NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / अमरिंदर की नई पार्टी के बाद पंजाब कांग्रेस का एकता का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री ने की बैठक
    अगली खबर
    अमरिंदर की नई पार्टी के बाद पंजाब कांग्रेस का एकता का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री ने की बैठक
    पंजाब कांग्रेस ने किया एकजुटता का प्रदर्शन

    अमरिंदर की नई पार्टी के बाद पंजाब कांग्रेस का एकता का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री ने की बैठक

    लेखन मुकुल तोमर
    Nov 03, 2021
    10:24 am

    क्या है खबर?

    अमरिंदर सिंह के पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ने के बाद मंगलवार शाम पंजाब कांग्रेस ने एकता का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में एक बैठक की गई जिसमें सरकार के सभी मंत्री और पार्टी नेता शामिल हुए।

    बैठक में चन्नी ने सभी विधायकों और मंत्रियों से एक साथ बने रहने की अपील की। उनकी यह अपील और बैठक इसलिए भी अहम हो क्योंकि अमरिंदर ने कई कांग्रेस नेताओं के उनके संपर्क में होने की बात कही थी।

    बयान

    मंत्रियों और विधायकों ने की चन्नी के साहसिक फैसलों की प्रशंसा

    बैठक के बाद जारी किए गए अपने बयान में मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि सभी विधायकों और मंत्रियों ने चन्नी के साहसिक फैसलों की प्रशंसा की। बयान में केंद्र सरकार के कृषि कानूनों और सीमा सुरक्षा बल (BSF) का क्षेत्राधिकार बढ़ाने वाले नोटिफिकेशन को रद्द करने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने के चन्नी के फैसले का खासतौर पर जिक्र किया गया है।

    बयान के अनुसार, नेताओं ने बिजली की कीमत घटाने के फैसले की भी प्रशंसा की।

    बयान

    सरकार के पास डेढ़ महीने, सभी सुझाव लागू किए जाएंगे- चन्नी

    बैठक के वीडियो में मुख्यमंत्री चन्नी को विधायकों और मंत्रियों से कह रहे हैं कि सरकार के पास अभी भी डेढ़ महीने बचे हैं और वह सुनिश्चित करेंगे कि सभी सुझाव लागू किए जाएं।

    वीडियो के अंत में उन्होंने प्रशांत किशोर के साथ काम करने के संकेत भी दिए। ये इसलिए भी अहम हो जाता है कि अमरिंदर और प्रशांत के अच्छे संबंध रहे हैं और हाल ही तक उनके सलाहकार थे।

    जानकारी

    बैठक में सिद्धू भी हुए शामिल

    बैठक में पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू भी शामिल हुए जो पिछले कुछ दिन में कई बार चन्नी और उनकी सरकार पर हमला बोल चुके हैं। उनके इस रवैये से कांग्रेस को काफी परेशानी हो रही है।

    इस्तीफा

    अमरिंदर ने कल दिया था कांग्रेस से इस्तीफा

    बता दें कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नई पार्टी बनाने का ऐलान करने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कल कांग्रेस से अधिकारिक तौर पर इस्तीफा दे दिया था।

    उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र के जरिए अपना इस्तीफा भेजा। उन्होंने अपनी नई पार्टी 'पंजाब लोक कांग्रेस' के नाम का भी ऐलान किया। पार्टी के प्रतीक चिन्ह के लिए वह जल्द ही चुनाव आयोग के पास आवेदन करेंगे।

    आरोप

    अमरिंदर सिंह ने इस्तीफे में सोनिया और राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप

    अपने इस्तीफे में अमरिंदर ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

    उन्होंने लिखा, "राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने अस्थिर और पाकिस्‍तान के प्रति साफ्ट कॉर्नर रखने वाले नवजोत सिंह सिद्धू को संरक्षण दिया। सोनिया गांधी ने इन सब से अपनी आंखें मूंद लीं।"

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ उनकी 40 साल की राजनीति का सफर खत्म हो गया है।

    जानकारी

    अमरिंदर ने कही थी कई कांग्रेस नेताओं के संपर्क में होने की बात

    अमरिंदर ने कई कांग्रेस नेताओं के उनके संपर्क में होने की बात भी कही थी और कहा था कि वे उनकी पार्टी में शामिल हो सकते है। इससे कांग्रेस में हलचल तेज हो गई थी और इसी कारण चन्नी के नेतृत्व में बैठक बुलाई गई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमरिंदर सिंह
    कांग्रेस समाचार
    चरणजीत सिंह चन्नी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: RR बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    अपने ईमेल का इनबॉक्स फिल्टर लगाकर कैसे करें खाली?  जीमेल
    आधार कार्ड में अपना पता कैसे बदलें? यहां जानिए तरीका आधार कार्ड
    डायमंड लीग 2025: नीरज चोपड़ा ने रिकॉर्ड 90.23 मीटर भाला फेंका, हासिल किया दूसरा स्थान  नीरज चोपड़ा

    अमरिंदर सिंह

    पंजाब कांग्रेस में तकरार बरकरार, सिद्धू से माफी मंगवाने पर अड़े अमरिंदर सिंह पंजाब
    पंजाब: सिद्धू से मिलने वाले विधायकों पर CID की नजर, कईयों के खिलाफ तेज होगी जांच पंजाब
    पंजाब: सिद्धू के पदभार ग्रहण समारोह में जा रहे कार्यकर्ताओं की बस दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत पंजाब
    सिद्धू ने संभाला पंजाब कांग्रेस प्रमुख का पदभार, अमरिंदर सिंह से भी की मुलाकात पंजाब

    कांग्रेस समाचार

    किसानों का भारत बंद आज, हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में नजर आया असर हरियाणा
    पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका, नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा पंजाब
    नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा क्यों दिया? पंजाब
    कन्हैया कुमार ने थामा कांग्रेस का हाथ, तकनीकी कारणों के फेर में फंसे मेवाणी राहुल गांधी

    चरणजीत सिंह चन्नी

    चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री, कैप्टन ने दी बधाई पंजाब
    आज 11 बजे शपथ लेंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब
    चरणजीत सिंह चन्नी बने पंजाब के नए मुख्यमंत्री, दो उप मुख्यमंत्रियों ने ली भी शपथ पंजाब
    कौन है चरणजीत सिंह चन्नी और उन्होंने कैसे हासिल किया पंजाब के मुख्यमंत्री का पद? पंजाब
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025