Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
आम आदमी पार्टी समाचार
शिवसेना समाचार
राहुल गांधी
अमित शाह
भाजपा समाचार
बसवराज बोम्मई
असदुद्दीन ओवैसी
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / उपचुनाव: तीन लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती शुरू
राजनीति

उपचुनाव: तीन लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती शुरू

उपचुनाव: तीन लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती शुरू
लेखन मुकुल तोमर
Nov 02, 2021, 10:03 am 3 मिनट में पढ़ें
उपचुनाव: तीन लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती शुरू
उपचुनाव: तीन लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती शुरू

13 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की तीन लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। इन सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव की वोटिंग हुई थी। अभी तक 22 विधानसभा सीटों के रुझान आए हैं जिनमें से सात सीटों पर भाजपा, चार-चार सीटों पर कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (TMC), दो सीटों पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) और अन्य सीटों पर क्षेत्रीय पार्टियां आगे हैं। कांग्रेस और भाजपा एक-एक लोकसभा सीट पर आगे हैं।

लोकसभा सीट
इन तीन लोकसभा सीटों पर हुआ है उपचुनाव

लोकसभा सीटों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश की मंडी, मध्य प्रदेश की खंडवा और दादर और नगर हवेली की एकमात्र लोकसभा सीट पर वोटों की गिनती हो रही है। ये तीनों सीटें सांसदों की मौत के बाद खाली हुई हैं। मंडी के सांसद रामस्वरूप शर्मा और खंडवा से सांसद नंद कुमार सिंह चौहान की मार्च में मौत हुई थी, जबकि दादर से सांसद मोहन डेलकर ने आत्महत्या की थी। मंडी और खंडवा सीटें भाजपा के खाते में थीं।

विधानसभा सीटें
इन राज्यों की विधानसभा सीटें दांव पर

विधानसभा सीटों की बात करें तो असम की सबसे अधिक पांच सीटों पर उपचुनाव हुए हैं, वहीं पश्चिम बंगाल की चार सीटें दांव पर हैं। इसी तरह मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मेघालय की तीन-तीन, बिहार, कर्नाटक और राजस्थान की दो-दो और आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम और तेलंगाना की एक-एक सीट दांव पर है। इन 29 में से नौ सीटें कांग्रेस, छह सीटें भाजपा और अन्य सीटें क्षेत्रीय पार्टियों के खाते में थीं।

पश्चिम बंगाल और असम
पश्चिम बंगाल और असम की इन सीटों पर हुए हैं चुनाव

पश्चिम बंगाल की जो सीटें दांव पर हैं, उनमें दिन्हाटा, शांतिपुर, खारदाह और गोसाबा सीटें शामिल हैं। दिन्हाटा सीट केंद्रीय मंत्री निशित प्रमाणिक के लोकसभा सांसद बने रहने के लिए विधायक पद की शपथ नहीं लेने के कारण खाली हुई है। शांतिपुर की सीट भी भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने छोड़ी है। बाकी दो सीटें TMC के खाते में थीं। असम की जिन सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें गोसाईगांव, तमुलपुर, मरियानी, थोवरा और भवानीपुर सीट शामिल हैं।

राजस्थान
राजस्थान में दो सीटों पर गहलोत सरकार की परीक्षा

कांग्रेस शासित राजस्थान में वल्लभनगर और धारीवाड़ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए हैं। वल्लभनगर सीट पहले जहां कांग्रेस के पास थी, वहीं धारीवाड़ सीट पर भाजपा का कब्जा था। सचिन पायलट से तनातनी के बीच हो रहे इन उपचुनावों को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए परीक्षा की घड़ी माना जा रहा है। हालांकि इनके नतीजे सरकार की स्थिरता पर कोई असर नहीं डालेंगे, लेकिन इनसे सरकार के प्रदर्शन को लेकर पूरे राज्य में संदेश जाएगा।

