गलवान घाटी: खबरें
गलवान घाटी भारत और चीन के बीच विवादित क्षेत्र अक्साई चिन में है। यहां पर भारत और चीन के बीच सीमा के तौर पर काम करने वाली वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) अक्साई चीन को भारत से अलग करती है और यह चीन के दक्षिणी शिनजियांग और भारत के लद्दाख तक फैली है। 1962 के भारत-चीन युद्ध में ये क्षेत्र जंग का प्रमुख केंद्र रहा था। 2020 के संघर्ष में भी ये जगह विवाद का एक अहम केंद्र रही। ये विवाद भारत के अपने दौलत बेग ओल्डी सैन्य हवाई अड्डे तक सड़क बनाने के कारण पैदा हुआ। भारत ने ये सड़क LAC के पास अपना इंफ्रास्क्ट्रक्चर मजबूत करने की रणनीति के तहत बनाई है। चीन ने इस सड़क निर्माण को अवैध बताया है और अपनी सेनाएं LAC तक ले आया है।
सलमान खान की 'मातृभूमि' के लिए करना पड़ सकता है लंबा इंतजार, आया ये अपडेट
सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को अगस्त में रिलीज किया जाना था।
'मातृभूमि': सलमान खान की टीम ने मीडिया को दी हिदायत- बिना पड़ताल के न चलाओ खबरें
सलमान खान फिल्म्स (SKF) के बैनर तले बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही सेंसर बोर्ड (CBFC) विवाद की खबरों पर मेकर्स ने पूरी तरह विराम लगा दिया है।
सलमान खान की 'मातृभूमि' पर सेंसर बोर्ड की लटकी तलवार, क्या रिलीज में फंसेगा पेंच?
सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मातृभूमि' को इस साल अगस्त में रिलीज होना था।
'मातृभूमि' को सीधे OTT पर रिलीज नहीं करेंगे सलमान खान, आ गया अपडेट
सलमान खान की आगामी फिल्म 'मातृभूमि' किसी न किसी वजह से लगातार चर्चा में है।
सलमान खान की फिल्म 'गलवान' का नाम अब 'मातृभूमि', चीन की आपत्ति और विवाद का असर?
सलमान खान एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई नहीं, बल्कि एक विवाद है।
सलमान खान-चित्रांगदा सिंह के गाने 'मैं हूं' ने मचाया धमाल, 24 घंटों में किया ये कमाल
सलमान खान का जादू फिर चल गया है। उनकी आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के नए गाने 'मैं हूं' ने रिलीज होते ही धूम मचा दी है।
'बैटल ऑफ गलवान' में देरी के बीच चांस पर डांस करेंगे सलमान खान, शुरू की तैयारी
सलमान खान ईद के मौके पर अपने फैंस को ईदी देना नहीं भूलते हैं।
'बैटल ऑफ गलवान' की टीम को सलमान खान की सख्त हिदायत- देरी मंजूर, पर समझौता नहीं
सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के फैंस के लिए बुरी खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिल्म अपनी तय तारीख 17 अप्रैल को रिलीज नहीं हो पाएगी।
'बैटल ऑफ गलवान' में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे सलमान खान, उठाया ये कदम
अभिनेता सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की आगामी वॉर-ड्रामा फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का टीजर और पहला गाना 'मातृभूमि' जारी किया जा चुका है।
भारत ने गलवान में खोला दुनिया का सबसे ऊंचा युद्ध स्मारक, जानिए क्या है इसकी खासियत
भारत ने गलवान घाटी में दुनिया का सबसे बड़ा युद्ध स्मारक खोला है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को इसका उद्घाटन किया।
'बैटल ऑफ गलवान' में फौजी बने सलमान खान ने दिखाई अपनी पहली झलक, तस्वीर वायरल
सलमान खान एक ओर जहां 'बिग बॉस 19' को लेकर चर्चा में हैं, वहीं उनकी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' सुर्खियों में है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी SCO सम्मेलन में शामिल होने चीन जाएंगे, गलवान हिंसा के बाद पहला दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन का दौरा करेंगे। वे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 31 अगस्त और 1 सितंबर को चीन दौरे पर रहेंगे। गलवान घाटी हिंसा के बाद प्रधानमंत्री मोदी का ये पहला चीन दौरा होगा।
लद्दाख में भारतीय सेना के वाहन पर गिरा बड़ा चट्टान, 3 सैन्य अधिकारियों की मौत
लद्दाख के गलवान में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक बड़ा चट्टान भारतीय सेना के वाहन पर गिरा, जिससे 2 सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई और 3 सैन्यकर्मी घायल हुए हैं।
गलवान हिंसा के 5 साल: भारत ने सड़कों और सैन्य तैनाती बढ़ाकर कैसे मजबूत की नाकेबंदी?
