LOADING...
लुफ्थांसा एयरलाइन ने क्यों की 20,000 उड़ानें रद्द कर करने की घोषणा?
लुफ्थांसा जेट ईंधन महंगा होने के कारण उड़ानों में कटौती करेगी

लुफ्थांसा एयरलाइन ने क्यों की 20,000 उड़ानें रद्द कर करने की घोषणा?

Apr 22, 2026
03:55 pm

क्या है खबर?

जर्मनी की राष्ट्रीय एयरलाइन लुफ्थांसा ने मई और अक्टूबर के बीच अपनी 20,000 छोटी दूरी की उड़ानों को रद्द करने की घोषणा की है। इसका उद्देश्य जेट ईंधन की बचत करना है, जिसकी कीमत ईरान में युद्ध शुरू होने के बाद से दोगुनी हो गई है। एक बयान में यूरोप के सबसे बड़े एयरलाइन समूह ने कहा कि इस कटौती से लगभग 40,000 टन जेट ईंधन की बचत होगी।

शुरुआत 

उड़ानें रद्द करने की हो चुकी है शुरुआत 

लुफ्थांसा ने 120 उड़ानें मंगलवार से रद्द कर दी और ये मई के अंत तक जारी रहेंगी। गर्मियों के शेड्यूल में और कटौती की घोषणा अप्रैल के अंत या मई की शुरुआत तक होने की उम्मीद है। विश्लेषण फर्म सिरियम के आंकड़ों के अनुसार, मई के लिए वैश्विक स्तर पर उद्योग की क्षमता में लगभग 3 प्रतिशत अंकों की कमी आई है, जिसमें 20 सबसे बड़ी एयरलाइंस में से एक को छोड़कर बाकी सभी ने उड़ानें कम कर दी हैं।

इजाफा 

इन मार्गों पर उड़ानों की संख्या में होगा इजाफा 

एक तरफ कंपनियां कुछ मार्गों पर उड़ानें रद्द करने की तैयारी कर रही है, दूसरी तरफ कुछ शहरों में उड़ान परिचालन बढ़ाने पर विचार कर रही है। एयरलाइन ने कहा कि नेटवर्क पुनर्संतुलन रणनीति के तहत ज्यूरिख, वियना और ब्रुसेल्स में भी चुनिंदा रूप से सेवाएं बढ़ाई जाएंगी। लुफ्थांसा दुनिया की दिग्गज एयरलाइंस में से एक है, जिसके मुख्य केंद्र फ्रैंकफर्ट और म्यूनिख में हैं। यह 200 से अधिक गंतव्यों के लिए उड़ानें संचालित करती है।

Advertisement