LOADING...
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान के लिए बुकिंग शुरू, 15 जून को पहली उड़ान
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान के लिए बुकिंग शुरू

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान के लिए बुकिंग शुरू, 15 जून को पहली उड़ान

लेखन गजेंद्र
May 07, 2026
07:02 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आम यात्रियों की उड़ान 15 जून से शुरू होगी, जिसके लिए गुरुवार शाम से बुकिंग शुरू हो गई है। अभी फिलहाल इंडिगो के सिस्टम पर एयरपोर्ट का कोड DXN दिखाई दे रहा है और उड़ान के लिए बुकिंग की राशि बता रहा है। एयर इंडिया, स्पाइसजेट, अकासा एयर में अभी तक नोएडा हवाई अड्डे का कोड नहीं दिख रहा है, जिससे बुकिंग न शुरू होने की संभावना है।

उडा़न

लखनऊ समेत अन्य शहरों के लिए दिखा रहा उड़ान

इंडिगो एयरलाइंस की वेबसाइट पर टिकट बुकिंग के लिए नोएडा हवाई अड्डे से 15 जून से मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता के लिए भी उड़ान दिखा रहा है। हालांकि, 15 जून को पहली उड़ान नोएडा से लखनऊ और बेंगलुरु के लिए होगी। वापसी में भी उड़ान नोएडा आएगी। बाद में अन्य शहरों के लिए भी उड़ान शुरू होगी। आगे अन्य एयरलाइंस भी अपनी उड़ानें शुरू करेंगी। साथ ही, 15 जून से हवाई अड्डे से कार्गो सेवाएं भी शुरू हो जाएंगी।

यात्रा

100 प्रतिशत डिजी ऐप से होगी यात्रा

यह भारत का पहला हवाई अड्डा है, जहां प्रवेश से लेकर विमान में बैठने पर पूरी प्रक्रिया कागजरहित होगी। यात्रियों को 'डिजी यात्रा' ऐप डाउनलोड करना होगा, ताकि बिना पहचानपत्र दिखाए प्रवेश मिलेगा। सुरक्षा जांच और बोर्डिंग द्वार पर ऑटोमैटिक बायोमेट्रिक सिस्टम लगा होगा, जिससे लंबी लाइनों से छुटकारा मिलेगा। यात्री अपने स्मार्टफोन ऐप से अपने बैग का स्थान देख सकेंगे, जिससे उसके खोने और देरी की चिंता समाप्त होगी। हवाई अड्डे पर AI कियोस्क आपके सवालों का जवाब देंगे।

Advertisement

जानकारी

मार्च में हुआ था उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च में हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन किया था, जिसके बाद सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई है। फिलहाल, अभी हवाई अड्डा प्रतिवर्ष 1.20 करोड़ यात्रियों को संभालेगा, बाद में इसे 7 करोड़ तक बढ़ाया जा सकेगा।

Advertisement