हवाई यात्रा: खबरें
ईरान युद्ध के बीच हवाई यात्रा महंगी, एयर इंडिया समेत इन एयरलाइंस ने बढ़ाया किराया
ईरान पर अमेरिका और इजरायल का हमला जारी है। इस बीच, ईरान अपने पड़ोसी खाड़ी देशों को निशाना बना रहा है। ऐसे में पूरे पश्चिम एशिया में जबरदस्त तनाव है।
भारतीय एयरलाइंस ने की पश्चिम एशिया की 2,600 से अधिक उड़ानें रद्द, 88,000 यात्री वापस लौटे
अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में जारी हवाई क्षेत्र संकट के कारण भारत का विमानन क्षेत्र व्यवधानों का सामना कर रहा है।
दिल्ली से मैनचेस्टर जा रही इंडिगो की उड़ान इथियोपिया की सीमा से वापस लौटी
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए सोमवार को उड़ान भरने वाली इंडिगो का विमान इथियोपिया की सीमा से वापस दिल्ली लौट आया।
दिल्ली-गोवा अकासा एयर की उड़ान में यात्री ने शौचालय में बैठकर पी बीड़ी, मामला दर्ज
दिल्ली से गोवा जा रही अकासा एयर की उड़ान में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक यात्री शौचालय में छिपकर बीड़ी पीते पकड़ा गया, जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पाकिस्तान ने अपना हवाई क्षेत्र मार्च भर आंशिक रूप से बंद किया, इस कारण लिया फैसला
मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष को देखते हुए पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र को पूरे मार्च महीने में आंशिक रूप से बंद करने का निर्णय लिया है।
अमेरिका-ईरान संघर्ष के चलते भारत में बढ़ सकता है हवाई किराया, जानिए क्या है वजह
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता युद्ध का असर जल्द ही भारत में हवाई यात्रा के टिकटों की कीमत पर पड़ सकता है, क्योंकि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम बढ़ने से विमानन टरबाइन ईंधन (ATF) महंगा हो सकता है।
दुबई और अबू धाबी से सीमित उड़ानें शुरू; दिल्ली उतरा विमान, भारतीय एयरलाइंस का जानिए हाल
मध्य पूर्व में भीषण संघर्ष को देखते हुए बड़े पैमाने पर उड़ानें प्रभावित है। इस बीच, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हवाई यात्रा धीरे-धीरे सामान्य दिख रही है।
एयर इंडिया ने UAE और सऊदी अरब समेत यूरोपीय देशों की उड़ानों का निलंबन बढ़ाया
इजरायल और ईरान के बीच हो रहे युद्ध से बढ़े तनाव को देखते हुए एयर इंडिया ने पश्चिम एशिया के कई देशों में अपनी उड़ानों का निलंबन बढ़ा दिया है।
यात्रा की योजना बनाने में हो रही मुश्किल, ये 5 AI ऐप बना देंगे आसान
हवाई यात्रा से लेकर होटल और घूमने के लिए कई विकल्प होने के कारण यात्रा की योजना बनाना काफी थका देने वाला हो सकता है।
भारत और यूरोप में उड़ान संचालन पर असर पड़ा, जानिए कारण
भारत की कई एयरलाइंस का संचालन गुरुवार को एयरलाइन आरक्षण प्रणाली नेविटेयर से संबंधित तकनीकी खराबी के कारण कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।
बांग्लादेश ने स्पाइसजेट को अपने हवाई क्षेत्र का उपयोग करने से रोका, बकाया राशि बना कारण
बांग्लादेश ने स्पाइसजेट एयरलाइन को अपने हवाई क्षेत्र का उपयोग करने से प्रतिबंधित कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह कदम बकाया राशि का भुगतान न होने के कारण उठाया गया है।
भारत-पाकिस्तान मैच: कोलंबाे जाने वाली उड़ानों का किराया लाखों में पहुंचा, होटल भी महंगे
टी-20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार (15 फरवरी) को होने वाले मुकाबले को हरी झंडी मिलने के बाद क्रिकेट प्रशंसकों में जरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
इंडिगो ने पायलट और क्रू स्टाफ में किया इजाफा, जानिए क्यों उठाया यह कदम
इंडिगो ने उड़ान ड्यूटी समय सीमा (FDTL) मानदंडों के पूरा करने के लिए पायलट की भर्ती कर ली है। एयरलाइन ने क्रू बफर को बढ़ाकर 3 फीसदी कर दिया है और स्टैंडबाय पायलटों की संख्या को भी बढ़ाया है।
