Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
आम आदमी पार्टी समाचार
शिवसेना समाचार
कांग्रेस समाचार
भाजपा समाचार
शिवपाल यादव
सचिन पायलट
राकेश टिकैत
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / अमरिंदर सिंह का कांग्रेस से अधिकारिक इस्तीफा, नई पार्टी के नाम का ऐलान भी किया
राजनीति

अमरिंदर सिंह का कांग्रेस से अधिकारिक इस्तीफा, नई पार्टी के नाम का ऐलान भी किया

अमरिंदर सिंह का कांग्रेस से अधिकारिक इस्तीफा, नई पार्टी के नाम का ऐलान भी किया
लेखन भारत शर्मा
Nov 02, 2021, 06:26 pm 3 मिनट में पढ़ें
अमरिंदर सिंह का कांग्रेस से अधिकारिक इस्तीफा, नई पार्टी के नाम का ऐलान भी किया
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह।

पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नई पार्टी बनाने का ऐलान करने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस से अधिकारिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र के जरिए अपना इस्तीफा भेजा है। इतना ही नहीं सिंह ने इस्तीफा देने के बाद अपनी नई रानजीतिक पार्टी के नाम भी ऐलान कर दिया है। वह इसी पार्टी के साथ अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेंगे।

इस्तीफा
अमरिंदर सिंह ने इस्तीफे में सोनिया और राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप

NDTV के अनुसार, अमरिंदर सिंह ने अपने आधिकारिक इस्तीफे में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी सहित पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने लिखा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने अस्थिर और पाकिस्‍तान के प्रति साफ्ट कॉर्नर रखने वाले नवजोत सिंह सिद्धू को संरक्षण दिया। सोनिया गांधी ने इन सब से अपनी आंखें मूंद लीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ उनकी 40 साल की राजनीति का सफर खत्म हो गया है।

जानकारी
अमरिंदर सिंह ने हरीश रावत के व्यक्तित्व को बताया दोहरा

अमरिंदर सिंह ने इस्तीफे में पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत के व्यक्तित्व दोहरा बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ आधी रात को साजिश रची गई। आपके और आपके बच्चों के कहने पर साजिश रची गई। ना कभी रिटायर हुआ था, ना होऊंगा।

ऐलान
अमरिंदर सिंह ने इस्तीफा देने के बाद किया नई पार्टी के नाम का ऐलान

कांग्रेस पार्टी से आधिकारिक रूप से इस्तीफा देने के बाद अमरिंदर सिंह ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी के नाम का भी ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपनी नई पार्टी का नाम 'पंजाब लोक कांग्रेस' रखा है। बता दें कि सिंह ने पिछले सप्ताह कहा था कि उन्होंने पार्टी के नाम और प्रतीक चिन्ह के लिए आवेदन कर दिया है और चुनाव आयोग से मंजूरी मिलने के बाद वह पार्टी के नाम का ऐलान करेंगे।

पृष्ठभूमि
अमरिंदर सिंह ने सितंबर में छोड़ा था मुख्यमंत्री पद

बता दें कि पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने 18 सितंबर को अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने पर मजबूर कर दिया था। उनका पिछले काफी समय से नवजोत सिंह सिद्धू से झगड़ा चल रहा था। इस्तीफा देते हुए अमरिंदर ने कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया था। उन्होंने पहले ही साफ कर दिया था कि वे अपने लिए नए राजनीतिक विकल्प तलाशेंगे।

घोषणा
अमरिंदर सिंह ने 20 अक्टूबर को किया था नई पार्टी बनाने का ऐलान

अमरिंदर सिंह के 29 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने के बाद उनके भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया था। इसके बाद 20 अक्टूबर को उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाने का ऐलान किया था। 27 अक्टूबर को उन्होंने चुनाव आयोग से मंजूरी मिलने पर नई पार्टी के नाम का ऐलान करने की बात कही थी। उन्होंने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर भी निशाना साधा था।