अन्य सीटें
ये सीटें भी दांव पर

मध्य प्रदेश में रायगांव, जोबाट और पृथ्वीपुर विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती चल रही है। रायगांव सीट पहले जहां भाजपा के पास थी, वहीं बाकी दोनों सीटों पर कांग्रेस का कब्जा था। तेलंगाना में हुजूराबाद सीट के लिए तेलंगाना राष्ट्र समिति, भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। कर्नाटक में सिंदगी और हंगल सीट दांव पर हैं और मुख्यमंत्री बनने के बाद बसवराज बोम्मई की ये पहली कड़ी परीक्षा है। हरियाणा की ऐलानाबाद सीट से अभय चौटाला मैदान में हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
मुकुल तोमर
मुकुल तोमर
Mail
IIMC से पढ़ाई के बाद पिछले चार साल से नौकरी। 2019 की शुरूआत से न्यूजबाइट्स के साथ। दिल्ली के दंगों से अमेरिका के प्रदर्शनों और चीन के पंगों तक, वैश्विक और राजनीतिक महत्व की हर बड़ी हलचल पर नजर। खबर के नाम पर "ज्ञान" देने से बचता हूं।
ताज़ा खबरें
लोकसभा
उपचुनाव
कांग्रेस समाचार
भाजपा समाचार
ताज़ा खबरें
एजबेस्टन टेस्ट: भारत ने हासिल की 257 रनों की बढ़त, ऐसा रहा तीसरा दिन
एजबेस्टन टेस्ट: भारत ने हासिल की 257 रनों की बढ़त, ऐसा रहा तीसरा दिन खेलकूद
ऑफिस में वर्क प्रेशर बढ़ गया है? इन तरीकों से मन को करें शांत
ऑफिस में वर्क प्रेशर बढ़ गया है? इन तरीकों से मन को करें शांत करियर
बॉबी देओल से अभिषेक तक, इन अभिनेताओं के करियर में OTT ने लगाए पंख
बॉबी देओल से अभिषेक तक, इन अभिनेताओं के करियर में OTT ने लगाए पंख मनोरंजन
हैंडीक्राफ्ट क्षेत्र से जुड़े करियर के इन विकल्पों पर दें ध्यान, होगी अच्छी कमाई
हैंडीक्राफ्ट क्षेत्र से जुड़े करियर के इन विकल्पों पर दें ध्यान, होगी अच्छी कमाई करियर
राजस्थान के छात्र राजीव गांधी स्कॉलरशिप के जरिए विदेश में करें मुफ्त पढ़ाई, ऐसे करें आवेदन
राजस्थान के छात्र राजीव गांधी स्कॉलरशिप के जरिए विदेश में करें मुफ्त पढ़ाई, ऐसे करें आवेदन करियर
लोकसभा
राष्ट्रपति पद के लिए क्या योग्यता चाहिए और चुने जाने पर क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं?
राष्ट्रपति पद के लिए क्या योग्यता चाहिए और चुने जाने पर क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं? देश
भारत में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया क्या है?
भारत में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया क्या है? राजनीति
केंद्रीय विद्यालयों में अब सांसद-जिलाधिकारी कोटे से नहीं मिलेगा एडमिशन, KVS ने किया फैसला
केंद्रीय विद्यालयों में अब सांसद-जिलाधिकारी कोटे से नहीं मिलेगा एडमिशन, KVS ने किया फैसला करियर
राज्यसभा में भी घट रहा है कांग्रेस का बहुमत, 17 राज्यों से एक भी सांसद नहीं
राज्यसभा में भी घट रहा है कांग्रेस का बहुमत, 17 राज्यों से एक भी सांसद नहीं राजनीति
अनुच्छेद 370 हटने के बाद केवल 34 बाहरी लोगों ने खरीदी जम्मू-कश्मीर में जमीन- गृह मंत्रालय
अनुच्छेद 370 हटने के बाद केवल 34 बाहरी लोगों ने खरीदी जम्मू-कश्मीर में जमीन- गृह मंत्रालय देश
और खबरें
उपचुनाव
उपचुनाव नतीजे: पंजाब में AAP तो उत्तर प्रदेश में सपा को झटका, भाजपा का शानदार प्रदर्शन
उपचुनाव नतीजे: पंजाब में AAP तो उत्तर प्रदेश में सपा को झटका, भाजपा का शानदार प्रदर्शन राजनीति
