Loading...
डोनाल्ड ट्रंप हवाई हादसे में बाल-बाल बचे, उनका सैन्य हेलीकॉप्टर यात्री विमान के करीब से गुजरा
डोनाल्ड ट्रंप का सैन्य हेलीकॉप्टर यात्री विमान के करीब से गुजरा (फाइल तस्वीर)

डोनाल्ड ट्रंप हवाई हादसे में बाल-बाल बचे, उनका सैन्य हेलीकॉप्टर यात्री विमान के करीब से गुजरा

लेखन गजेंद्र
Aug 06, 2026
09:38 am

क्या है खबर?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मंगलवार को घटी हवाई घटना ने सबको चौंका दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप सैन्य हेलीकॉप्टर मरीन वन में सवार थे, तभी रोनाल्ड रीगन वाशिंगटन राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाले एक वाणिज्यिक विमान उनके हेलीकॉप्टर के काफी करीब आ गया। बताया जा रहा है कि यह दूरी एक मील से भी कम थी। घटना के बाद राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) और संघीय विमानन प्रशासन (FAA) ने जांच शुरू कर दी है।

घटना

क्या है घटना?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरीन वन विमान व्हाइट हाउस से एंड्रयूज एयर फोर्स बेस जा रहा था, जिसमें ट्रंप कैलिफोर्निया जाने वाले अपने विमान में सवार होने वाले थे।

वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, जैसे ही विमान वाशिंगटन हवाई अड्डे के पास पहुंचा वाणिज्यिक विमान एनवॉय एयर द्वारा संचालित एम्ब्रेयर E-170 ने भी उड़ान भरी, जिसके बाद दोनों काफी हद तक करीब पहुंच गए।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई ने घटना पर कहा कि राष्ट्रपति खतरे में नहीं थे।

बयान

FAA ने क्या कहा?

FAA के एक प्रवक्ता ने कहा कि हमारी प्रारंभिक सुरक्षा समीक्षा के आधार पर, विमानों के बीच कुछ क्षणों के लिए दूरी कम हो गई थी, जिसके बाद विमान दूर हो गए।

उन्होंने कहा, "विमान यातायात नियंत्रक, वाणिज्यिक पायलट और मरीन वन पायलट के संपर्क में था, जब हेलीकॉप्टर और विमान के बीच की दूरी कम हो गई थी। राष्ट्रपति खतरे में नहीं थे। जांच जारी है।"

अमेरिकी मरीन कोर ने भी बाल-बाल बचने की खबर को खारिज कर दिया।

ADVERTISEMENT

घटना

2025 में हुई थी घातक दुर्घटना

जनवरी 2025 में यात्री जेट और सेना के ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर के बीच हुई टक्कर में 67 लोगों की मौत के बाद वाशिंगटन हवाई अड्डे के आसपास सुरक्षा प्रोटोकॉल में कड़े बदलाव किए गए।

FAA ने रीगन नेशनल पार्क के आसपास हेलीकॉप्टर और जेट विमानों के मिश्रित यातायात पर स्थायी प्रतिबंध लगाया है।

विमानन प्रोटोकॉल के अनुसार, ऐसे हवाई क्षेत्र में विमानों के बीच क्षैतिज रूप से 1.5 मील और लंबवत रूप से 500 फीट की न्यूनतम दूरी अनिवार्य है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

घटना का वीडियो

ADVERTISEMENT