खंडन
कांग्रेस में वापस जाने की खबरों का भी किया था खंडन

बता दें कि अमरिंदर सिंह को लेकर गत दिनों खबर आई थी कि कांग्रेस प्रबंधन उन्हें मनाने के लिए अंदरखाने बातचीत कर रहा है। इसके बाद गत शनिवार को इस तरह की खबरों का खंडन करते हुए कहा था कि कांग्रेस के साथ अंदरखाने बातचीत की खबरें गलत हैं। दोबारा एकजुट होने का समय अब खत्म हो गया है। वह सोनिया गांधी का उनके समर्थन के लिए आभारी हैं, लेकिन अब दोबारा कांग्रेस में नहीं जाएंगे।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
भारत शर्मा
भारत शर्मा
Twitter
BA, B.Ed हूं और पत्रकारिता क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है। कई सालों तक फील्ड रिपोर्टिंग करना और पत्रकारिता क्षेत्र में तीन पुरस्कार हासिल करना बड़ी उपलब्धि रही है। डिजिटल मीडिया में भी अच्छा खासा अनुभव है। एक्सक्लूसिव स्टोरी, अपराध, राजनीति, चिकित्सा, प्रौद्योगिकी, परिवहन, प्रशासन, यात्रा-वृत्तांत आदि क्षेत्रों में लेखन पर मजबूत पकड़ है।
ताज़ा खबरें
पंजाब
अमरिंदर सिंह
सोनिया गांधी
कांग्रेस समाचार
नवजोत सिंह सिद्धू
ताज़ा खबरें
तेल की कीमतें: केंद्र के ऐलान के बाद किन-किन राज्यों ने कम किया टैक्स?
तेल की कीमतें: केंद्र के ऐलान के बाद किन-किन राज्यों ने कम किया टैक्स? देश
IPL 2022 में कैसा रहा पंजाब किंग्स का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े
IPL 2022 में कैसा रहा पंजाब किंग्स का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े खेलकूद
बिहार: नीतीश कुमार ने भाजपा को दिया बड़ा झटका, जातिगत जनगणना पर बुलाई सर्वदलीय बैठक
बिहार: नीतीश कुमार ने भाजपा को दिया बड़ा झटका, जातिगत जनगणना पर बुलाई सर्वदलीय बैठक राजनीति
'पृथ्वीराज' में 12वीं सदी की दिल्ली-अजमेर-कन्नौज को बनाने में खर्च हुए 25 करोड़ रुपये
'पृथ्वीराज' में 12वीं सदी की दिल्ली-अजमेर-कन्नौज को बनाने में खर्च हुए 25 करोड़ रुपये मनोरंजन
स्नैपचैट में नए पैरेंटल कंट्रोल फीचर्स, बच्चों की चैट्स और फ्रेंड्स लिस्ट पर मिलेगा नियंत्रण
स्नैपचैट में नए पैरेंटल कंट्रोल फीचर्स, बच्चों की चैट्स और फ्रेंड्स लिस्ट पर मिलेगा नियंत्रण टेक्नोलॉजी
पंजाब
भारत में रेल पटरियों को उड़ाने की साजिश रच रही पाकिस्तान की ISI- खुफिया रिपोर्ट
भारत में रेल पटरियों को उड़ाने की साजिश रच रही पाकिस्तान की ISI- खुफिया रिपोर्ट देश
केजरीवाल के साथ पंजाब का दौरा करेंगे विपक्षी गठबंधन बनाने की कोशिश कर रहे चंद्रशेखर राव
केजरीवाल के साथ पंजाब का दौरा करेंगे विपक्षी गठबंधन बनाने की कोशिश कर रहे चंद्रशेखर राव राजनीति
पटियाला सेंट्रल जेल में नवजोत सिंह सिद्धू को कैसे भुगतना होगा सश्रम कारावास?
पटियाला सेंट्रल जेल में नवजोत सिंह सिद्धू को कैसे भुगतना होगा सश्रम कारावास? राजनीति
नवजोत सिंह सिद्धू ने पटियाला कोर्ट में किया सरेंडर, जेल भेजने की तैयारी
नवजोत सिंह सिद्धू ने पटियाला कोर्ट में किया सरेंडर, जेल भेजने की तैयारी राजनीति
सजा पा चुके सिद्धू ने सरेंडर करने के लिए मांगा वक्त, स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला
सजा पा चुके सिद्धू ने सरेंडर करने के लिए मांगा वक्त, स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला राजनीति
और खबरें
अमरिंदर सिंह
जिन्होंने मेरे लिए गड्ढे खोदे अब वो 10 गुना गहरे गड्ढों में दफन हुए- नवजोत सिद्धू
जिन्होंने मेरे लिए गड्ढे खोदे अब वो 10 गुना गहरे गड्ढों में दफन हुए- नवजोत सिद्धू राजनीति
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: बड़े चेहरों में कौन जीता, कौन हारा?
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: बड़े चेहरों में कौन जीता, कौन हारा? राजनीति
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: पटियाला शहर सीट से हारे अमरिंदर सिंह, AAP प्रत्याशी ने दी मात
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: पटियाला शहर सीट से हारे अमरिंदर सिंह, AAP प्रत्याशी ने दी मात राजनीति
पंजाब विधानसभा चुनाव: बहुमत के आंकड़े के पार पहुंची AAP, कांग्रेस के सभी दिग्गज पीछे