उपचुनाव: पश्चिम बंगाल में TMC तो महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत, भाजपा का सफाया
उपचुनाव: पश्चिम बंगाल में TMC तो महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत, भाजपा का सफाया राजनीति
तीन लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव: जानिए किसने कहां हासिल की जीत
तीन लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव: जानिए किसने कहां हासिल की जीत राजनीति
13 राज्यों में तीन लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव आज, मंगलवार को आएंगे नतीजे
13 राज्यों में तीन लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव आज, मंगलवार को आएंगे नतीजे राजनीति
पश्चिम बंगाल: चुनाव प्रचार के दौरान दिलीप घोष के साथ धक्कामुक्की, सुरक्षाकर्मियों ने लहराया पिस्तौल
पश्चिम बंगाल: चुनाव प्रचार के दौरान दिलीप घोष के साथ धक्कामुक्की, सुरक्षाकर्मियों ने लहराया पिस्तौल राजनीति
और खबरें
कांग्रेस समाचार
पंजाब: अपनी पार्टी का भाजपा में विलय करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह
पंजाब: अपनी पार्टी का भाजपा में विलय करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह राजनीति
राज्यसभा के 31 प्रतिशत सांसद दागी, 87 प्रतिशत हैं करोड़पति
राज्यसभा के 31 प्रतिशत सांसद दागी, 87 प्रतिशत हैं करोड़पति देश
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे ने कैबिनेट बैठक में मांगी माफी, तीन जगहों के नाम भी बदले
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे ने कैबिनेट बैठक में मांगी माफी, तीन जगहों के नाम भी बदले राजनीति
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्लोर टेस्ट पर रोक लगाने से इनकार
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्लोर टेस्ट पर रोक लगाने से इनकार राजनीति
दिल्ली: सोनिया गांधी के 71 वर्षीय निजी सचिव के खिलाफ रेप का केस दर्ज
दिल्ली: सोनिया गांधी के 71 वर्षीय निजी सचिव के खिलाफ रेप का केस दर्ज राजनीति
और खबरें
भाजपा समाचार
महाराष्ट्र: स्पीकर चुनाव के नतीजों में फ्लोर टेस्ट के लिए क्या संकेत?
महाराष्ट्र: स्पीकर चुनाव के नतीजों में फ्लोर टेस्ट के लिए क्या संकेत? राजनीति
जम्मू: ग्रामीणों ने दबोचे लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी, एक दहशतगर्द भाजपा IT सेल का प्रमुख
जम्मू: ग्रामीणों ने दबोचे लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी, एक दहशतगर्द भाजपा IT सेल का प्रमुख देश
महाराष्ट्र: फ्लोर टेस्ट से पहले शिंदे गुट को बड़ी सफलता, स्पीकर चुनाव में मारी बाजी
महाराष्ट्र: फ्लोर टेस्ट से पहले शिंदे गुट को बड़ी सफलता, स्पीकर चुनाव में मारी बाजी राजनीति
नुपुर शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, अब कोलकाता पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस
नुपुर शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, अब कोलकाता पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस देश
अमित शाह ने वादा निभाया होता तो आज महाराष्ट्र में भाजपा का मुख्यमंत्री होता- उद्धव ठाकरे
अमित शाह ने वादा निभाया होता तो आज महाराष्ट्र में भाजपा का मुख्यमंत्री होता- उद्धव ठाकरे राजनीति
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022