Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
इंडियन प्रीमियर लीग
विराट कोहली
क्रिकेट समाचार
फुटबॉल समाचार
बैडमिंटन
मोहम्मद सिराज
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह समेत 12 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न
खेलकूद

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह समेत 12 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह समेत 12 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न
लेखन अंकित पसबोला
Nov 03, 2021, 10:14 am 3 मिनट में पढ़ें
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह समेत 12 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न
मनप्रीत सिंह

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह का नाम भी अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार की सूचि में जोड़ दिया गया है। इससे पहले मनप्रीत के नाम की सिफारिश अर्जुन पुरस्कार के लिए की गई थी लेकिन वह देश के सर्वोच्च खेल सम्मान को पाने वालों की सूचि में अनुभवी गोलकीपर पी आर श्रीजेश के साथ दूसरे हॉकी खिलाड़ी के रूप में शामिल हो गए हैं। एक नजर पूरी खबर पर।

सम्मान समारोह
13 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में मिलेंगे खेल पुरस्कार

बता दें सभी नामित खिलाड़ियों को आगामी 13 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में खेल पुरस्कार दिए जाने हैं। खेल मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी दी है। खेल मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, "भारत के राष्ट्रपति, सभी खिलाड़ियों को 13 नवंबर, 2021 (शनिवार) को शाम चार बजकर 30 मिनट से पुरस्कार प्रदान करेंगे। राष्ट्रपति भवन के हॉल में विशेष रूप से यह सम्मान समारोह आयोजित होना है।"

टोक्यो ओलंपिक
मनप्रीत की कप्तानी में भारत ने जीता ओलंपिक में कांस्य पदक

टोक्यो ओलंपिक में मनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया था। 41 साल के लम्बे अंतराल के बाद भारतीय हॉकी टीम की झोली में कोई ओलंपिक पदक आया था। टोक्यो खेलों में भारत ने कांस्य पदक के लिए हुए मैच में जर्मनी को 5-4 से हरा ऐतिहसिक उपलब्धि हासिल की थी। ओलंपिक इतिहास में भारत का यह हॉकी में 12वां पदक था।

खिलाड़ी
नीरज समेत इन दिग्गजों को भी मिलेगा खेल रत्न

खेल रत्न पाने वाले अन्य खिलाड़ियों में टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा और ओलंपिक रजत पदक विजेता पहलवान रवि दहिया भी शामिल है। इनके अलावा दिग्गज महिला क्रिकेटर मिताली राज और भारतीय फुटबाल कप्तान सुनील छेत्री को भी खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा जाना है। इनके अलावा खेल रत्न पाने वाले ज्यादातर खिलाड़ी टोक्यो पैरालंपिक और ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले हैं।

जानकारी
खेल के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करने वालों को मिलता है खेल रत्न

भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार पिछले चार वर्षों की अवधि में एक खिलाड़ी द्वारा खेल के क्षेत्र में शानदार और सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।

सम्मान
इन खिलाड़ियों को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार

इस साल कुल 12 खिलाड़ियों को मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा जाना है। खेल रत्न पुरस्कार वाले खिलाड़ियों की सूची: नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स), रवि कुमार (कुश्ती), लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी), पीआर श्रीजेश (हॉकी), अवनी लेखारा (पैरा शूटिंग), सुमित अंतिल (पैरा एथलेटिक्स), प्रमोद भगत (पैरा बैडमिंटन), कृष्णा नागर (पैरा बैडमिंटन), मनीष नरवाल (पैरा शूटिंग), मिताली राज (क्रिकेट), सुनील छेत्री (फुटबॉल) और मनप्रीत सिंह (हॉकी)।

जानकारी
35 भारतीय एथलीटों को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार

इसके साथ ही 35 भारतीय एथलीटों को अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा, जिसमें क्रिकेटर शिखर धवन और कब्बडी के संदीप नरवाल प्रमुख हैं। अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित ज्यादातर खिलाड़ी पैरा खेलों के हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
अंकित पसबोला
अंकित पसबोला
Twitter
पिछले कुछ सालों से खेल से जुड़ी खबरें लिख रहा हूँ। क्रिकेट खेलना, देखना और लिखना सबसे पसंदीदा शौक हैं। टी-20 क्रिकेट के इस दौर में भी टेस्ट क्रिकेट का जुनून बरकरार है।
ताज़ा खबरें
खेल रत्न
खेल पुरस्कार
ताज़ा खबरें
एकाग्रता क्षमता को सुधारने में मदद कर सकते हैं ये पांच योगासन, ऐसे करें अभ्यास
एकाग्रता क्षमता को सुधारने में मदद कर सकते हैं ये पांच योगासन, ऐसे करें अभ्यास लाइफस्टाइल
G-7 शिखर सम्मेलन: गरीब देशों पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का आरोप गलत- मोदी
G-7 शिखर सम्मेलन: गरीब देशों पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का आरोप गलत- मोदी देश
वजन बढ़ाना चाहते हैं? इन सुरक्षित तरीकों को आजमाकर देखें
वजन बढ़ाना चाहते हैं? इन सुरक्षित तरीकों को आजमाकर देखें लाइफस्टाइल
दिल्ली पुलिस ने ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को गिरफ्तार किया
दिल्ली पुलिस ने ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को गिरफ्तार किया देश
मनाली घूमने जा रहे हैं तो जान लें ये जरूरी बातें, यात्रा बन जाएगी आरामदायक
मनाली घूमने जा रहे हैं तो जान लें ये जरूरी बातें, यात्रा बन जाएगी आरामदायक लाइफस्टाइल
खेल रत्न
बदल गया खेल रत्न अवार्ड का नाम, अब से मेजर ध्यानचंद खेल रत्न होगा नाम
बदल गया खेल रत्न अवार्ड का नाम, अब से मेजर ध्यानचंद खेल रत्न होगा नाम खेलकूद
खेल रत्न के लिए अश्विन और मिताली के नामों की सिफारिश करेगा BCCI- रिपोर्ट
खेल रत्न के लिए अश्विन और मिताली के नामों की सिफारिश करेगा BCCI- रिपोर्ट खेलकूद
विनेश फोगाट और उनके कोच मिले कोरोना वायरस पॉजिटिव, अवार्ड समारोह में नहीं होंगे शामिल
विनेश फोगाट और उनके कोच मिले कोरोना वायरस पॉजिटिव, अवार्ड समारोह में नहीं होंगे शामिल खेलकूद
साक्षी मलिक ने प्रधानमंत्री और खेलमंत्री से पूछा- कौन सा पदक लाने पर अर्जुन अवार्ड मिलेगा?
साक्षी मलिक ने प्रधानमंत्री और खेलमंत्री से पूछा- कौन सा पदक लाने पर अर्जुन अवार्ड मिलेगा? खेलकूद
रोहित शर्मा सहित इन पांच खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार, मंत्रालय ने लगाई मुहर
रोहित शर्मा सहित इन पांच खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार, मंत्रालय ने लगाई मुहर खेलकूद
और खबरें
खेल पुरस्कार
खेल रत्न से सम्मानित होंगी मिताली राज, धवन को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार
खेल रत्न से सम्मानित होंगी मिताली राज, धवन को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार खेलकूद
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Sports Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022