दिल्ली में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी; 100 मीटर तक घसीटा, चालक गिरफ्तार
क्या है खबर?
दिल्ली के आरके पुरम इलाके में गुरुवार रात को एक 73 वर्षीय व्यक्ति ने तेज रफ्तार में कार चलाते हुए एक बाइक सवार को टक्कर मार दी और उसे दूर तक घसीटा। घटना रात करीब 10:22 बजे अफ्रीका एवेन्यू रोड पर घटी है। हादसे में बाइक सवार 21 वर्षीय तनिष टोकस घायल हो गए हैं। वह मुनीरका गांव के निवासी हैं। पुलिस ने कार चालक वेणु गोपाल को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी होंडा अमेज कार जब्त की है।
हादसा
घटना के समय बाइक पर बैठे थे टोकस
पुलिस ने बताया कि 17 सितंबर की रात को वसंत कुंज निवासी वेणु गोपाल अपनी होंडा कार से भीकाजी कामा प्लेस से आरके पुरम मेट्रो स्टेशन की तरफ जा रहे थे।
तभी कार ने खड़ी बाइक पर बैठे तनिष टोकस को टक्कर मार दी और बाइक को 100 मीटर तक घसीटते ले गए। हालांकि, बाइक पर बैठे टोकस नीचे गिर गए।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि टोकस खुद कार के साथ नहीं घसीटे गए थे। सिर्फ बाइक घसीटते गई थी।
जांच
चालक में नहीं मिला शराब का अंश
पुलिस ने बताया कि आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया है। उनका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। हालांकि, परीक्षण में शराब का कोई अंश नहीं मिला।
घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें टक्कर के बाद गाड़ी चलती रहती है, लेकिन लोग ड्राइवर से रुकने की गुहार लगाते सुनाई देते हैं।
लोगों द्वारा रोके जाने के बाद ड्राइवर लगातार हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
ट्विटर पोस्ट
घटना का वीडियो जारी
‘Terrifying Speed’ on #Delhi’s Roads!
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) September 17, 2026
Bike Got Stuck Under the Car…Sparks Flew on the Road…Driver Dragged It for Several KM!
The incident is said to have taken place in the Delhi RK Puram area. pic.twitter.com/dZJJc6peUm