Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या आप जानते हैं? 'उमराव जान' के लिए ऐश्वर्या नहीं, प्रियंका थीं पहली पसंद
मनोरंजन

क्या आप जानते हैं? 'उमराव जान' के लिए ऐश्वर्या नहीं, प्रियंका थीं पहली पसंद

क्या आप जानते हैं? 'उमराव जान' के लिए ऐश्वर्या नहीं, प्रियंका थीं पहली पसंद
लेखन नेहा शर्मा
Nov 03, 2021, 08:19 pm 3 मिनट में पढ़ें
क्या आप जानते हैं? 'उमराव जान' के लिए ऐश्वर्या नहीं, प्रियंका थीं पहली पसंद
'उमराव जान' से ऐश्वर्या राय

जेपी दत्ता की फिल्म 'उमराव जान' ने अपनी रिलीज के 15 साल पूरे कर लिए हैं। फिल्म 3 नवंबर, 2006 को रिलीज हुई थी। भले ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया। हालांकि, ऐश्वर्या राय बच्चन को उमराव जान के रूप में दर्शकों ने बेहद पसंद किया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि निर्देशक ऐश की जगह फिल्म में प्रियंका चोपड़ा को साइन करना चाहते थे। आइए जानते हैं इसके पीछे की पूरी कहानी।

पहली पसंद
प्रियंका के साथ फिल्म बनाना चाहते थे निर्देशक

जेपी दत्ता जब 1981 में आई रेखा की 'उमराव जान' का रीमेक बनाने की प्लानिंग कर रहे थे तो वह फिल्म की लीड एक्ट्रेस तलाशते हुए प्रियंका चोपड़ा से मिले थे। वह जैसे ही प्रियंका से मिले, उन्होंने तय कर लिया कि 'उमराव जान' में प्रियंका ही होंगी। प्रियंका जैसी न्यूकमर के लिए यह बड़ा ब्रेक था। प्रियंका ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी थी। वह कथक की क्लास लेने लगी थीं, लेकिन दुर्भाग्यवश प्रियंका इससे जुड़ नहीं पाईं।

जानकारी
प्रियंका की डेट डायरी थी फुल

जेपी दत्ता ने एक इंटरव्यू में खुद यह कहा था, "मैंने उमराव जान के रूप में प्रियंका को ही देखा था। मेरा सपना था कि मैं उन्हें इस फिल्म में कास्ट करूं। हमने प्रियंका की डेट्स पर बहुत काम किया, लेकिन तारीखें ही नहीं मिल पाईं। आखिरकार जब काफी समय हो गया तो मुझे फैसला लेना पड़ा।" उन्होंने बताया, "बहुत दुख हुआ कि प्रियंका फिल्म नहीं कर पाईं। इसके बाद 'उमराव जान' में ऐश्वर्या राय की एंट्री हुई।"

दिलचस्पी
उमराव जान बनने को बेताब थीं ऐश्वर्या

जेपी दत्ता ने बताया, "ऐश्वर्या, गायत्री देवी के जीवन पर बनने वाली एक फिल्म की तैयारी कर रही थीं। मेरी उनसे मुलाकात लंदन में हुई थी। ऐश्वर्या 'उमराव जान' में काम करने को बेताब थीं।" उन्होंने कहा, "ऐश को नहीं पता था कि फिल्म के लिए प्रियंका से बात चल रही थी। जब उन्होंने उमराव जान बनने में दिलचस्पी दिखाई तो मैंने भी उन्हें कास्ट कर लिया, क्योंकि ऐश भी एक बेहतरीन डांसर हैं।"

