सड़क दुर्घटना: खबरें
जम्मू-कश्मीर: गांदरबल में अमरनाथ तीर्थ यात्रियों की बस फिसलकर खाई में गिरी, 40 यात्री थे सवार
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में मंगलवार को अमरनाथ तीर्थ यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। बस में 40 यात्री सवार थे।
हिमाचल प्रदेश: कार पर गिरे चट्टान का वीडियो आया सामने, गई थी 13 लोगों की जान
हिमाचल प्रदेश में लाहौल स्पीति के पांगी-उदयपुर मार्ग पर शुक्रवार 24 जुलाई को हुए हादसे का दिल दहलाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
सीरिया में नागरिक और सुरक्षा बलों की बस में हुई भीषण टक्कर, 35 की मौत
सीरिया में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां 2 बसों की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें कम से कम 35 लोग मारे गए और 30 अन्य घायल हुए हैं।
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में चलते वाहन पर गिरी चट्टानें, 13 लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति के पांगी-उदयपुर मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक टाटा सूमो वाहन पर पहाड़ से भारी भरकम चट्टानें गिर गईं। इस हादसे में वाहन में सवार 13 लोगों की मौत हो गई है।
पंजाब के पठानकोट में तेज रफ्तार बस ने 4 को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस फूंकी
पंजाब के पठानकोट में बुधवार को एक तेज रफ्तार बस ने सड़क पर चल रहे 4 लोगों को कुचल दिया, जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने बस में आग लगा दी।
तमिलनाडु के मदुरै में स्लीपर और सरकारी बस की हाईवे पर टक्कर, 6 की मौत
तमिलनाडु के मदुरै जिले में सोमवार सुबह स्लीपर बस और परिवहन निगम की बस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है।
उज्जैन में सड़क पर बैठी गायों को कुचलने पर ग्रामीण बौखलाए, विधायक की बस फूंकी
मध्य प्रदेश के उज्जैन में सड़क पर बैठी गायों को कुचलने पर ग्रामीणों ने एक निजी बस को घेर लिया और उसको आग के हवाले कर दिया।
पाकिस्तान में यात्रियों से खचाखच भरी बस खाई में गिरी, 40 की मौत
पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां यात्रियों से भरी एक बस पथरीली खाई में गिर गई, जिसमें 40 यात्रियों की मौत हुई है।
मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढों की वजह से 15 वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बड़ा हादसा टला
महाराष्ट्र में मानसून की पहली बारिश में मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जो हादसों को दावत दे रहे हैं।
थाईलैंड में 11 साल के बच्चे ने पिकअप ट्रक बौद्ध भिक्षुओं पर चढ़ाया, 9 की मौत
थाईलैंड के मुकदाहन शहर में गुरुवार को एक 11 वर्षीय बच्चे ने अपने माता-पिता के पिकअप ट्रक को सड़क पर चल रहे बौद्ध भिक्षुओं के जुलूस में घुसा दिया, जिससे कम से कम 9 भिक्षुओं की मौत हो गई।
बिहार के औरंगाबाद में बच्चों से भरी वैन 15 फीट नीचे नहर में गिरी, कई घायल
बिहार के औरंगाबाद में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। स्कूली बच्चों से भरी वैन 15 फीट नीचे नहर में गिर गई, जिसमें 13 बच्चे घायल हुए हैं।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार को स्लीपर बस ने टक्कर मारी, 2 बच्चों समेत 5 की मौत
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बुधवार तड़के एक स्लीपर बस ने अर्टिगा कार को टक्कर मार दी, जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
राजस्थान: दौसा में स्लीपर बस और ट्रक में टक्कर के बाद आग लगी, 8 की मौत
राजस्थान के दौसा में बुधवार तड़के एक यात्री बस और ट्रक की टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों वाहन आग के गोले में बदल गए।
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई स्लीपर वोल्वो बस, 4 यात्रियों की मौत
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मंगलवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। यहां यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी स्लीपर वोल्वो बस एक ट्रेलर से टकरा गई।
ठाणे: 251 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से दौड़ रही BMW डिवाइडर से टकराई, युवक के परखच्चे उड़े
महाराष्ट्र के ठाणे में रविवार को हुए BMW हादसे ने लोगों के रौंगटे खड़े कर दिए हैं। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 2 युवकों के शव भी 2 हिस्सों में बंट गए।
हिमाचल प्रदेश के चंबा में खाई में गिरी बोलेरो, एक गांव के 7 लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में गुरुवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। यहां एक बोलेरो अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसके परखच्चे उड़ गए।
बदायूं: हाईवे पर रेस लगा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 6 महिलाओं की मौत
उत्तर प्रदेश के बदायूं में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां बरेली-मथुरा हाईवे पर रेस लगा रहे 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें सवार 6 लोगों की मौत हो गई।
ओडिशा के सुंदरगढ़ में 2 ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, चालकों की जलकर मौत
ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां 2 ट्रकों की आमने-सामने टक्कर के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें जलकर दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई।
महाराष्ट्र के सोलापुर में पिकअप कुएं में गिरी, कम से कम 14 की मौत
महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां के तांडुलवाड़ी इलाके में एक पिकअप वैन कुएं में गिर गई। इस घटना में कम से कम 14 लोग मारे गए हैं और कई घायल बताए जा रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला; गृहणियों को 'राष्ट्र निर्माता' बताया, मौत पर परिवार को मिलेगा मुआवजा
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक ऐतिहासिक फैसला देते हुए देशभर की गृहणियों को 'राष्ट्र निर्माता' और राष्ट्र के साथ मानव के विकास में योगदान देने वाला बताया।