आज से ठीक 5 साल पहले यानी 15 जून 2020 को लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ भारतीय सैनिकों की झड़प हुई थी।
सलमान खान ने ले लिया अपनी अगली फिल्म पर फैसला, नहीं आ रही 'बजरंगी भाईजान 2'
सलमान खान पिछली बार फिल्म 'सिकंदर' में नजर आए थे, लेकिन न तो उनकी इस फिल्म की कहानी दर्शकाें को पसंद आई और ना ही सलमान ने दर्शकों का दिल जीता।
चीन ने LAC पर बढ़ाई सैनिकों की तैनाती, रोड, एयरपोर्ट और हेलीपैड भी बनाए- पेंटागन रिपोर्ट
सीमा पर चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन ने अपने सैन्य उपस्थिति और आधारभूत ढांचा निर्माण बढ़ा दिया है। ये दावा अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन की एक रिपोर्ट में किया गया है।
गलवान घाटी में हुए संघर्ष पर बनेगी फिल्म, अपूर्व लखिया ने किया ऐलान
'एक अजनबी' और 'शूट आउट एट लोखंडवाला' जैसी फिल्मों की निर्देशन कर चुके अपूर्व लखिया ने मंगलवार को अपनी आगमी फिल्म की घोषणा की है।
एस जयशंकर बोले- सैन्य आकलन में चीन के साथ भारत के संबंध 'खतरनाक और नाजुक'
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि लद्दाख के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भारत और चीन के बीच स्थिति नाजुक और खतरनाक है और कुछ हिस्सों में सैन्य बल एक-दूसरे के बहुत करीब तैनात हैं।
सीमा पर सैन्य विस्तार से बढ़ रहा भारत-चीन के बीच टकराव का खतरा- अमेरिकी रिपोर्ट
एक अमेरिकी रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत और चीन के बीच सीमा पर सैन्य विवाद से नए संघर्ष का खतरा बढ़ रहा है।
बिहार: पुलिस पर लगा गलवान हिंसा में शहीद हुए जवान के पिता को पीटने का आरोप
बिहार की वैशाली जिले में पुलिस ने लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में शहीद हुए भारतीय सेना के जवान जय किशोर सिंह के पिता राज कपूर सिंह को एक विवाद में गिरफ्तार किया है।
गलवान हिंसा के बाद लगातार बढ़ रहा चीन के साथ भारत का व्यापार, देखें आंकड़े
अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प के बाद चीन को सबक सिखाने के लिए उसके आर्थिक बहिष्कार की मांग की जा रही है।
भारत के साथ संबंधों को लेकर चीन ने अमेरिका को दी धमकी, पेंटागन ने किया दावा
अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि चीन ने उसके और भारत के बीच द्विपक्षीय संबंधों में दखलअंदाजी नहीं करने को लेकर अमेरिका को चेतावनी दी है।
लद्दाख में गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र से पीछे हटने लगे भारत और चीन के सैनिक
लद्दाख में गलवान घाटी हिंसा के बाद भारत और चीन के बीच बढ़े तनाव को कम करने वाली खबर सामने आई है।
चीन ने गलवान हिंसा में शामिल रहे कमांडर को बनाया शीतकालीन ओलंपिक का मशालवाहक
चीन ने गलवान घाटी में भारत के साथ हिंसक झड़प में शामिल रहे एक सैन्य कमांडर को बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक के लिए मसालधावक बनाया है।
गलवान हिंसा के दौरान नदी में बह गए थे 38 चीनी सैनिक- रिपोर्ट
पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में जून 2020 में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे, लेकिन चीन ने महीनों तक इनकार करने के बाद चार सैनिकों की मौत स्वीकार की थी।
गलवान घाटी: चीन का झंडा फहराने का दावा, भारत ने कहा- विवादित क्षेत्र में नहीं फहराया
भारतीय सेना के सूत्रों ने चीन के गलवान घाटी के विवादित क्षेत्र में झंडा फहराने के दावों का खंडन किया है।
मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किए गए गलवान घाटी में शहीद हुए कर्नल संतोष बाबू
पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों से लड़ते हुए शहीद होने वाले कर्नल बी संतोष बाबू को आज मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया। ये देश का दूसरा सबसे बड़ा वीरता सम्मान है।
सोनिया गांधी का केंद्र पर निशाना, कहा- गलवान हिंसा मामले पर अब तक नहीं है स्पष्टता
