोकसभा सदस्यता रद्द, कोर्ट ने सुनाई थी 10 साल की सजा हत्या
    नागरिकता संशोधन कानून: सरकार ने नियम बनाने के लिए 6 महीने का समय और मांगा केंद्र सरकार
    बिहार: जातिगत जनगणना आज से शुरू, मुख्यमंत्री ने कही केवल जातियों को सूचीबद्ध करने की बात बिहार
    पेगासस से जुड़े आरोप पर बोले अमित शाह- इससे जुड़े तथ्य हैं तो सामने रखें संसद शीतकालीन सत्र

    उपचुनाव

    उपचुनाव: मैनपुरी में सपा तो रामपुर में भाजपा की जीत, अन्य सीटों पर क्या रहा नतीजा? समाजवादी पार्टी
    मैनपुरी उपचुनाव: सपा उम्मीदवार डिंपल यादव रिकॉर्ड अंतर से जीतीं, भाजपा उम्मीदवार को हराया उत्तर प्रदेश
    उपचुनाव: पांच राज्यों की एक लोकसभा और छह विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: अखिलेश यादव का दोनों उपमुख्यमंत्रियों को ऑफर, कहा- 100 विधायक लाओ, मुख्यमंत्री बन जाओ अखिलेश यादव

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023