उत्तराखंड के मसूरी में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की कार, 4 की मौत
उत्तराखंड के मसूरी में बुधवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। यहां पर्यटकों की एक कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के समय कार में 4 लोग सवार थे।
महाराष्ट्र के जलगांव में तेज रफ्तार कार बस और बाइक से टकराई, 6 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के जलगांव जिले में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां के अमलनेर तालुका में तेज रफ्तार कार की महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की बस और बाइक से टक्कर हो गई।
पंजाब के फिरोजपुर में पिकअप और ट्राले की भिडंत, 8 लोगों की मौत
पंजाब के फिरोजपुर में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां पिकअप वाहन और ट्राले की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई है। इस हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और 10 से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूरत: 2 बसों और एक ट्रैक्टर की टक्कर में 7 यात्रियों की मौत, कई जिंदा जले
गुजरात के सूरत में एक दर्दनाक सड़क हादसे में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है। बारडोली के पास धुलिया राजमार्ग पर 2 बसों की भीषण टक्कर हो गई है, जिसके बाद एक बस पलट गई और उसमें आग लग गई। वहीं, घटना में कम से कम 15 लोग घायल हुए हैं।
उत्तराखंड के देवप्रयाग में 8 लोगों से भरी इनोवा कार खाई में गिरकर अलकनंदा में समाई
उत्तराखंड में टिहरी गढ़वाल जिले के देवप्रयाग में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई और लुढ़कते हुए अलकनंदा नदी में समा गई।
अजमेर: पति-सास और सौतन की हत्या कर शव को SUV में जलाया, सड़क-हादसे का रूप दिया
राजस्थान के अजमेर जिले में गुरुवार तड़के खबर मिली थी एक SUV स्कॉर्पियो कार में आग लगने से 4 लोग जिंदा जल गए, जिसमें 2 पूर्व सरपंच और एक जिला परिषद सदस्य की पत्नी शामिल थीं।
बेल्जियम के बुगेनहाउट में ट्रेन से टकराकर पलटी स्कूल बस, 2 छात्र समेत 4 की मौत
बेल्जियम के बुगेनहाउट में एक ट्रेन और स्कूल की मिनीबस में टक्कर हो गई। हादसे में 2 नाबालिग छात्र, बस चालक और एक पर्यवेक्षक की मौत हुई है।
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी स्लीपर बस, दरोगा-कैदी समेत 7 की मौत
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में मंगलवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। यहां एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार 7 लोगों की मौत हुई है।
इंडोनेशिया के सुमात्रा में टैंकर से टकराने के बाद बस में आग लगी, 16 की मौत
इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक यात्री बस और ईंधन टैंकर की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें 16 लोगों की मौत हुई है।
ग्वालियर: शादी से लौट रहे दोस्तों की कार बनी आग का गोला, 2 की मौत
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में बुधवार को एक चलती कार में आग लग गई, जिससे उसमें सवार 2 लोग जिंदा जल गए।
जर्मनी में लीपजिग शहर के बाजार में घुसी कार ने भीड़ को कुचला, 2 की मौत
जर्मनी में सैक्सोनी राज्य के शहर लीपजिग में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां एक कार भीड़भाड़ वाले बाजार में घुसी और लोगों को टक्कर मारते हुए निकल गई।
महाराष्ट्र: ठाणे में भाजपा सांसद हेमंत सावरा की कार और डंपर की आमने-सामने टक्कर, बाल-बाल बचे
महाराष्ट्र के ठाणे में शुक्रवार तड़के भाजपा सांसद हेमंत सवरा एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए।
दिल्ली में तेज रफ्तार कार ने डिलीवरी बॉय को टक्कर मारी, फ्लाईओवर से नीचे गिरकर मौत
दिल्ली में एक बार फिर तेज रफ्तार कार का कहर दिखा है। गुरुवार को बाहरी दिल्ली के डाबरी फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार कार ने डिलीवरी बॉय को टक्कर मार दी।
मध्य प्रदेश: धार में टायर फटने से पिकअप वाहन पलटा, 6 बच्चों समेत 16 की मौत
मध्य प्रदेश के धार जिले में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें मजदूरों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में अब तक 6 बच्चों समेत 16 लोगों की मौत हुई है।
हरियाणा के भिवानी में धमाके के साथ निजी बस में लगी आग, 2 यात्री जिंदा जले
हरियाणा के भिवानी जिले में सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां एक चलती कार में अचानक धमाके के साथ आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर 2 यात्री जिंदा जल गए।
उत्तराखंड के टिहरी में 300 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 8 की मौत
उत्तराखंड के टिहरी में गुरुवार शाम को एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है।
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में ट्रक की चपेट में आए 3 वाहन; 11 मौत, 9 जिंदा जले
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई।
गुजरात के वलसाड में ब्रेक फेल होने के बाद पिकअप वाहन पलटा, 6 की मौत
गुजरात के वलसाड जिले में बुधवार को यात्रियों से भरा एक पिकअप वाहन पलट गया, जिससे उसमें बैठे 6 यात्रियों की मौत हो गई।
जम्मू के उधमपुर में यात्री बस अनियंत्रित होकर पहाड़ से गिरी, 21 की मौत
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां के रामनगर में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पहाड़ से नीचे गिर गई, जिससे 21 यात्रियों की मौत हुई है।
पंजाब: फतेहगढ़ साहिब में बैसाखी मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी, 6 की मौत
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में मंगलवार देर रात श्रद्धालुओं से भरी बस एक बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है, जबकि 22 लोग घायल है।
महाराष्ट्र के ठाणे में सीमेंट मिक्सर और वैन की टक्कर, 11 की मौत
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक वैन और सीमेंट मिक्स करने वाले वाहन की आपस में टक्कर हो गई।