LOADING...
सलमान खान-चित्रांगदा सिंह के गाने 'मैं हूं' ने मचाया धमाल, 24 घंटों में किया ये कमाल
'मैं हूं' ने रिलीज होते ही मचाया धमाल (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@salmankhanfanclub)

सलमान खान-चित्रांगदा सिंह के गाने 'मैं हूं' ने मचाया धमाल, 24 घंटों में किया ये कमाल

Feb 15, 2026
08:24 pm

क्या है खबर?

सलमान खान का जादू फिर चल गया है। उनकी आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के नए गाने 'मैं हूं' ने रिलीज होते ही धूम मचा दी है। इस गाने को 24 घंटों के भीतर साढ़े 3 करोड़ से ज्यादा बार स्ट्रीम किया जा चुका है। इसका मतलब है कि 'मैं हूं' को म्यूजिक ऐप्स (जैसे स्पॉटिफाय, जिओ सावन, यूट्यूब म्यूजिक आदि) पर 'चलाया' या 'सुना' गया है। फिल्म की हीरोइन चित्रांगदा सिंह ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है।

खुशी

चित्रांगदा ने जताया आभार

चित्रांगदा ने गाने को मिल रहे प्यार के लिए लिखा, 'वो प्यार, जो सिर्फ एक दिन के लिए नहीं... बल्कि पूरी उम्र के लिए हो। 3.5 करोड़ से ज्यादा स्ट्रीम्स और गिनती जारी है। 'मैं हूं' को मिल रही इस अद्भुत प्रतिक्रिया के लिए हम आपके बहुत आभारी हैं।' 'मैं हूं' को इस साल का सबसे बड़ा 'चार्टबस्टर' माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर इसकी सफलता का जश्न मनाते हुए फैंस इसे 'साल का लव एंथम' बता रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

चित्रांगदा सिंह का पोस्ट

Advertisement

फिल्म

गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है 'बैटल ऑफ गलवान'

प्यार के त्योहार 'वैलेंटाइन डे' के मौके पर सलमान ने अपने फैंस को 'मैं हूं' का बेहद खूबसूरत तोहफा दिया। 14 फरवरी को रिलीज हुए उनके इस गाने ने फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के लिए माहौल पूरी तरह तैयार कर दिया है। गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित ये फिल्म बहादुरी, बलिदान और जज्बे की एक सच्ची तस्वीर पेश करने का वादा करती है। इस फिल्म के जरिए सलमान और चित्रांगदा पहली बार साथ आए हैं।

Advertisement