पंजाब विधानसभा चुनाव: बहुमत के आंकड़े के पार पहुंची AAP, कांग्रेस के सभी दिग्गज पीछे राजनीति
पंजाब में 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, अमरिंदर सिंह की पार्टी को मिली 37 सीटें
पंजाब में 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, अमरिंदर सिंह की पार्टी को मिली 37 सीटें राजनीति
और खबरें
सोनिया गांधी
कांग्रेस का चिंतन शिविर: एक परिवार में मिलेगा एक ही टिकट, नेताओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण
कांग्रेस का चिंतन शिविर: एक परिवार में मिलेगा एक ही टिकट, नेताओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण राजनीति
कांग्रेस का तीन दिवसीय चिंतन शिविर आज से, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
कांग्रेस का तीन दिवसीय चिंतन शिविर आज से, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर राजनीति
प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के EAG में शामिल होने के प्रस्ताव को क्यों ठुकराया?
प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के EAG में शामिल होने के प्रस्ताव को क्यों ठुकराया? राजनीति
प्रियंका गांधी से 2 करोड़ रुपये में पेंटिंग खरीदने को मजबूर किया गया- राणा कपूर
प्रियंका गांधी से 2 करोड़ रुपये में पेंटिंग खरीदने को मजबूर किया गया- राणा कपूर देश
कांग्रेस में शामिल होने के ताजा कयासों के बीच सोनिया गांधी से मिले प्रशांत किशोर
कांग्रेस में शामिल होने के ताजा कयासों के बीच सोनिया गांधी से मिले प्रशांत किशोर राजनीति
और खबरें
कांग्रेस समाचार
स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल ले जाए गए सिद्धू, जेल में की विशेष डाइट की मांग
स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल ले जाए गए सिद्धू, जेल में की विशेष डाइट की मांग राजनीति
मध्य प्रदेश: नीमच में आधार कार्ड नहीं दिखाने पर बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या
मध्य प्रदेश: नीमच में आधार कार्ड नहीं दिखाने पर बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या देश
पंजाब: भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस छोड़ने वाले सुनील जाखड़, भेजे जा सकते हैं राज्यसभा
पंजाब: भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस छोड़ने वाले सुनील जाखड़, भेजे जा सकते हैं राज्यसभा राजनीति
राजस्थान: 1.33 करोड़ महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन देगी कांग्रेस सरकार, खर्च होंगे 7,500 करोड़ रुपये
राजस्थान: 1.33 करोड़ महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन देगी कांग्रेस सरकार, खर्च होंगे 7,500 करोड़ रुपये देश
सुप्रीम कोर्ट ने नवजोत सिद्धू को सुनाई एक साल की सजा, 34 साल पुराना है मामला
सुप्रीम कोर्ट ने नवजोत सिद्धू को सुनाई एक साल की सजा, 34 साल पुराना है मामला राजनीति
और खबरें
नवजोत सिंह सिद्धू
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: नवजोत सिंह सिद्धू को अमृतसर पूर्व सीट से मिली हार
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: नवजोत सिंह सिद्धू को अमृतसर पूर्व सीट से मिली हार राजनीति
पंजाब: कांग्रेस ने जारी किया चुनावी घोषणा पत्र, एक लाख नौकरी सहित कई बड़े वादे
पंजाब: कांग्रेस ने जारी किया चुनावी घोषणा पत्र, एक लाख नौकरी सहित कई बड़े वादे राजनीति
पंजाब: राहुल गांधी ने अंत तक बनाए रखा मुख्यमंत्री उम्मीदवार के नाम पर सस्पेंस, क्या-क्या हुआ?
पंजाब: राहुल गांधी ने अंत तक बनाए रखा मुख्यमंत्री उम्मीदवार के नाम पर सस्पेंस, क्या-क्या हुआ? राजनीति
पॉलिटिकल हफ्ता: मुख्यमंत्री पद के चेहरे की रेस कैसे हारे नवजोत सिंह सिद्धू?
पॉलिटिकल हफ्ता: मुख्यमंत्री पद के चेहरे की रेस कैसे हारे नवजोत सिंह सिद्धू? राजनीति
पंजाब: चरणजीत सिंह चन्नी होंगे कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के चेहरे, राहुल गांधी ने किया ऐलान
पंजाब: चरणजीत सिंह चन्नी होंगे कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के चेहरे, राहुल गांधी ने किया ऐलान राजनीति
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022