शादी की खबरों के बीच रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे, देखें वीडियो
क्या है खबर?
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहे हैं। भले ही यह सितारे शादी की खबरों की पुष्टि न कर रहे हों, लेकिन फैंस मान चुके हैं कि दोनों यह खुशखबरी जल्द ही उनके साथ साझा करेंगे। इस बीच, रश्मिका और विजय को मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद किया। दोनों ने अपने चेहरे को मास्क से ढका हुआ था, लेकिन उनका वीडियो वायरल हो गया है।
आमंत्रण
तेलंगाना मुख्यमंत्री को आमंत्रित करने की चर्चा
टाइम्स नाउ के मुताबिक, विजय की तेलंगाना मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात करने की तस्वीरें ऑनलाइन वायरल होने के बाद यह वीडियो सामने आया है। अटकलें हैं कि अभिनेता ने 26 फरवरी को उदयपुर में हो रही अपनी शादी के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया होगा। कुछ फैंस का मानना है कि रश्मिका और विजय व्यक्तिगत रूप से मेहमानों को आमंत्रित कर रहे होंगे या फिर शादी के कपड़ों की फिटिंग के लिए शहर आए हाेंगे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda spotted at the Mumbai airport. pic.twitter.com/kxipXCM13L
— yogen shah (@yogenshahyogen) February 15, 2026