गुजरात के कच्छ में ट्रक और बोलेरो की भीषण टक्कर, 7 श्रमिक की मौत
क्या है खबर?
गुजरात के कच्छ में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां के खावड़ा के पास एक ट्रक सोलर पार्क पार्क जाते समय बोलेरो से टकरा गई। हादसे में बोलरो सवार 7 लोगों की मौत हुई है। सभी श्रमिक थे। घटना के समय बोलेरो में 15 से अधिक श्रमिक सवार थे। बताया जा रहा है कि सोलर पार्क के पास इस तह का पहला हादसा हुआ है। घटना के बाद सामने आए दृश्य में लोग चीखते-चिल्लाते दिखे।
हादसा
2 दिन पहले भी हुआ था हादसा
इससे पहले, मंगलवार को भावनगर जिले में तलाजा राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार बोलेरो ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी थी। उसमें भी 7 लोगों की मौत हुई थी।
हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ा था।
बोलेरो में सवार सभी लोग अलंग शिपब्रेकिंग यार्ड के स्टाफ सदस्य थे।
हादसा
मोरबी में भी हुआ था हादसा
मोरबी में भी दर्दनाक हादसा हुआ था। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने भेड़-बकरियों के झुंड को रौंद दिया था। इससे 23 भेड़ और 2 बकरियों की मौत हो गई थी।
हादसा कच्छ-मोरबी राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ था। हादसे में 30 से ज्यादा जानवर घायल हुए थे। घटना की पूरी वीडियो पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई थी।
घटना के बाद पशुपालक ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था।