इंडिगो ने नए साल में दी राहत, सिर्फ 1,499 रुपये में करें हवाई सफर
इंडिगो ने मंगलवार (13 जनवरी) को अपने नए साल के लिए 'सेल इनटू 2026' की घोषणा की है, जिसमें चुनिंदा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर रियायती हवाई किराए की पेशकश की गई है।
एयर इंडिया को शराबी पायलट मामले में कनाडाई अधिकारियों ने पत्र लिखा, 26 तक मांगा जवाब
कनाडा के वैंकूवर हवाई अड्डे पर एयर इंडिया के शराबी पायलट को लेकर कनाडाई अधिकारी काफी चिंतित हैं। उन्होंने एयर इंडिया को पत्र लिखकर कड़ी नाराजगी जताई है।
दिल्ली में घने कोहरे के कारण सड़कों पर दिखना बंद, 148 उड़ानें रद्द; येलो अलर्ट जारी
दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में घने कोहरे की वजह से सड़कों पर दिखाई देना बंद हो गया है। कई जगह दृश्यता लगभग शून्य दर्ज की गई है।
दिल्ली में कोहरे के कारण दृश्यता प्रभावित; 130 उड़ानें रद्द, एयरलाइंस ने चेतावनी जारी की
दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में सोमवार को घने कोहरे के कारण दृश्यता घटकर 50 मीटर से नीचे पहुंच गई। दिल्ली में इसका सबसे ज्यादा असर उड़ानों पर पड़ा।
सर्दियों की छुट्टियों में इन बातों का ध्यान रख बचा सकते हैं अपना ट्रैवल खर्च
सर्दियों की छुट्टियों में यात्रा की भीड़ अचानक बढ़ जाती है।
दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश के कई शहरों में घने कोहरे से दृश्यता प्रभावित, उड़ानें बाधित
दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में कोहरे का असर बना हुआ है। रात से लेकर सुबह तक अत्यधिक कोहरे से सड़कों पर दिखना मुश्किल हो रहा है।
दिल्ली में घने कोहरे के कारण हवाई अड्डे पर दृश्यता 100 मीटर से नीचे, उड़ान बाधित
दिल्ली में घने कोहरे का असर उड़ानों पर पड़ रहा है। मंगलवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दृश्यता घटकर 100 मीटर के नीचे आ गई है, जिससे संचालन बाधित हुआ है।
दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरते ही एयर इंडिया के इंजन में आई खराबी, लौटी
दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया के विमान को कुछ देर बाद ही दिल्ली हवाई अड्डे पर इंजन में गड़बड़ी के कारण लौटना पड़ा।
कोहरे ने हवाई यात्रियों की बढ़ाई मुश्किल, विमानन प्राधिकरण ने जारी की एडवाइजरी
भारतीय विमानन प्राधिकरण (AAI) ने रविवार को कोहरे के कारण उत्तर भारत में हवाई सेवा पर पड़ रहे असर को लेकर एडवाइजरी जारी की है।
नवी मुंबई हवाई अड्डे से 25 दिसंबर से शुरू होंगी उड़ानें, फरवरी तक होगा पूर्ण संचालन
महाराष्ट्र के नवी मुंबई हवाई अड्डे से 25 दिसंबर को आंशिक उड़ानें शुरू हो जाएंगी। इसकी तैयारी हो चुकी है। अभी उड़ानें सीमित होंगी, लेकिन सुनियोजित और चरणबद्ध तरीके से की जाएंगी।
दिल्ली में घने कोहरे के कारण दृश्यता हुई कम, 150 से अधिक उड़ानें रद्द होंगी
दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे दृश्यता घटकर 50 मीटर से कम रह गई है।
दिल्ली समेत उत्तर भारत में कोहरे का कहर, ट्रेनें-उड़ानें प्रभावित; एयरलाइंस ने जारी की चेतावनी
दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में पिछले 2 दिनों से कोहरे का कहर जारी है। घना कोहरा होने से सड़कों पर दृश्यता प्रभावित हुई है।
पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए हवाई क्षेत्र प्रतिबंध बढ़ाया, अब 23 जनवरी तक रोक
पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध को एक और महीने के लिए बढ़ा दिया है। अब यह रोक 23 जनवरी, 2026 तक रहेगी।
एयर इंडिया दिसंबर में संचालित कर सकती है 275 अतिरिक्त उड़ानें, जानिए क्या है वजह
सरकार की ओर से इंडिगो की क्षमता में 10 फीसदी की कटौती लगाने के बाद एयर इंडिया ने इस महीने 275 अतिरिक्त उड़ानें संचालित करने की पेशकश की है।
इंडिगो संकट के बाद DGCA ने निगरानी बढ़ाई, 8 सदस्यीय टीम एयरलाइंस कार्यालय में तैनात