मलाल
प्रियंका ने भी जताया था फिल्म ना कर पाने का अफसोस

प्रियंका ने कहा था, "मैंने इस फिल्म के लिए सारी तैयारी कर ली थी। जेपी साहब मुझसे 90 दिन चाहते थे, जो मेरे लिए संभव नहीं हो पाया। हालांकि, मैंने फिल्म के लिए वक्त निकालने की पूरी कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो मैंने सोच लिया कि यह मेरे नसीब में ही नहीं थी। बता दें कि 'उमराव जान' में अभिषेक बच्चन, शबाना आजमी, सुनील शेट्टी, दिव्या दत्ता, हिमानी शिवपुरी और कुलभूषण खरबंदा कलाकार भी नजर आए थे।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
प्रियंका चोपड़ा
ऐश्वर्या राय
ताज़ा खबरें
The 6IXTY: वेस्टइंडीज क्रिकेट आयोजित करेगा 60 गेंद वाला टूर्नामेंट, जानें अहम बातें
The 6IXTY: वेस्टइंडीज क्रिकेट आयोजित करेगा 60 गेंद वाला टूर्नामेंट, जानें अहम बातें खेलकूद
CUET UG: छात्रों की मांग पर फिर शुरू की गई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, परीक्षा कार्यक्रम घोषित
CUET UG: छात्रों की मांग पर फिर शुरू की गई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, परीक्षा कार्यक्रम घोषित करियर
महाराष्ट्र का सियासी घमासान: क्या है दल बदल विरोधी कानून?
महाराष्ट्र का सियासी घमासान: क्या है दल बदल विरोधी कानून? राजनीति
अपडेटेड फीचर्स के साथ बजाज पल्सर N160 बाइक ने दी दस्तक, कीमत 1.23 लाख रुपये
अपडेटेड फीचर्स के साथ बजाज पल्सर N160 बाइक ने दी दस्तक, कीमत 1.23 लाख रुपये ऑटो
महाराष्ट्र: शिवसेना की बागियों से लौटने की अपील, कांग्रेस-NCP से गठबंध तोड़ने पर विचार को तैयार
महाराष्ट्र: शिवसेना की बागियों से लौटने की अपील, कांग्रेस-NCP से गठबंध तोड़ने पर विचार को तैयार राजनीति
बॉलीवुड समाचार
रिया चक्रवर्ती और शौविक के खिलाफ NCB ने दायर किए आरोप, 12 जुलाई को सुनवाई
रिया चक्रवर्ती और शौविक के खिलाफ NCB ने दायर किए आरोप, 12 जुलाई को सुनवाई मनोरंजन
पिता बोनी कपूर के साथ एक प्रोजेक्ट में दिखेंगी जाह्नवी
पिता बोनी कपूर के साथ एक प्रोजेक्ट में दिखेंगी जाह्नवी मनोरंजन
फिल्म 'शेरदिल' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला
फिल्म 'शेरदिल' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला मनोरंजन
बॉलीवुड-साउथ विवाद पर माधवन ने दी अपनी राय, पूछा एक सवाल
बॉलीवुड-साउथ विवाद पर माधवन ने दी अपनी राय, पूछा एक सवाल मनोरंजन
शाहरुख और एटली की 'जवान' में शामिल हो सकती हैं दीपिका पादुकोण
शाहरुख और एटली की 'जवान' में शामिल हो सकती हैं दीपिका पादुकोण मनोरंजन
और खबरें
प्रियंका चोपड़ा
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को गिफ्ट में मिला ये विशेष वाहन, जानिये क्या हैं खूबियां
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को गिफ्ट में मिला ये विशेष वाहन, जानिये क्या हैं खूबियां ऑटो
प्रियंका ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, 100 दिन बाद अस्पताल से घर आई बच्ची
प्रियंका ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, 100 दिन बाद अस्पताल से घर आई बच्ची मनोरंजन
'कॉफी विद करण' के डिजिटल संस्करण में इन पांच जोड़ियों को देखना चाहेंगे फैंस
'कॉफी विद करण' के डिजिटल संस्करण में इन पांच जोड़ियों को देखना चाहेंगे फैंस मनोरंजन
सामने आया प्रियंका की बेटी का नाम, जानिए क्या है इसका मतलब
सामने आया प्रियंका की बेटी का नाम, जानिए क्या है इसका मतलब मनोरंजन
प्रियंका ने मां बनने के बाद पहली बार कही अपने दिल की बात
प्रियंका ने मां बनने के बाद पहली बार कही अपने दिल की बात मनोरंजन
और खबरें
ऐश्वर्या राय
रजनीकांत की 'थलाइवर 169' अब हुई 'जेलर', निर्माता ने जारी किया पोस्टर
रजनीकांत की 'थलाइवर 169' अब हुई 'जेलर', निर्माता ने जारी किया पोस्टर मनोरंजन
12 साल बाद साथ दिखेंगे ऐश्वर्या राय-रजनीकांत, 'थलाइवर 169' की जल्द शुरू होगी शूटिंग
12 साल बाद साथ दिखेंगे ऐश्वर्या राय-रजनीकांत, 'थलाइवर 169' की जल्द शुरू होगी शूटिंग मनोरंजन
'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी की फिल्में ठुकरा चुकी हैं ये अभिनेत्रियां
'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी की फिल्में ठुकरा चुकी हैं ये अभिनेत्रियां मनोरंजन
मदर्स डे स्पेशल: ये फिल्में समझाती हैं जीवन में मां का मोल
मदर्स डे स्पेशल: ये फिल्में समझाती हैं जीवन में मां का मोल मनोरंजन
दीपिका ही नहीं, ये भारतीय कलाकार भी कान्स महोत्सव में बन चुके हैं जूरी
दीपिका ही नहीं, ये भारतीय कलाकार भी कान्स महोत्सव में बन चुके हैं जूरी मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022