NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / महाराष्ट्र: अनिल देशमुख के खिलाफ लगाए आरोपों पर कोई सबूत नहीं- परमबीर सिंह
    देश

    महाराष्ट्र: अनिल देशमुख के खिलाफ लगाए आरोपों पर कोई सबूत नहीं- परमबीर सिंह

    महाराष्ट्र: अनिल देशमुख के खिलाफ लगाए आरोपों पर कोई सबूत नहीं- परमबीर सिंह
    लेखन प्रमोद कुमार
    Nov 03, 2021, 06:22 pm 1 मिनट में पढ़ें
    महाराष्ट्र: अनिल देशमुख के खिलाफ लगाए आरोपों पर कोई सबूत नहीं- परमबीर सिंह
    अनिल देशमुख के खिलाफ लगाए आरोपों पर कोई सबूत नहीं- परमबीर सिंह

    मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने हलफनामा देकर कहा है कि उनके पास महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ लगाए गए आरोपों के मामले में कोई सबूत नहीं है। उन्होंने यह हलफनामा मामले की जांच कर रहे आयोग के समक्ष जमा किया है। उनके वकील ने बुधवार को इस बात की पुष्टि की कि परमबीर सिंह ने आयोग की पहले हुए सुनवाई में हलफनामा जमा किया था। आइये पूरी खबर जानते हैं।

    सिंह ने क्या आरोप लगाए थे?

    मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से हटाए जाने के बाद परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर आरोप लगाया था कि अनिल देशमुख ने मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटकों से भरी गाड़ी मिलने के मामले में गिरफ्तार किए गए एनकाउंटर स्पेशलिस्ट सचिन वाजे को हर महीने 100 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य दिया था। उन्होंने यह भी कहा था कि देशमुख पुलिसकर्मियों को घर बुलाकर मामलों की जांच को विशेष दिशा में ले जाने को कहते थे।

    जांच आयोग के सामने पेश नहीं हुए सिंह

    पत्र मिलने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने आरोपों की जांच करने के लिए रिटायर्ड जस्टिस कैलाश उत्तमचंद चांदीवाल के एक सदस्यीय आयोग का गठन किया था। आयोग की तरफ से कई बार समन मिलने के बावजूद सिंह पेश नहीं हुए। आयोग ने उनके खिलाफ एक जमानती वारंट भी जारी किया था। समन के बाद पेश न होने के कारण आयोग ने उन तीन बार जुर्माना लगाया है। दो मौकों पर उन पर 25,000-25,000 रुपये का जुर्माना लगा था।

    आरोपों का खंडन करते आए थे देशमुख

    जांच आयोग की तरफ से दलील दे रहे विशेष सरकारी अभियोजक शिशिर हीरे ने कहा, "परमबीर सिंह ने उस पत्र के अलावा मामले में और कोई साक्ष्य देने से मना कर दिया है जो उन्होंने शुरू में मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को भेजा था। वो जिरह के लिए भी तैयार नहीं हैं।" बता दें कि आरोप सामने आने के बाद देशमुख ने अप्रैल में गृह मंत्री पद छोड़ दिया था। हालांकि, वो अपने खिलाफ लगे आरोपों का खंडन करते आए हैं।

    बढ़ती जा रही हैं सिंह की मुश्किलें

    पिछले काफी समय से गायब चल रहे परमबीर सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पिछले सप्ताह ही मुंबई और ठाणे जिले में दर्ज जबरन वसूली के विभिन्न मामलों के सिलसिले में उनके खिलाफ दो गैर-जमानती वारंट जारी हुए थे। समन मिलने के बावजूद परमबीर सिंह के पेश न होने के बाद जांच एजेंसियों ने उनकी तलाश की, लेकिन वो नहीं मिल रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि परमबीर सिंह विदेश भाग गए हैं।

    पाटिल बोले- भारत सरकार के साथ मिलकर खोज रहे हैं

    महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा, "जांच एजेंसियों को परमबीर सिंह के ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उनका पता लगाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय और भारत सरकार के साथ हम भी कोशिश कर रहे हैं और उन्हें खोज रहे हैं।" सिंह के रूस भागने के सवाल पर पाटिल ने कहा कि उन्होंने भी सिंह के विदेश भाग जाने की खबरें सुनी हैं, लेकिन वो बिना मंजूरी विदेश नहीं जा सकते।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    मुंबई पुलिस
    अनिल देशमुख
    परमबीर सिंह

    ताज़ा खबरें

    राखी सावंत के पति आदिल दुर्रानी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया राखी सावंत
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: कौन है टॉड मर्फी, जिन्हें पहले टेस्ट में मिल सकता है मौका? भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    हुंडई वरना के फेसलिफ्ट मॉडल की चल रही तैयारी, मार्च में शुरू होगा उत्पादन   हुंडई मोटर कंपनी
    सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शादी की रस्मों के दौरान छुए कियारा आडवाणी के पैर, जानिए वजह कियारा आडवाणी

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: शिवसेना का दावा- औरंगाबाद में जनसभा के दौरान आदित्य ठाकरे के काफिले पर हुआ पथराव औरंगाबाद
    रिलायंस जियो ने देश के 10 और शहरों में शुरू की ट्रू 5G सेवा रिलायंस जियो
    महाराष्ट्र: कांग्रेस में कलह बढ़ी, बालासाहेब थोराट ने दिया विधायक दल के नेता पद से इस्तीफा कांग्रेस समाचार
    महाराष्ट्र: दफनाने के कुछ दिन बाद जिंदा हुआ 'मृत शख्स', दोस्त को किया वीडियो कॉल अजब-गजब खबरें

    मुंबई पुलिस

    महाराष्ट्र: इंडियन मुजाहिदीन ने मुंबई हवाई अड्डे को दी हमले की धमकी, अलर्ट जारी मुंबई
    राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी पुलिस हिरासत में, अभिनेत्री ने दर्ज की थी शिकायत राखी सावंत
    मुंबई: ED अधिकारी बनकर व्यापारी के कार्यालय पर छापा, नकदी और करोड़ों रुपये का सोना उड़ाया मुंबई
    निर्देशक राजकुमार संतोषी को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस से मांगी सुरक्षा बॉलीवुड समाचार

    अनिल देशमुख

    महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री और NCP नेता अनिल देशमुख एक साल बाद जेल से रिहा महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को मिली जमानत, कुछ मिनट बाद टाली गई महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं डाल पाएंगे जेल में बंद नवाब मलिक और अनिल देशमुख महाराष्ट्र की राजनीति
    अनिल देशमुख के खिलाफ जारी रहेगी CBI जांच, सुप्रीम कोर्ट में महाराष्ट्र सरकार की याचिका केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)

    परमबीर सिंह

    सुप्रीम कोर्ट ने CBI को सौंपी परमबीर सिंह से संबंधित मामलों की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    मुंबई: क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह, कहा- जांच में करूंगा सहयोग महाराष्ट्र
    परमबीर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट को बताया- भारत में ही हूं, कहीं भागने का इरादा नहीं महाराष्ट्र
    सुप्रीम कोर्ट का परमबीर सिंह को राहत देने से इनकार, ठिकाने की जानकारी मांगी महाराष्ट्र

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023