NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है चाय का अधिक सेवन, हो सकती हैं ये समस्याएं
    अगली खबर
    स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है चाय का अधिक सेवन, हो सकती  हैं ये समस्याएं
    चाय के अधिक सेवन से होने वाली समस्याएं

    स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है चाय का अधिक सेवन, हो सकती हैं ये समस्याएं

    लेखन अंजली
    Nov 02, 2021
    10:32 pm

    क्या है खबर?

    सुबह-सुबह चाय की चुस्की लेना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है क्योंकि यह आलस को दूर भगाने में काफी मदद करती है।

    हालांकि, कहते हैं कि किसी भी चीज की अति नुकसान का कारण बनती है। यह नियम आपकी चाय पीने की आदत पर भी लागू होता है।

    अगर आप इसका अधिक सेवन करते हैं तो इससे आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

    आइए ऐसी ही कुछ समस्याओं के बारे में जानते हैं।

    #1

    नींद की समस्या

    यह समस्या आपको चाय का अधिक सेवन करने के अलावा गलत समय पर चाय पीने से उत्पन्न हो सकती है।

    उदाहरण के लिए, शाम के बाद चाय पीना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

    खासकर, अगर आप रात का खाना खाने के बाद चाय का सेवन करते हैं तो यह वास्तव में आपके नींद के पैटर्न को प्रभावित करके लंबे समय तक जागने पर मजबूर कर सकता है।

    #2

    लिवर की बीमारियां

    चाय का अधिक सेवन लिवर के स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है और इसे कमजोर कर सकता है।

    दरअसल, चाय कैफीन युक्त होती है, जो शरीर में पहुंचकर शरीर की तंत्रिकाओं और कोशिकाओं में सूजन पैदा करता है, जिसकी वजह से लिवर कमजोर होने लगता है।

    इसके अलावा इसका अधिक सेवन करने से फैटी लिवर की बीमारी भी हो सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि आप रोजाना सीमित मात्रा में ही चाय का सेवन करें।

    #3

    सिरदर्द और चिड़चिड़ापन

    सिरदर्द, एंग्जायटी, तेज धड़कन, शारीरिक अकड़न या चिड़चिड़ापन आदि लक्षण कुछ दिनों तक लगातार सामने आएं तो समझ जाइए कि आप चाय का अधिक सेवन करने लगे हैं।

    ये सभी चाय में मौजूद कैफीन की अधिक मात्रा के कारण होते हैं।

    अगर आपको लगातार इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो बेहतर होगा कि इस स्थिति में आपको अपने चाय के सेवन की मात्रा पर ध्यान देना चाहिए।

    #4

    पेट संबंधी समस्या

    अगर आपको अधिक चाय पीने की आदत हैं तो इसकी वजह से आपको अकसर सीने में जलन के साथ-साथ पेट संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

    इसलिए यह जरूरी है कि आप चाय के सेवन को सीमित करने के साथ-साथ इसका सही समय पर सेवन भी करें, ताकि किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या से आप बच सकें क्योंकि यहां बात आपके स्वास्थ्य से संबंधित है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    'ऑपरेशन सिंदूर' में भारतीय वायुसेना ने मार गिराए पाकिस्तान के 9 विमान- रिपोर्ट  ऑपरेशन सिंदूर
    कार में फंसी चाबी कैसे निकालें? अपनाएं ये आसान तरीके  कार
    IPL 2025: ये 5 अनकैप्ड खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम में जगह पाने के हैं हकदार IPL 2025
    कन्नड़-तमिल विवाद के बीच कमल हासन ने अपना राज्यसभा नामांकन स्थगित किया DMK

    लाइफस्टाइल

    कपड़ों को चूहों से बचाने के लिए अपनाएं ये असरदार तरीके लाइफस्टाइल
    तंदूर के बिना खाने को स्मोकी स्वाद देने के लिए अपनाएं ये तरीके किचन टिप्स
    साइटिका के दर्द से राहत दिलाने में सहायक हैं ये घरेलू नुस्खे घरेलू नुस्खे
    भद्रासन: जानिए इस योगासन के अभ्यास का तरीका, फायदे और अन्य महत्वपूर्ण बातें योग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025