LOADING...
एयर इंडिया ने UAE और सऊदी अरब समेत यूरोपीय देशों की उड़ानों का निलंबन बढ़ाया
इजरायल और ईरान के बीच छिड़े युद्ध को देखते हुए एयर इंडिया ने कई देशों में उड़ान निलंबन को बढ़ाया

एयर इंडिया ने UAE और सऊदी अरब समेत यूरोपीय देशों की उड़ानों का निलंबन बढ़ाया

लेखन गजेंद्र
Mar 02, 2026
09:10 am

क्या है खबर?

इजरायल और ईरान के बीच हो रहे युद्ध से बढ़े तनाव को देखते हुए एयर इंडिया ने पश्चिम एशिया के कई देशों में अपनी उड़ानों का निलंबन बढ़ा दिया है। एयर इंडिया ने बताया कि उसने विमानन संचालन बाधित होने के कारण संयुक्त अरब अमीरात (UAE), सऊदी अरब, इजराइल और कतर से आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानों का निलंबन बढ़ाया है। यह निलंबन सोमवार रात 11:59 बजे तक जारी रहेगा।

उड़ान

यूरोप की उड़ानों पर भी असर

एयर इंडिया ने बताया कि उसने यूरोप के लिए आने-जाने वाली कई तय उड़ानें भी रद्द की हैं। 2 मार्च को अमृतसर-बर्मिंघम AI-117, दिल्ली-ज्यूरिख AI151-AI152, दिल्ली से कोपेनहेगन आने-जाने वाली AI157-AI158 और बर्मिंघम-दिल्ली AI-114 उड़ान रद्द हुई है। न्यूयॉर्क के (JFK) और नेवार्क के लिबर्टी इंटरनेशनल के लिए उड़ान रोम के फिमिसिनो एयरपोर्ट पर तकनीकी रुकावट के साथ संचालित होगी। उत्तरी अमेरिका और यूरोप के लिए बाकी उड़ान मौजूद एयरस्पेस पर दूसरे रूट पर चलेगी, जिससे समय बढ़ेगा।

यात्रा

इंडिगो ने पहले ही 2 मार्च तक रद्द की हैं उड़ानें

एयर इंडिया ने बताया कि वह स्थिति पर करीब से नज़र रख रहा है और 2 मार्च के लिए इन ऑपरेशन्स पर फैसला लेने से पहले, सेफ्टी, सिक्योरिटी, एयरस्पेस की उपलब्धता और ऑपरेशनल व्यवस्था सहित कई पैरामीटर्स पर ध्यान केंद्रित किया है। एयर इंडिया ने कहा कि जिनकी बुकिंग प्रभावित हुई है, उनसे संपर्क किया रहा है। इंडिगो ने भी मध्य पूर्व की कई उड़ानें पहले ही 2 मार्च को रात 11:59 बजे तक के लिए रद्द कर दिया था।

Advertisement