इंडिगो की उड़ानें लगातार रद्द होने से बढ़ी अफरा-तफरी के बाद विमान नियामक एजेंसी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने बड़ा कदम उठाया है।
इंडिगो गंवाएगा 5 प्रतिशत उड़ान मार्ग, शीतकालीन उड़ानों में होगी कटौती; दूसरी एयरलाइंस को मिलेगा मौका
इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से प्रमुख हवाई अड्डों पर फैली अव्यवस्था के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है।
इंडिगो का संचालन थोड़ा सुधरा, 90 प्रतिशत उड़ान समय पर; यात्रियों को 827 करोड़ रुपये वापस
इंडिगो ने सोमवार को अपने परिचालन में थोड़ा सुधार किया है और कुछ हद तक व्यवस्था को पटरी में लाने की कोशिश की है।
इंडिगो संकट को लेकर सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर
इंडिगो की बड़े पैमाने पर रद्द हुई उड़ानों का मामला सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गया है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर चिंता जताई है।
इंडिगो की उड़ानों पर आज भी दिखा असर, अभी तक 300 से अधिक उड़ानें रद्द
इंडिगो की उड़ान अभी पूरी तरह सामान्य नहीं है। पिछले 7 दिनों की भारी उथल-पुथल के बाद सोमवार को भी 300 से अधिक उड़ानें रद्द हो गई हैं।
क्रेडिट कार्ड और ऑनलाइन बुकिंग में छिपे हैं यात्रा बीमा लाभ, जानिए कैसे उठाएं फायदा
इंडिगो की उड़ाने रद्द होने या देरी से चलने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। वे घंटों तक हवाई अड्डों पर फंसे रहे।
इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से 6 गुना बढ़ा हवाई किराया, सरकार ने उठाया सख्त कदम
एयरलाइन इंडिगो को नए उड़ान ड्यूटी समय सीमा (FDTL) नियमों के लागू होने के बाद चालक दल की कमी के कारण उड़ानों में देरी और रद्दीकरण का सामना करना पड़ रहा है।
इंडिगो की अव्यवस्था की होगी उच्च स्तरीय जांच, केंद्र सरकार ने आदेश दिया
इंडिगो की बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द होने के बाद फैली अफरा-तफरी के बीच केंद्र सरकार ने इस व्यवधान की उच्च स्तरीय जांच कराने के आदेश दिए हैं।
इंडिगो ने 5 से 15 दिसंबर तक यात्रियों के पूरे पैसे वापस करने की घोषणा की
इंडिगो ने लगातार एक के बाद एक उड़ान रद्द कर जो हाहाकार मचाया, उसका असर सोशल मीडिया से लेकर संसद और सरकार तक पर पड़ा है।
इंडिगो संकट: अपनी ही रिसेप्शन में नहीं पहुंच सके नवदंपति; ऑनलाइन शामिल हुए
इंडिगो की पिछले तीन दिनों से रद्द हो रही उड़ानों की वजह से यात्रियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। किसी की कनेक्टिक फ्लाइट छूटी है तो कई बड़े आयोजन में शामिल होने से पीछे रह गया।
इंडिगो की दिल्ली और चेन्नई से सभी उड़ानें रात तक रद्द, अभी नहीं बदलेंगे हालात
यात्रा के लिए इंडिगो की उड़ान बुक करने वाले यात्रियों को शुक्रवार को तीसरे दिन भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इंडिगो का संचालन 10 फरवरी तक सुधरेगा, उड़ानें होंगी कम
पिछले कुछ दिनों से भारी दिक्कतों का सामना कर रही इंडिगो एयरलाइंस ने परिचालन सुधार के लिए बड़ा कदम उठाया है।
क्या है एयरलाइंस के लिए नए सुरक्षा नियम, जिसके कारण इंडिगो की सैंकड़ों उड़ाने हुई रद्द?
दिल्ली से मुंबई और हैदराबाद से अहमदाबाद तक सभी हवाई अड्डों पर खड़े इंडिगो के यात्री परेशान और हताश हैं, क्योंकि उनकी उड़ानें लगातार रद्द हो रही है।
इंडिगो ने फिर रद्द की उड़ानें, यात्री परेशान; आखिर क्या है कारण?
देश की सबसे बड़ी और किफायती एयरलाइन इंडिगो इस समय मुश्किल हालात का सामना कर रही है। लगतार उड़ानें रद्द होने से यात्री परेशान हो गए हैं।
माइक्रोसॉफ्ट की खामी से हवाई अड्डों पर बिगड़ा चेक-इन सिस्टम, यात्रियों की लगी कतार
माइक्रोसॉफ्ट की एक बड़ी खराबी ने पूरे भारत में हवाई अड्डों के संचालन को अस्त-व्यस्त कर दिया, जिससे कई एयरलाइंस को मैनुअल चेक-इन का सहारा लेना पड़ा और यात्रियों की लंबी कतार लग गई।