लद्दाख स्थित गलवान घाटी में पिछले साल भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प को आज पूरा एक साल हो गया है।
सैनिकों की मौत स्वीकार करने के बाद चीन ने जारी किया गलवान हिंसा का वीडियो
चीन ने पिछले साल गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प का एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में एक नदी के किनारे दोनों देशों के सैनिकों को आमने-सामने देखा जा सकता है। ज्यादातर सैनिकों ने अपने हाथों में लाठियां और शील्ड पकड़ी हुई हैं।
गलवान घाटी झड़प: चीन ने पहली बार अपने अफसर और सैनिकों के मरने की बात मानी
चीन ने पहली बार आधिकारिक तौर पर यह बात कबूल की है कि पिछले साल भारतीय सेना के साथ हुई हिंसक झड़प में उसके पांच सैन्य अधिकारी और सैनिक मारे गए थे।
गलवान घाटी में शहीद हुए सभी 20 जवानों को वीरता पुरस्कार, कर्नल बाबू को महावीर चक्र
पिछले साल 15 जून को गलवान घाटी में चीनी सैनिकों से लड़ते हुए शहीद हुए सभी 20 भारतीय जवानों को वीरता पुरस्कार से नवाजा गया है। केंद्र सरकार गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इसका ऐलान किया।
सेना प्रमुख जनरल नरवणे का चीन और पाकिस्तान को संदेश- हमारे धैर्य की परीक्षा न लें
चीन और पाकिस्तान को साफ संदेश देते हुए थल सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने शुक्रवार को कहा कि किसी को भी भारत के धैर्य की परीक्षा लेने की गलती नहीं करनी चाहिए।
अमेरिकी शीर्ष समिति का दावा- चीनी सरकार ने ही रची थी 'गलवान हिंसा' की साजिश
पूर्वी लद्दाख में गत 15 जून की रात को गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प के मामले में अमेरिकी संसद कांग्रेस की एक शीर्ष समिति बुधवार को चौंकाने वाला खुलासा किया है।
पोम्पियो ने किया गलवान में झड़प का जिक्र, बोले- भारत के साथ खड़ा है अमेरिका
भारत और अमेरिका के बीच मंगलवार को नई दिल्ली में 2+2 वार्ता हुई।
भारत-चीन सीमा विवाद: पिछले चार महीने में क्या-क्या हुआ और अभी कहां क्या स्थिति है?
29-30 अगस्त को पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे पर भारत की कार्रवाई के बाद वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। दोनों देशों के टैंक एक-दूसरे की रेंज में तैनात हैं और किसी की भी एक गलती दोनों देशों को युद्ध की ओर ढकेल सकती है।
चीन के साथ तनाव के बीच लद्दाख पहुंचे सेनाध्यक्ष जनरल नरवणे, स्थिति का जायजा लेंगे
चीन के साथ तनाव के बीच सेना अध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे आज सुबह लद्दाख पहुंचे। वह दो दिन के लद्दाख दौरे पर आए हैं और यहां मौजूदा स्थिति और ऑपरेशन तैयारियों का जायजा लेंगे।
गलवान घाटी की झड़प के बाद भारत ने दक्षिण चीन सागर में तैनात किया जंगी जहाज
गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ हुई हिंसक झड़प के बाद भारत ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दक्षिणी चीन सागर में जंगी जहाज तैनात किया था।
चीन के साथ विवाद पर बोले विदेश मंत्री जयशंकर, कहा- 1962 के बाद स्थिति सबसे गंभीर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर जारी तनाव को 1962 युद्ध के बाद की सबसे गंभीर स्थिति बताई है।
चीनी कंपनी के शामिल होने पर रेलवे ने रद्द किया वंदे भारत ट्रेन के लिए टेंडर
भारतीय रेलवे ने शुक्रवार को एक चीनी संयुक्त उद्यम का नाम सामने आने के बाद 44 वंदे भारत ट्रेनों का टेंडर रद्द कर दिया है।
वीरता पदक के लिए भेजे गये चीनी सेना से लोहा लेने वाले ITBP जवानों के नाम
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने मई और जून में चीनी सेना के साथ हुई झड़प में बहादुरी दिखाने वाले अपने 21 जवानों के नाम वीरता पुरस्कारों के लिए भेजे हैं।
तनाव के बीच भारत और चीन के सैन्य कमांडरों के बीच आज पांचवें दौर की बातचीत
वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए भारत और चीन के सैन्य कमांडरों के बीच आज पांचवें दौर की बातचीत होगी।